एक्सप्लोरर

Syed Mushtaq Ali Trophy: सेमीफाइनल में पहुंचे राजस्थान और बड़ौदा, इन टीमों के बीच होगी टक्कर

Syed Mushtaq Ali Trophy: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले में राजस्थान की टक्कर तमिलनाडु से होगी. दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में बड़ौदा की टीम पंजाब से भिड़ेगी.

Syed Mushtaq Ali Trophy: बडौदा ने विष्णु सोलंकी के करिश्माई प्रदर्शन से हरियाणा को आठ विकेट मात दी. राजस्थान ने महिपाल लोमरोर की उम्दा पारी के दम पर बिहार को 16 रन से हराया. बुधवार को मिली जीत के साथ ही बडौदा और राजस्थान ने सैयद मुश्ताक अली ट्राफी टी20 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है.

राजस्थान 29 जनवरी को पहले सेमीफाइनल में तमिलनाडु का सामना करेगा जबकि दूसरा सेमीफाइनल बड़ौदा और पंजाब के बीच खेला जाएगा. पंजाब और तमिलनाडु ने मंगलवार को कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनायी थी.

विष्णु सोलंकी रहे जीत के हीरो

बड़ौदा की हरियाणा पर जीत के नायक मध्यक्रम के बल्लेबाज विष्णु सोलंकी रहे. उन्होंने नाबाद 71 रन बनाये जिनमें अंतिम तीन गेंदों पर बनाये गये 16 रन भी शामिल हैं जिससे बड़ौदा लक्ष्य हासिल करने में सफल रहा.

हरियाणा ने सात विकेट पर 148 रन बनाये थे. वह अपने इस स्कोर का बचाव करने की स्थिति में दिख रहा था. बड़ौदा को अंतिम दो ओवरों में 23 रन चाहिए थे. कप्तान मोहित शर्मा ने 19वें ओवर में केवल पांच रन दिये. इस तरह से बड़ौदा को आखिरी ओवर में 18 रन की दरकार थी.

बड़ौदा के बल्लेबाजों ने पहली तीन गेंदों पर तीन रन बनाये जिसके बाद उसे अंतिम तीन गेंदों पर 15 रन की जरूरत थी. ऐसे में सोलंकी ने तेज गेंदबाज सुमित कुमार पर पहले छक्का और फिर चौका जमाया. बड़ौदा अब लक्ष्य से पांच रन दूर था और सोलंकी ने आखिरी गेंद पर विजयी छक्का जमाकर टीम का स्कोर दो विकेट पर 150 रन पर पहुंचाया.

सोलंकी ने 46 गेंदों की अपनी पारी में चार चौके और पांच छक्के लगाये. कप्तान केदार देवधर ने 40 गेंदों पर 43 रन बनाये जबकि स्मित पटेल ने 21 और अभिमन्यु सिंह राजपूत ने नाबाद 13 रन का योगदान दिया.

हरियाणा ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर नियमित अंतराल में विकेट गंवाये. उसकी तरफ से हिमांशु राणा ने 49 और शिवम चौहान ने 35 रन का योगदान दिया. बड़ौदा के लिये कार्तिक काकड़े ने दो जबकि अतित सेठ और बाबाशफी पठान ने एक–एक विकेट लिया.

राजस्थान को भी मिली जीत

दिन के दूसरे सेमीफाइनल में राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 164 रन बनाये. उसकी तरफ से महिपाल लोमरोर के 37 गेंदों पर पांच चौकों और इतने ही छक्कों की मदद से नाबाद 78 रन जबकि भरत शर्मा (38) और अंकित लांबा (38) ने पहले विकेट के लिये 59 रन जोड़े.

इसके जवाब में बिहार की टीम चार विकेट पर 148 रन ही बना पायी. मंगल महरौर ने 58 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 68 रन बनाये. विकास यादव ने अंतिम क्षणों में 17 गेंदों पर नाबाद 27 रन बनाये लेकिन वे टीम को लक्ष्य तक नहीं पहुंचा सके.

अजिंक्य रहाणे के मुरीद हुए टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच, बताया किस मामले में हैं विराट से अलग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उनकी काबिलियत पर शक...', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
'उनकी काबिलियत पर शक', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
IND vs BAN T20: श्रीलंका के बाद बांग्लादेश जाएगी टीम इंडिया, सामने आया बहुत बड़ा अपडेट
श्रीलंका के बाद बांग्लादेश जाएगी टीम इंडिया, सामने आया बहुत बड़ा अपडेट
IND vs SL Playing 11: प्लेइंग इलेवन में कैसे फिट बैठेंगे सरफराज खान, कौन होगा बाहर?
प्लेइंग इलेवन में कैसे फिट बैठेंगे सरफराज खान, कौन होगा बाहर?
Shubman Gill पहला टेस्ट खेलेंगे या नहीं? फिटनेस पर आया ताजा अपडेट
शुभमन गिल पहला टेस्ट खेलेंगे या नहीं? फिटनेस पर आया ताजा अपडेट

वीडियोज

Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
राम मंदिर ट्रस्ट के CEO पद के इंटरव्यू की आई डेट, फाइनल राउंड में पहुंचे 18 कैंडिडेट
राम मंदिर ट्रस्ट के CEO पद के इंटरव्यू की आई डेट, फाइनल राउंड में पहुंचे 18 कैंडिडेट
'उनकी काबिलियत पर शक...', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
'उनकी काबिलियत पर शक', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
Video: हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
Embed widget