एक्सप्लोरर

अजिंक्य रहाणे के मुरीद हुए टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच, बताया किस मामले में हैं विराट से अलग

अजिंक्य रहाणे ने ऑस्ट्रेलिया में इंडियन क्रिकेट टीम को 2-1 से टेस्ट में जीत दिलाई है. रहाणे को टेस्ट टीम का कप्तान नियुक्त किए जाने की वकालत हो रही है. रहाणे हालांकि विराट कोहली को अपना कप्तान बता चुके हैं.

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर विराट कोहली की अनुपस्थिति में टीम की कमान संभालकर अजिंक्य रहाणे ने सबको अपना मुरीद बना लिया है. टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने रहाणे की कप्तानी की तारीफ की है. भरत अरुण ने कहा कि अजिंक्य रहाणे इतने शांत इंसान हैं. भरत अरुण ने कप्तान के तौर पर अंजिक्य रहाणे की रणनीति के बारे में भी बात की.

भरत अरुण ने कहा कि गेंदबाज रणनीति के अनुसार चलने में नाकाम रहने पर भी रहाणे से डरते नहीं हैं जबकि नियमित कप्तान विराट कोहली की ऊर्जा को कई बार गलती से उनका गुस्सा मान दिया जाता है.

कोहली के ऑस्ट्रेलिया से वापस लौटने के बाद भारत ने रहाणे की अगुवाई में आस्ट्रेलिया को 2-1 से हराकर श्रृंखला जीती थी. अरुण ने कहा, ''जब अजिंक्य की बात आती है तो वह बेहद शांत इंसान हैं. रहाणे बाहर से बेहद नरम दिख सकते हैं लेकिन अंदर से वह बेहद मजबूत हैं.''

बेहद शांत हैं रहाणे

गेंदबाजी कोच ने रहाणे को अपने खिलाड़ियों का समर्थन करने वाला कप्तान बताया है. उन्होंने कहा, ''वह अपने खिलाड़ियों का समर्थन करते हैं और शांत दिखते हैं. अगर गेंदबाज गलती भी करता है तो वे कप्तान से नहीं डरते. वह जानते हैं कि कप्तान उसका समर्थन करेगा.''

अरुण का कहना है कि गेंदबाज रणनीति के अनुसार काम नहीं करें तो विराट को गुस्सा आ जाता है. अरुण ने कहा, ''जहां तक विराट कोहली की बात है तो यदि आप खराब गेंद करते हैं तो ऐसा लग सकता है कि वह गुस्सा हो जाएगा लेकिन यह उनके अंदर की ऊर्जा होती है.''

बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई दौरे के बाद से रहाणे को टेस्ट टीम का कप्तान बनाए जाने की वकालत हो रही है. रहाणे ने हालांकि विराट कोहली को ही अपना कप्तान बताया है.

ICC ने शुरू किया 'प्लेयर ऑफ द मंथ' अवॉर्ड, पंत-सिराज समेत ये भारतीय हुए नॉमिनेट, ऐसे होगा विजेता का चयन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'एमएस धोनी ने किया था मैसेज', भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने खोला बड़ा राज
'एमएस धोनी ने किया था मैसेज', भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने खोला बड़ा राज
IND vs NZ: चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
जोश इंग्लिस ने रचा इतिहास, तीनों फॉर्मेट में एक से ज्यादा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज
जोश इंग्लिस ने रचा इतिहास, तीनों फॉर्मेट में एक से ज्यादा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget