एक्सप्लोरर

SAvsIND: साउथ अफ्रीका को बड़ा झटका, डेल स्टेन सीरीज से हुए बाहर

साउथ अफ्रीका और भारत के बीच केपटाउन में खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन वही हुआ जिसकी आशंका साउथ अफ्रीका के कोच ने जताई थी.

एक बार फिर चोट के शिकार हुए स्टेन: साउथ अफ्रीका और भारत के बीच केपटाउन में खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन वही हुआ जिसकी आशंका साउथ अफ्रीका के कोच ने जताई थी. दो साल बाद टेस्ट टीम में वापसी करने वाले तेज गेंदबाज डेल स्टेन एक बार फिर चोटिल हो गए हैं और तीन मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं.

भारत के पारी के दौरान अपना 18वां ओवर ले कर आए स्टेन तीसरी गेंद पर एड़ी में चोट खा बैठे. रन अप पर आते-आते उन्होंने गेंदबाजी रोक दी और गेंद फिलेंडर को सौंप कर पवेलियन लौट गए. इस दौरान उनकी चाल ज्यादा बदली नहीं थी लेकिन स्केन के बाद साफ हो गया कि उनके टिशू डैमेज हो गए हैं और वो अगले 4-6 हफ्ते तक मैदान पर वापसी नहीं कर पाएंगे.

चार तेज गेंदबाजों के साथ मैच में उतरी साउथ अफ्रीका अब इस टेस्ट में तीन तेज गेंदबाजों के साथ ही गेंदबाजी कर सकेगी.

स्टेन नवंबर 2016 के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर रहे थे. 34 साल के स्टेन इससे पहले दो बार अपने कंधों में लगी चोट से काफी परेशान थे. उनकी वापसी को लेकर कोच ओर्टिस गिबस्न ने कहा था कि वो स्टेन को लेकर रिस्क नहीं लेना चाहते क्योंकि अगर बीच मैच के दौरान वो चोटिल होते हैं तो टीम को नुकसान उठाना पड़ सकता है.

स्टेन ने अपने 17.3 ओवर के स्पेल में 51 रन देकर दो विकेट झटके थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: लाइव टीवी पर दिग्गजों के बीच तू-तू मैं-मैं, भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट का है मामला
लाइव टीवी पर दिग्गजों के बीच तू-तू मैं-मैं, भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट का है मामला
दूसरी पारी में टीम इंडिया को बनाने हैं सिर्फ 164 रन, फिर जीत पक्की!
दूसरी पारी में टीम इंडिया को बनाने हैं सिर्फ 164 रन, फिर जीत पक्की!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget