एक्सप्लोरर

Mayank Yadav: '18 महीनों के अंदर भारत डेब्यू...', तेज़ गेंदबाज़ मयंक यादव पर पूर्व दिग्गज ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी!

Mayank Yadav की गेंदबाजी के फैन अब सिर्फ आम लोग ही नहीं बन रहे हैं. अब दिग्गज खिलाड़ियों की फहरिस्त भी लंबी होती जा रही है. ऐसे ही एक दिग्गज क्रिकेटर ने मयंक यादव के भारत डेब्यू की भविष्यवाणी की है.

Stuart Broad Prediction Mayank Yadav: मयंक यादव ने इस आईपीएल में अब तक अपनी गेंदबाजी से सभी का दिल जीता है. उन्होंने 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ विस्फोटक डेब्यू किया. उन्होंने आईपीएल के इस सीजन की सबसे तेज गेंद 155.8 किमी/घंटा फेंकने का कारनामा भी किया. अब इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड को लगता है कि 21 साल के मयंक यादव क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में धमाल मचाने की क्षमता रखते हैं.

मयंक का जल्द होगा भारतीय टीम में डेब्यू!

स्टुअर्ट ब्रॉड का मानना है कि मयंक यादव जल्द ही भारतीय टीम में डेब्यू कर सकते हैं. ब्रॉड ने स्टार स्पोर्ट्स प्रेस बॉक्स पर बात करते हुए कहा, "वह एक ऐसे गेंदबाज की तरह दिखते हैं जो तीनों फॉर्मेट खेल सकते हैं. सबसे पहले, भारत ऑस्ट्रेलिया में पांच टेस्ट मैच खेलने जा रहा है. क्या वह वहां प्रदर्शन करने के लिए तैयार दिखते हैं? बिल्कुल, ऐसा लगता है कि उसकी कलाई की पोजिशन अच्छी है. मुझे यकीन है कि वह लाल गेंद को भी स्विंग करा सकता है.”

उन्होंने आगे कहा, "उन्हें नेचुरल तरीके से डेवेलोप होने दें और अच्छा प्रदर्शन करते रहें. लेकिन मुझे लगता है कि हम उन्हें अगले 18 महीनों में भारत के लिए डेब्यू करते देखेंगे."

जसप्रीत बुमराह को मानते हैं आदर्श

आईपीएल वेबसाइट से बात करते हुए मयंक यादव ने कहा, "यह मेरा तीसरा सीजन है और मुझे अपने पहले सीजन में मौका नहीं मिला था. पिछले सीजन में मैं चोटिल हो गया था. गति मेरी स्वाभाविक चीज है. मेरा ध्यान हमेशा निरंतरता पर था. जैसे ही मैं मैदान पर आया, मुझे पता था कि मैं यहां हूं और मुझे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना है. जैसे ही मैंने पहली गेंद फेंकी, मुझे एहसास हुआ कि यह मौका है और मुझे इसका पूरा फायदा उठाना है."

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by mayank yadav (@mayankyadav_8)

उन्होंने आगे कहा, "मेरे पिता ने मुझे इस तेज गेंदबाजी करने के लिए प्रेरित किया. मेरी प्रेरणा और लक्ष्य जसप्रीत बुमराह जैसा बनना है. वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज हैं और मैं उनके जैसा बनने की कोशिश करूंगा."

आपको बता दें कि यादव का डेब्यू मैच पंजाब किंग्स के खिलाफ था. जहां उन्होंने 150 किमी/घंटा से ऊपर की कई गेंदें फेंकी और विपक्षी बल्लेबाजों को परेशान किया.

यह भी पढ़ें : IPL के इतिहास में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले टॉप-5 गेंदबाज, जानिए कितने नंबर पर हैं मयंक यादव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका के बाद बांग्लादेश जाएगी टीम इंडिया, सामने आया बहुत बड़ा अपडेट
श्रीलंका के बाद बांग्लादेश जाएगी टीम इंडिया, सामने आया बहुत बड़ा अपडेट
जिस दिग्गज ने भारत को जिताया वर्ल्ड कप! अब श्रीलंका के साथ मिलकर कर रहा है हराने की प्लानिंग
जिस दिग्गज ने भारत को जिताया वर्ल्ड कप! अब श्रीलंका के साथ मिलकर कर रहा है हराने की प्लानिंग
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप का चौंकाने वाला फैसला, अमेरिकी सेना के इस बड़े अधिकारी को पद से हटाया
ट्रंप का चौंकाने वाला फैसला, अमेरिकी सेना के इस बड़े अधिकारी को पद से हटाया
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
Embed widget