एक्सप्लोरर

IND vs PAK: ऑस्ट्रेलिया में एक भी T20I मैच नहीं जीती पाकिस्तान टीम, जानें कैसा रहा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड

IND vs PAK: ऑस्ट्रेलिया में काफी खराब रहा है पाकिस्तान का प्रदर्शन. क्या इसका फायदा ले पाएगा भारत? जानिए क्या कहते हैं आंकड़े.

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2022 में मुकाबला होने वाला है. दोनों टीमें महामुकाबले के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत करेंगी. यह मैच हमेशा से चर्चा का विषय रहा है और इस बार भी मामला अलग नहीं है. ऑस्ट्रेलिया में हो रहे टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमें अपना दम दिखाने की कोशिश करेंगी, लेकिन क्या दोनों टीमों को यहां पहले सफलता मिली है? यह जानना दिलचस्प होगा कि क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में दोनों टीमों का प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया के मैदानों में कैसा रहा है. आइए जानते हैं सभी जरूरी आंकड़े.

ऑस्ट्रेलिया में एक भी जीत हासिल नहीं कर पाया है पाकिस्तान

पाकिस्तान ने अब तक ऑस्ट्रेलिया में चार टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं, लेकिन एक में भी उन्हें जीत नहीं मिली है. तीन मैचों में उन्हें हार मिली है तो वहीं एक मैच का परिणाम नहीं निकला है. 2010 में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया में पहला टी20 मुकाबला खेला था और फिर सीधे 2019 में उन्होंने तीन मैचों की सीरीज खेली थी. तीन में से दो मैचों में पाकिस्तानी टीम 150 का आंकड़ा भी नहीं छू सकी है. ऑस्ट्रेलिया में पाकिस्तान का सर्वोच्च स्कोर 150/6 है.

शानदार रहा है ऑस्ट्रेलिया में भारत का प्रदर्शन

ऑस्ट्रेलिया में भारत का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है. उन्होंने यहां खेले 12 में से सात मैचों में जीत हासिल की है तो वहीं चार में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है. एक मैच का परिणाम नहीं निकल सका है. भारत ने फरवरी 2008 में पहली बार ऑस्ट्रेलिया में टी20 मुकाबला खेला था तो वहीं उन्होंने दिसंबर 2020 में आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया में टी20 मुकाबले खेले थे.

ऑस्ट्रेलिया में पहले ही मुकाबले में भारतीय टीम 74 के स्कोर पर सिमट गई थी जो यहां उनका न्यूनतम स्कोर है. 2016 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 198 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 200/3 का स्कोर बनाया था जो ऑस्ट्रेलिया में उनका सबसे बड़ा स्कोर है. भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया में 11 में से आठ पारियों में 150 से अधिक रन बनाए हैं.

यह भी पढ़ें:

NZ vs AUS: सुपर-12 के पहले मैच में डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने किया सरेंडर, न्यूजीलैंड ने बुरी तरह हराया

IND vs PAK, T20 WC 2022: यहां देख सकेंगे भारत-पाक का मैच बिल्कुल फ्री, एक क्लिक में मिलेगी लाइव स्ट्रीमिंग और ब्रॉडकास्ट से जुड़ी हर जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वॉचमैन भी कहता है कि पाक से...', IND Vs PAK मैच से पहले जेमिमा रोड्रिग्स का बड़ा बयान
'वॉचमैन भी कहता है कि पाक से...', IND Vs PAK मैच से पहले जेमिमा रोड्रिग्स का बड़ा बयान
शाहिद अफरीदी के बाद रहमानुल्लाह गुरबाज, धर्मशाला वनडे में अफगान ओपनर ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
शाहिद अफरीदी के बाद रहमानुल्लाह गुरबाज, धर्मशाला वनडे में अफगान ओपनर ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
IND vs AFG 1st ODI: भारत ने जीता पहला वनडे, गुरबाज के शतक पर फिरा पानी; गिल-राहुल ने उड़ाए अफगानिस्तान के होश
भारत ने जीता पहला वनडे, गुरबाज के शतक पर फिरा पानी; गिल-राहुल ने उड़ाए अफगानिस्तान के होश
IND vs AFG 1st ODI Highlights: भारत ने 7 विकेट से जीता पहला वनडे, बारिश की वजह से 25-25 ओवर का खेला गया मैच; AFG का बुरा हाल
भारत ने 7 विकेट से जीता पहला वनडे, बारिश की वजह से 25-25 ओवर का खेला गया मैच; AFG का बुरा हाल

वीडियोज

Sansani: बैंकॉक टू मुंबई.... मॉडल का गांजा गैंग ! | Crime News
Kushinagar Road Accident: कुशीनगर से आया रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो, बस-ट्रक की सीधी भिड़ंत!
Iran US War | Ceasefire Deal |Mojtaba Khamenei | Trump | Janhit:ट्रंप की डील पर मुहर लगाएंगे खामनेई?
UP Elections 2027 | CM Yogi | Akhilesh: अखिलेश और योगी के बीच पूर्वांचल की आर-पार की लड़ाई!
Sandeep Chaudhary | TMC Crisis: Bengal में बागी सांसदों के खेल का सबसे सटीक विश्लेषण! | Mamata

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका-ईरान के बीच हुआ समझौता तो क्या खुल जाएगा हॉर्मुज? पीस डील में क्या-क्या शामिल, जानें सब कुछ
अमेरिका-ईरान के बीच हुआ समझौता तो क्या खुल जाएगा हॉर्मुज? पीस डील में क्या-क्या शामिल, जानें सब कुछ
Saharanpur News: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, 5 साल की बच्ची समेत 4 की मौत
सहारनपुर: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, 5 साल की बच्ची समेत 4 की मौत
शाहिद अफरीदी के बाद रहमानुल्लाह गुरबाज, धर्मशाला वनडे में अफगान ओपनर ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
शाहिद अफरीदी के बाद रहमानुल्लाह गुरबाज, धर्मशाला वनडे में अफगान ओपनर ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
ममता समेत 5 TMC नेताओं की बढ़ी मुश्किल, सांसद काकोली घोष के बेटे ने भेजा लीगल नोटिस, कहा- 'शराब से जुड़े आरोप झूठे'
ममता समेत 5 TMC नेताओं की बढ़ी मुश्किल, काकोली घोष के बेटे ने भेजा लीगल नोटिस, कहा- 'शराब से...'
'मैं जेब में रखकर सोता हूं...', जब रेड लाइट एरिया में पहुंचे थे चंकी पांडे, दिलचस्प है किस्सा
'मैं जेब में रखकर सोता हूं...', जब रेड लाइट एरिया में पहुंचे थे चंकी पांडे, दिलचस्प है किस्सा
'2024 का चुनाव हम हारे नहीं...', INDIA गठबंधन की बैठक में राहुल का बड़ा बयान, 2029 को लेकर क्या कहा?
'2024 का चुनाव हम हारे नहीं...', गठबंधन की बैठक में राहुल का बड़ा बयान, 2029 को लेकर क्या कहा?
AI पर अमेरिकी कब्जा! Fable 5 और Mythos 5 पर लगा ताला, दुनिया और भारत के लिए क्या बदलने वाला है?
AI पर अमेरिकी कब्जा! Fable 5 और Mythos 5 पर लगा ताला, दुनिया और भारत के लिए क्या बदलने वाला है?
यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती 
यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती 
Embed widget