एक्सप्लोरर

IND vs ENG: गावस्कर की BCCI को चेतावनी! बताया क्यों इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए टीम को करना चाहिए छोटा

IND vs ENG Test Series: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 19 खिलाड़ियों की बड़ी भारतीय टीम गई थी, लेकिन अब इंग्लैंड दौरे से पहले सुनील गावस्कर ने बीसीसीआई को चेतावनी दी है.

Sunil Gavaskar Urges to BCCI for IND vs ENG Test Series: टीम इंडिया को जून के महीने में इंग्लैंड का दौरा करना है. जहां भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी है. जिसके लिए भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सुनील गावस्कर ने पहले ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को टीम चयन को लेकर सलाह दी है. गावस्कर ने स्पोर्ट्सस्टार में अपने कॉलम में इस बात पर चिंता जताई कि हाल ही में भारत ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 19 खिलाड़ियों का दल भेजा था, जिसमें रिजर्व खिलाड़ी भी शामिल थे. उन्होंने इस बड़ी टीम को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि इंग्लैंड दौरे के लिए टीम का आकार छोटा किया जाना चाहिए.

सुनील गावस्कर ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में लॉजिस्टिक समस्याओं के कारण बड़ी टीम भेजना जरूरी था, लेकिन इंग्लैंड में यह तरीका नहीं अपनाया जाना चाहिए. उन्होंने कहा, "अगर 16 से ज्यादा खिलाड़ी भेजे जाते हैं तो यह चयनकर्ताओं की उलझन को दर्शाता है, जो अच्छे संकेत नहीं देता. सिर्फ इसलिए कि बीसीसीआई के पास बड़ा दल भेजने का बजट है, ऐसा नहीं होना चाहिए कि सभी को भारतीय कैप दे दी जाए."

सुनील गावस्कर ने इंग्लैंड दौरे के लिए कुछ अतिरिक्त गेंदबाजों को शामिल करने की सलाह दी, लेकिन यह भी स्पष्ट किया कि इन गेंदबाजों को भारत की कैप तभी दी जानी चाहिए जब वे टीम का हिस्सा हों. उन्होंने कहा, "विदेशी दौरों पर प्रैक्टिस के लिए गेंदबाजों की हमेशा कमी रहती है, इसलिए कुछ गेंदबाजों को साथ ले जाना ठीक है, लेकिन उन्हें भारत की कैप नहीं दी जानी चाहिए."

सुनील गावस्कर ने इंग्लैंड में प्रैक्टिस मैचों के महत्व को भी रेखांकित किया. उन्होंने कहा कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में टीम ने केवल एक टूर मैच और इंट्रा-स्क्वॉड गेम पर फोकस किया, जो कम था. उन्होंने इंग्लैंड दौरे पर अधिक से अधिक प्रैक्टिस मैच आयोजित करने का सुझाव दिया, ताकि खिलाड़ियों की तैयारी मजबूत हो सके.

यह भी पढ़ें:
Watch: इंग्लैंड सीरीज से पहले तिरुपति मंदिर पहुंचे नितीश रेड्डी, घुटनों के बल चढ़ी सीढ़ियां; देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टी20 कप्तान बदलने पर रोहित शर्मा का रिएक्शन, सूर्यकुमार यादव के लिए कहा - कुछ भी...
टी20 कप्तान बदलने पर रोहित शर्मा का रिएक्शन, सूर्यकुमार यादव के लिए कहा - कुछ भी...
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
अजीत अगरकर ने बता दिया असली सच, कैसे वैभव सूर्यवंशी का हुआ सेलेक्शन? जो कहा वो कर देगा हैरान
अजीत अगरकर ने बता दिया असली सच, कैसे वैभव सूर्यवंशी का हुआ सेलेक्शन? जो कहा वो कर देगा हैरान
कप्तानी छिनने के बाद पहली बार बोले सूर्यकुमार यादव, वैभव सूर्यवंशी के लिए भेजा खास मैसेज
कप्तानी छिनने के बाद पहली बार बोले सूर्यकुमार यादव, वैभव सूर्यवंशी के लिए भेजा खास मैसेज

वीडियोज

Sansani : दोस्ती, भरोसा और खूनी लालच! Crime News
YRKKH: बुआ जी की सबसे घटिया चाल! नई बहू Disha से जबरदस्ती लगवाया Armaan पर हाथ उठाने का आरोप।
Bollywood News: ‘बटवारा 1947’ में पहली बार साथ दिख सकते हैं सनी देओल-करण देओल, फादर्स डे पर सरप्राइज की चर्चा (06.06.26)
'Gullak 5' में नए Annu Bhaiya बनना था चुनौती, Anant Joshi ने साझा किया अनुभव
'Gullak Season 5' में फिर दिखी मिडिल क्लास परिवार की गर्माहट, नए अन्नू भैया ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
Peddi BO Collection Day 3: राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
Cockroach Janta Party Protest LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
10 लाख रुपये के आसपास मिल जाएंगी ये 7-सीटर कारें, बड़ी फैमिली के लिए शानदार ऑप्शन
10 लाख रुपये के आसपास मिल जाएंगी ये 7-सीटर कारें, बड़ी फैमिली के लिए शानदार ऑप्शन
गर्मियों में सूख गया बोरवेल और नहर भी है दूर, इन उपायों से फिर भी लहलहाएगी फसल, बस कर लें ये काम
गर्मियों में सूख गया बोरवेल और नहर भी है दूर, इन उपायों से फिर भी लहलहाएगी फसल, बस कर लें ये काम
Embed widget