एक्सप्लोरर

IND vs NED: पिता ने 1984 में रातों-रात छोड़ा था पंजाब, आज बेटे ने भारत के खिलाफ ही संभाला मैदान

T20 WC 2022: भारत के खिलाफ नीदरलैंड्स की प्लेइंग-11 में विक्रमजीत सिंह भी शामिल हैं. वह पंजाब के चीमा खुर्द गांव में ही जन्मे हैं.

India vs Netherlands: टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 WC 2022) में आज भारत और नीदरलैंड्स (India and Netherlands) आमने-सामने हैं. यहां नीदरलैंड्स की प्लेइंग-11 में शामिल विक्रमजीत सिंह (Vikramjeet Singh) भारतीय मूल के हैं. 19 वर्षीय विक्रमजीत सिंह नीदरलैंड्स के सलामी बल्लेबाज हैं. उनका पैतृक गांव पंजाब में ही है. उनके पिता जब महज 5 साल के थे, तभी उन्हें रातों-रात पंजाब छोड़ना पड़ा था. 1980 के दशक में पंजाब में बढ़ रहे विद्रोह के चलते विक्रमजीत के दादाजी खुशी चीमा ने पंजाब छोड़ने का फैसला किया था.

इंडियन एक्सप्रेस के साथ बातचीत में विक्रमजीत के पिता हरप्रीत बताते हैं कि जब वह महज 5 साल के थे तो उनके पिता ने दिसंबर 1984 की एक रात को अचानक जालंधर के पास बसे चीमा खुर्द गांव को छोड़ दिया था. हरप्रीत बताते हैं, 'मैं उस रात को और अगली सुबह को कभी नहीं भूल सकता. मेरे पिता ने पंजाब में बढ़ते विद्रोह के चलते अपने परिवार की सुरक्षा के लिए गांव छोड़ा था.'

हरप्रीत कहते हैं, 'मैं जब नीदरलैंड्स आया तो केवल 5 साल का था. शुरुआत में काफी मुश्किलें हुईं. भाषा और कल्चर पूरी तरह अलग थे. मुझे यहां सामंजस्य बैठाने में कई साल लगे. फिर उस दौर में यहां नस्लवाद भी चलता था. मैंने अपने स्किन कलर, दाढ़ी और पगड़ी के चलते कई चीजों का सामना किया. लेकिन धीरे-धीरे चीजें ठीक होती गईं.' 

विक्रमजीत के दादाजी लौट चुके हैं पंजाब
खुशी चीमा जब पंजाब से नीदरलैंड्स आए थे तो उन्होंने यहां टैक्सी चलाने का काम शुरू किया. धीरे-धीरे उन्होंने अपनी खुद की ट्रांसपोर्ट कंपनी खड़ी की. अब हरप्रीत यह कंपनी चलाते हैं. वहीं, खुशी चीमा फिर से अपने पंजाब के गांव लौट चुके हैं. वह साल 2000 में ही भारत वापस आ गए थे.

विक्रमजीत का जन्म पंजाब में ही हुआ
विक्रमजीत का जन्म भी अपने पैतृक गांव चीमा खुर्द में ही हुआ. वह सात वर्ष के होने तक इसी गांव में रहे. इसके बाद उन्हें नीदरलैंड्स ले जाया गया. 11 साल की उम्र में नीदरलैंड्स के अंडर-12 टूर्नामेंट में तत्कालीन डच कप्तान पीटर बोरेन ने उनकी काबिलियत को पहचाना था. 15 साल की उम्र में वह नीदरलैंड्स की ए टीम में शामिल हो चुके थे. इस बार उन्हें नीदरलैंड्स की टी20 वर्ल्ड कप स्क्वाड का हिस्सा बनने का मौका मिला और आज वह टीम इंडिया के सामने मैदान संभाल रहे हैं.

यह भी पढ़ें...

T20 WC 2022: टीम इंडिया को सिडनी में प्रैक्टिस सेशन से पहले दी गई ठंडी सैंडविच, भड़के खिलाड़ियों ने लौटाया खाना

IND vs PAK: शोएब मलिक ने पाक बल्लेबाजों को विराट से सबक लेने की दी सलाह, कही यह खास बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WTC में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बने ऋषभ पंत, गिल को पछाड़ा
WTC में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बने ऋषभ पंत, गिल को पछाड़ा
IND vs SL 1st Test Live Score: भारत बनाम श्रीलंका पहले टेस्ट के आखिरी दिन का खेल शुरू, भारत जीत से 6 विकेट दूर
Live Score: IND vs SL पहले टेस्ट के आखिरी दिन का खेल शुरू, भारत जीत से 6 विकेट दूर
IND vs SL 1st Test Day 4 Highlights: टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 372 रनों का लक्ष्य, इतने रन कभी नहीं हुए चेज
LIVE: टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 372 रनों का लक्ष्य, इतने रन कभी नहीं हुए चेज
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया के होटल में लगी भीषण आग, 9 की मौत
कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया के होटल में लगी भीषण आग, 9 की मौत
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Best Potato For Eating: लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
Embed widget