एक्सप्लोरर

सुरेश रैना ने की ऋषभ पंत की तारीफ, कहा- 'इन दो दिग्गजों जैसे हावी होकर खेलता है'

खराब शॉट्स खेलकर अपना विकेट गंवाने के कारण आलोचना झेलने वाले ऋषभ पंत फिलहाल किसी भी फॉर्मेट में टीम मैनेजमेंट की पहली पसंद नहीं हैं. टेस्ट में साहा और वनडे-टी20 में केएल राहुल ने उनकी जगह ले ली है.

भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर हमेशा चर्चा बनी रहती है. जब से पंत भारतीय क्रिकेट टीम में आए हैं, सबकी निगाहें उनके प्रदर्शन पर रहती हैं और मैदान में अपनी गलतियों के कारण वो अक्सर क्रिकेट फैंस के निशाने पर रहते हैं. हालांकि भारतीय बल्लेबाज सुरेश रैना ने पंत की प्रतिभा पर भरोसा जताया है और पंत को खतरनाक क्रिकेटर बताया है.

आईपीएल में अपनी धमाकेदार बैटिंग के जरिए टीम इंडिया में जगह बनाने वाले पंत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सफलता उम्मीद के मुताबिक नहीं आई है. हालांकि पंत ने इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में 2 टेस्ट शतक जड़े लेकिन ज्यादातर मौकों पर खराब शॉट की वजह से वो अपना विकेट गंवाते रहे हैं और आलोचना का शिकार होते रहे हैं.

इस बीच पंत की तरह बाएं हाथ से बल्लेबाजी करने वाले और छोटे फॉर्मेट में बेहद आक्रामक बल्लेबाज रैना ने कहा है कि उन्हें पंत को बैटिंग करते देखना अच्छा लगता है. भारतीय टीम के स्पिनर युजवेंद्र चहल के साथ एक इंस्टाग्राम लाइव सेशन के दौरान रैना ने ये बात कही.

रैना ने कहा, “वो एक टॉप क्रिकेटर है. जब वो अच्छा खेलता है तो आपको खुशी होती है और युवराज और सहवाग की याद दिलाता है. वो भी उन दोनों के जैसे हावी होकर खेलता है. जब वो फ्लिक शॉट खेलता है, तो द्रविड़ की याद आती है.”

टीम की पहली पसंद नहीं पंत

पंत अपनी गैर-जिम्मेदाराना बैटिंग के अलावा विकेट के पीछे अपनी गलतियों के कारण भी निशाने पर रहते हैं. कई बार मैच के दौरान जब पंत मे विकेटकीपिंग में कुछ गलती की, तो दर्शक धोनी-धोनी का नाम लेकर पंत की हूटिंग कर चुके हैं.

पिछले साल वर्ल्ड कप के बाद तीनों फॉर्मेट में टीम के मुख्य विकेटकीपर बन चुके पंत अब किसी भी फॉर्मेट में टीम मैनेजमेंट की पहली पसंद नहीं हैं. भारतीय जमीन पर टेस्ट में ऋद्धिमान साहा की वापसी हुई है, जबकि वनडे और टी20 में ये जिम्मेदारी अब केएल राहुल को दे दी गई है और पंत बेंच पर बैठने को मजबूर हैं.

ये भी पढ़ें

किसी भी टीम के पास चेन्नई सुपर किंग्स जैसा पारिवारिक माहौल नहीं: ड्वेन ब्रावो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SL के खिलाफ पहले Test में भारत की प्लेइंग 11, अश्विन ने चुने ये खिलाड़ी
SL के खिलाफ पहले Test में भारत की प्लेइंग 11, अश्विन ने चुने ये खिलाड़ी
इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग से हड़कंप, जानिए क्या है ‘क्लिकगेट’ का मामला?
इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग से हड़कंप, जानिए क्या है ‘क्लिकगेट’ का मामला?
24 घंटे के भीतर मिली दूसरी नौकरी, रयान टेन डोएशेट की लगी लॉटरी
24 घंटे के भीतर मिली दूसरी नौकरी, रयान टेन डोएशेट की लगी लॉटरी
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा इतिहास पढ़ लेना किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री का पहला बयान
'हमारा इतिहास पढ़ लेना किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री का पहला बयान
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग से हड़कंप, जानिए क्या है ‘क्लिकगेट’ का मामला?
इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग से हड़कंप, जानिए क्या है ‘क्लिकगेट’ का मामला?
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
Embed widget