एक्सप्लोरर

NZ vs AUS: सुपर-12 के पहले मैच में डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने किया सरेंडर, न्यूजीलैंड ने बुरी तरह हराया

T20 World Cup 2022 New Zealand vs Australia: सुपर-12 के पहले मैच में न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 89 रनों के विशाल अंतर से हराया.

T20 World Cup 2022 New Zealand vs Australia: टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सुपर-12 के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को करारी हार दी है. पिछले साल के वर्ल्ड कप के फाइनल में इन दोनों टीमों की भिड़ंत हुई थी, जिसमें कीवी टीम को हार का सामना करना पड़ा था. अब ऑस्ट्रेलिया को उनके ही घर में 2022 टी20 वर्ल्ड कप के पहले मुकाबले में हराते हुए केन विलियमसन की अगुवाई में कीवी टीम ने शानदार शुरुआत की है. पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 200/3 का बड़ा स्कोर खड़ा किया था. लक्ष्य का पीछा करते हुए डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया 111 रनों पर सिमट गई. इस तरह कीवी टीम ने अपने पहले मैच में 89 रनों की विशाल जीत दर्ज की.

कोन्वे ने खेली नाबाद 92 रनों की शानदार पारी

पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवी टीम ने धुआंधार शुरुआत की थी और पावरप्ले में 65 रन बना दिए थे. यह उनके द्वारा टी20 वर्ल्ड कप के किसी भी मैच में पावरप्ले में बनाए गए सबसे अधिक रन हैं. फिन एलन ने 16 गेंदों में 42 रनों की धुआंधार पारी खेली. दूसरे सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे ने एक छोर संभालकर बल्लेबाजी की और अंत तक नाबाद रहे. कॉनवे ने 58 गेंदों में नाबाद 92 रनों की शानदार पारी खेली. अंत में जिमी निशाम ने भी 13 गेंदों में नाबाद 26 रनों की तेज पारी खेली. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जोश हेजलवुड को सबसे अधिक दो विकेट मिले.

बड़े लक्ष्य के दबाव में बिखरी ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी

स्कोर का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया को दूसरे ओवर की पहली गेंद पर ही डेविड वार्नर के रूप में पहला झटका लग गया था. इसके बाद 50 रनों के स्कोर तक उन्होंने चार विकेट गंवा दिए थे. पावरप्ले में कंगारू टीम केवल 37 रन ही बना सकी थी. ग्लेन मैक्सवेल ने 28 रनों की पारी खेलकर कुछ संघर्ष दिखाया, लेकिन वह भी 14वें ओवर में पवेलियन लौट गए. कीवी स्पिनर मिचेल सैंटनर ने चार ओवर में 31 रन देकर तीन विकेट लिए. टिम साउथी ने भी 2.1 ओवर्स में केवल छह रन देकर तीन विकेट लिए.

यह भी पढ़ें:

IND vs PAK Weather: जानिए भारत-पाक मैच के दौरान बारिश होगी या नहीं, सामने आया बड़ा अपडेट

Watch: पावरप्ले में जमकर हुई ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की धुनाई, एलन और कॉनवे ने लगा दी चौकों-छक्कों की झड़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस खिलाड़ी के साथ बैटिंग करने में सबसे ज्यादा मजा आया? विराट कोहली का जवाब उड़ा देगा होश
किस खिलाड़ी के साथ बैटिंग करने में सबसे ज्यादा मजा आया? विराट कोहली का जवाब उड़ा देगा होश
Watch: अकेला वैभव सूर्यवंशी, सामने पूरी श्रीलंका टीम, हुई भयंकर हाथापाई; वीडियो उड़ा देगा होश
अकेला वैभव सूर्यवंशी, सामने पूरी श्रीलंका टीम, हुई भयंकर हाथापाई; वीडियो उड़ा देगा होश
सुपर ओवर में हारा भारत, वैभव सूर्यवंशी भी नहीं दिला सके जीत; पढ़ें 12 गेंदों में क्या कुछ हुआ
सुपर ओवर में हारा भारत, वैभव सूर्यवंशी भी नहीं दिला सके जीत; पढ़ें 12 गेंदों में क्या कुछ हुआ
OMG! अरशद खान ने श्रीलंका को नहीं बनाने दिए 6 गेंद में 5 रन; पढ़ें लास्ट ओवर का रोमांच
OMG! अरशद खान ने श्रीलंका को नहीं बनाने दिए 6 गेंद में 5 रन; पढ़ें लास्ट ओवर का रोमांच

वीडियोज

Bollywood News: धमाल 4 का नया गाना ‘चटनी’ रिलीज, भोजपुरी तड़के और मस्तीभरे अंदाज ने बटोरी सुर्खियां (15.06.26)
New Mercedes S-Class launched at price of 2.20 cr. | #mercedes #mercedessclass #autolive
Kumkum Bhagya फेम Sanchita Ugale का 22 साल की उम्र में निधन, Entertainment Industry में शोक की लहर
Pati Brahmachari: Suraj को सताया डर! क्या Isha को पसंद आएगा केक वाला ये रोमांटिक सरप्राइज?
Vijay Thalapathy और Trisha Krishnan की हुई सीक्रेट सगाई? वायरल वीडियो ने बढ़ाई चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran ceasefire: डोनाल्ड ट्रंप का सरेंडर या फिर तेहरान की जीत? यूएस-ईरान डील के जानें क्या हैं 'फूल और कांटे'
डोनाल्ड ट्रंप का सरेंडर या फिर तेहरान की जीत? यूएस-ईरान डील के जानें क्या हैं 'फूल और कांटे'
यूसुफ पठान को हाई कोर्ट से मिला चार हफ्तों का समय, चेतावनी भी दी गई, जानें पूरा मामला
यूसुफ पठान को हाई कोर्ट से मिला चार हफ्तों का समय, चेतावनी भी दी गई, जानें पूरा मामला
इस फुटबॉल खिलाड़ी की गर्लफ्रेंड ने लूटी महफिल, ग्लैमरस लुक ने जीता फैंस का दिल; दिलकश तस्वीरें वायरल
इस फुटबॉल खिलाड़ी की गर्लफ्रेंड ने लूटी महफिल, ग्लैमरस लुक ने जीता फैंस का दिल; दिलकश तस्वीरें
Box office: 2026 की मलयालम फिल्म, जो 'धुरंधर 2' से भी निकली आगे, 10 करोड़ में कमाया 2284 परसेंट का प्रॉफिट
2026 की मलयालम फिल्म, जो 'धुरंधर 2' से भी निकली आगे, 10 करोड़ में कमाया 2284 परसेंट का प्रॉफिट
Explained: नेतन्याहू से नाराज ट्रंप ने दी साथ छोड़ने की धमकी! अमेरिका ने नाता तोड़ा तो कैसे बिखर जाएगा इजरायल?
नेतन्याहू से नाराज ट्रंप ने दी साथ छोड़ने की धमकी! क्यों US के बिना नहीं टिक पाएगा इजरायल?
इधर यूएस-ईरान में डील का ऐलान, उधर भारत सरकार का LPG और पेट्रोल को लेकर आ गया बड़ा बयान
इधर यूएस-ईरान में डील का ऐलान, उधर भारत सरकार का LPG और पेट्रोल को लेकर आ गया बड़ा बयान
Farmer Invest in Stock Market: क्या शेयर बाजार में पैसा लगा सकते हैं गांव के किसान, जानें कैसे करें शुरुआत?
क्या शेयर बाजार में पैसा लगा सकते हैं गांव के किसान, जानें कैसे करें शुरुआत?
Eye Twitching: अचानक क्यों फड़फड़ाने लगती है आंख, यह शुभ-अशुभ का संकेत या कोई और लोचा?
अचानक क्यों फड़फड़ाने लगती है आंख, यह शुभ-अशुभ का संकेत या कोई और लोचा?
Embed widget