एक्सप्लोरर

किसी भी टीम के पास चेन्नई सुपर किंग्स जैसा पारिवारिक माहौल नहीं: ड्वेन ब्रावो

ब्रावो ने कहा कि चेन्नई सुपर किंग्स अपने खिलाड़ियों को खेलने की आजादी देती है जिससे खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन कर पाते हैं. ऐसे में इस टीम जैसा पारिवारिक माहौल किसी टीम के पास नहीं.

नई दिल्ली: ऑल राउंडर ड्वेन ब्रावो ने कहा है कि उन्हें जिस तरह का पारिवारिक माहौल चेन्नई सुपर किंग्स में मिलता है वो किसी भी आईपीएल टीम में नहीं है. ऐसा उन्होंने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि आज तक वो जिस भी आईपीएल टीम में खेलें, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स की बात ही अलग है. इंस्टाग्राम लाइव के दौरान अपने फ्रेंचाइजी टीम के साथ चैट पर उन्होंने ये बात कही.

वेस्टइंडीज के इस पूर्व कप्तान ने कहा कि चेन्नई सुपर किंग्स में जो भी नया खिलाड़ी शामिल होता है उसे भी ठीक इसी तरह का महसूस होता है. उन्होंने आगे कहा कि, आपको इस टीम में कभी भी ऐसा नहीं लगेगा की आप अकेले हैं या किसी और टीम से आए हैं. मैंने कई टीमों के साथ मैच खेले हैं लेकिन मुझे नहीं लगता कि जो माहौल चेन्नई सुपर किंग्स टीम के अंदर होता है वो किसी और आईपीएल टीम के अंदर होता होगा.

बता दें कि ब्रावो कैरेबियन प्रीमियर लीग का हिस्सा हैं जहां वो तीन बार अपनी टीम त्रिनबगो नाइट राइडर्स को टाइटल जीता चुके हैं. ऐसे में ये टीम टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम भी है. उन्होंने बताया कि वो बार बार ये कोशिश करते हैं कि जो माहौल चेन्नई टीम का है ठीक ऐसा ही माहौल उनकी टीम टीकेआर में भी हो.

ब्रावो ने आगे कहा कि ये बेहद जरूरी है कि आपके पास एक मैनेजमेंट टीम होना चाहिए. इसमें कप्तान, टीम के मालिक को आपको समझना जरूरी है. उन्हें पता होता है कि आप हर समय बेहतरीन प्रदर्शन नहीं कर सकते. ऐसे में वो आपको टीम में वापसी के लिए कई मौके देते हैं. उनका मानना है कि चेन्नई सुपर किंग्स हर खिलाड़ी को अपने हाल पर छोड़ देती है जिससे खिलाड़ी को बिना चिंता के बेहतरीन प्रदर्शन की आजादी होती है. हम सब लोगों को जीत पसंद है और ऐसे में जो अच्छा प्रदर्शन करता है, हम उसकी जीत का एक साथ मिलकर जश्न मनाते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका? चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन
वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका? चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन
दिल्ली कैपिटल्स का कोच बनने पर युवराज सिंह को कितनी सैलरी मिलेगी?
दिल्ली कैपिटल्स का कोच बनने पर युवराज सिंह को कितनी सैलरी मिलेगी?
WTC Points Table: ऑस्ट्रेलिया टॉप पर, दक्षिण अफ्रीका को भारी नुकसान; जानें भारत का हाल
WTC Points Table: ऑस्ट्रेलिया टॉप पर, दक्षिण अफ्रीका को भारी नुकसान; जानें भारत का हाल

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget