एक्सप्लोरर

Suryakumar Yadav: रोहित शर्मा और विराट कोहली के साथ रिश्ते को लेकर भावुक हुए सूर्यकुमार यादव, कही ये बड़ी बात

Suryakumar Yadav: सूर्या ने इस साल 31 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 46.56 की औसत के साथ सबसे अधिक 1164 रन बनाए हैं.

Suryakumar Yadav: 2022 का साल भारतीय क्रिकेट में सूर्यकुमार यादव के नाम रहा, जिन्होंने पूरे साल जबरदस्त प्रदर्शन किया. सूर्या ने बल्लेबाजों की आईसीसी टी20 रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया और कई शानदार पारियां खेलीं. खास तौर से टी20 फॉर्मेट में सूर्या ने ऐसा प्रदर्शन किया कि पूरे विश्व में कोई उन्हें टक्कर नहीं दे सका. विराट कोहली और रोहित शर्मा की मौजूदगी में सूर्या का आना भारतीय टीम के लिए काफी फायदेमंद रहा. अब सूर्या ने इन दो दिग्गजों के साथ अपने रिश्ते को लेकर बातचीत की है.

सूर्या ने कहा, "मैं काफी भाग्यशाली हूं कि मुझे रोहित शर्मा और विराट कोहली के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करने का मौका मिला है. वे अलग किस्म के इंटरनेशनल क्रिकेटर्स हैं. उन्होंने जो चीजें हासिल की हैं वो मुझे नहीं लगता कि मैं कभी हासिल कर पाउंगा. हालिया समय में मैंने विराट भाई के साथ कुछ अच्छी साझेदारियां की थी और मुझे उनके साथ बल्लेबाजी करने में मजा आया. रोहित मेरे बड़े भाई जैसे हैं. जब मैं संदेह में होता हूं तो अपने गेम को लेकर उनसे सीधा सवाल करता हूं. 2018 में मुंबई इंडियंस ज्वाइन करने के बाद से उन्होंने हमेशा मेरी मदद की है."

इस साल सूर्या का रहा टी20 इंटरनेशनल में बोलबाला

सूर्या ने इस साल 31 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 46.56 की औसत के साथ सबसे अधिक 1164 रन बनाए हैं. वह इस साल 1000 या उससे अधिक रन बनाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं. सूर्या ने इस दौरान दो शतक और नौ अर्धशतक लगाए हैं. उन्होंने इस साल सबसे अधिक 106 चौके और 68 छक्के लगाए हैं. सूर्या ने अपने रन 187.43 की स्ट्राइक-रेट से बनाए हैं जो इस साल 400 या उससे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में सबसे अधिक है.

यह भी पढ़ें:

IND vs SL T20 Series: पृथ्वी शॉ-राहुल त्रिपाठी को मिलेगा मौका, श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया में होगा बड़ा बदलाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रेयस अय्यर समेत बाहर होंगे 14 खिलाड़ी, जानें कब होगी भारत की अगली सीरीज?
श्रेयस अय्यर समेत बाहर होंगे 14 खिलाड़ी, जानें कब होगी भारत की अगली सीरीज?
'रोहित के साथ वैभव को कराओ ओपनिंग', फारुख इंजीनियर की मांग
'रोहित के साथ वैभव को कराओ ओपनिंग', फारुख इंजीनियर की मांग
IND vs BAN: भारत-बांग्लादेश सीरीज कब से होगी? सामने आया बड़ा अपडेट
भारत-बांग्लादेश सीरीज कब से होगी? सामने आया बड़ा अपडेट
Exclusive: 'वैभव सूर्यवंशी को युवराज सिंह से लेनी चाहिए ट्रेनिंग', योगराज सिंह ने बताया पूरा प्लान
'वैभव सूर्यवंशी को युवराज सिंह से लेनी चाहिए ट्रेनिंग', योगराज सिंह ने बताया पूरा प्लान

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Nitin Gadkari Controversy: E20 विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा कदम, डीपफेक वीडियो के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट
E20 विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा कदम, डीपफेक वीडियो के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट
AK-47 की गोली से उठा सियासत का धुआं, तारिक अनवर बोले- 'गृह मंत्री को…'
AK-47 की गोली से उठा सियासत का धुआं, तारिक अनवर बोले- 'गृह मंत्री को…'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
'रोहित के साथ वैभव को कराओ ओपनिंग', फारुख इंजीनियर की मांग
'रोहित के साथ वैभव को कराओ ओपनिंग', फारुख इंजीनियर की मांग
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
Xप्लेन: प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 चलाने के नियम-कानून क्या?
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 चलाने के नियम-कानून क्या?
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
Embed widget