एक्सप्लोरर

6,6,6,6,6..., टी20 में जूनियर एबी डिविलियर्स ने मचाई तबाही; ट्राई सीरीज में दर्ज की बंपर जीत

SA vs ZIM T20: दक्षिण अफ्रीका ने टी20 मैच में जिम्बाब्वे को 5 विकेट से हरा दिया है. इस मैच में डेवाल्ड ब्रेविस ने ताबड़तोड़ पारी खेल महफिल लूटी.

एक तरफ लॉर्ड्स मैदान में भारत-इंग्लैंड टेस्ट मैच ने सबका ध्यान खींचा हुआ था. दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका ने टी20 मैच में जिम्बाब्वे को 5 विकेट से रौंद डाला है. इस मैच में जूनियर एबी डिविलियर्स कहे जाने वाले डेवाल्ड ब्रेविस ने धुआंधार अंदाज में 41 रनों की पारी खेल अपनी टीम की जीत में बड़ा योगदान दिया. इस मैच में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने 54 रनों की दमदार पारी खेली थी. बताते चलें कि यह ट्राई सीरीज का पहला मैच था, जिसमें दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे के अलावा न्यूजीलैंड भी भाग ले रही है.

इस टी20 मैच में जिम्बाब्वे ने पहले खेलते हुए जिम्बाब्वे ने पहले खेलते हुए 141 रन बनाए थे. सलामी बल्लेबाज ब्रायन बैनेट ने 30 रनों का योगदान दिया, वहीं कप्तान सिकंदर रजा ने 38 गेंदों में नाबाद 54 रन बनाए. रायन बर्ल ने 29 रन बनाए, लेकिन उनके अलावा कोई और बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका. दक्षिण अफ्रीका के जॉर्ज लिंडे विपक्षी बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटे, जिन्होंने 3 ओवरों में महज 10 रन देकर तीन महत्वपूर्ण विकेट झटके.

जूनियर एबी डिविलियर्स के नाम से मशहूर डेवाल्ड ब्रेविस नंबर-5 पर बैटिंग करने आए, जब दक्षिण अफ्रीका ने महज 38 के स्कोर पर 3 विकेट गंवा दिए थे. यहां से ब्रेविस ने महज 17 गेंद में 41 रन जड़ डाले. उन्होंने इस तूफानी पारी में एक चौका और 5 छक्के लगाए. जब ब्रेविस छठे ओवर में बैटिंग करने आए तब उनकी टीम का स्कोर 38/3 था. वो जब आउट हुए तो दक्षिण अफ्रीका 12वें ओवर में 110 के स्कोर तक पहुंच चुकी थी.

उनके अलावा रूबिन हरमन ने भी 45 रनों की पारी खेल दक्षिण अफ्रीका की जीत में बड़ा योगदान दिया. दक्षिण अफ्रीका ने यह मैच 29 गेंद शेष रहते जीता है. अंत में कॉर्बिन बॉस्क ने 15 गेंदों में नाबाद 23 रन बनाए.

यह भी पढ़ें:

IND VS ENG: लॉर्ड्स में टीम इंडिया के साथ बेईमानी? पूर्व भारतीय दिग्गज खिलाड़ी ने अंपायर पर लगाए गंभीर आरोप!

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तो क्या रूस-यूक्रेन के बीच खत्म नहीं होने वाला युद्ध? डोनाल्ड ट्रंप ने कर दिया खुलासा, जानें जेलेंस्की पर क्यों भड़के
तो क्या रूस-यूक्रेन के बीच खत्म नहीं होने वाला युद्ध? डोनाल्ड ट्रंप ने कर दिया खुलासा, जानें जेलेंस्की पर क्यों भड़के
Haryana: बास्केटबॉल पोल गिरने से खिलाड़ी की मौत मामले में FIR दर्ज, परिवार बोला- कई बार की थी शिकायत
हरियाणा: बास्केटबॉल पोल गिरने से खिलाड़ी की मौत मामले में FIR दर्ज, परिवार बोला- कई बार की थी शिकायत
Weather Update: ठंड का टॉर्चर! घने कोहरे की चपेट में ये 10 शहर, बारिश की चेतावनी, कहां पड़ेगी बर्फ?
ठंड का टॉर्चर! घने कोहरे की चपेट में ये 10 शहर, बारिश की चेतावनी, कहां पड़ेगी बर्फ?
Ashes 2025-26: एशेज इतिहास में कब-कब 300 का आंकड़ा भी मिलकर नहीं पार कर सकी दोनों टीमें, ये है सबसे कम टोटल
एशेज इतिहास में कब-कब 300 का आंकड़ा भी मिलकर नहीं पार कर सकी दोनों टीमें, ये है सबसे कम टोटल

वीडियोज

UP News: बरेली में पति-पत्नी चोर गैंग का भंडाफोड़! CCTV में कैद हुई वारदात | Crime News | ABP News
Crime News : बीमे के लिए रिश्तों का खूनी चक्रव्यूह | Sansani
Bengal Controversy: बंगाल में चुनाव से पहले मुस्लिम Vs हिन्दू या फिर कोई चुनावी 'खेल' | TMC | BJP
Goa Night Club Fire Incident: 25 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन? | Breaking | Romana Isar Khan
Indigo Flight Crisis: IndiGo की लूट, सरकार मौन क्यों? | Sandeep Chaudhary | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तो क्या रूस-यूक्रेन के बीच खत्म नहीं होने वाला युद्ध? डोनाल्ड ट्रंप ने कर दिया खुलासा, जानें जेलेंस्की पर क्यों भड़के
तो क्या रूस-यूक्रेन के बीच खत्म नहीं होने वाला युद्ध? डोनाल्ड ट्रंप ने कर दिया खुलासा, जानें जेलेंस्की पर क्यों भड़के
Haryana: बास्केटबॉल पोल गिरने से खिलाड़ी की मौत मामले में FIR दर्ज, परिवार बोला- कई बार की थी शिकायत
हरियाणा: बास्केटबॉल पोल गिरने से खिलाड़ी की मौत मामले में FIR दर्ज, परिवार बोला- कई बार की थी शिकायत
Weather Update: ठंड का टॉर्चर! घने कोहरे की चपेट में ये 10 शहर, बारिश की चेतावनी, कहां पड़ेगी बर्फ?
ठंड का टॉर्चर! घने कोहरे की चपेट में ये 10 शहर, बारिश की चेतावनी, कहां पड़ेगी बर्फ?
Ashes 2025-26: एशेज इतिहास में कब-कब 300 का आंकड़ा भी मिलकर नहीं पार कर सकी दोनों टीमें, ये है सबसे कम टोटल
एशेज इतिहास में कब-कब 300 का आंकड़ा भी मिलकर नहीं पार कर सकी दोनों टीमें, ये है सबसे कम टोटल
अब इस देश ने अमेरिका को दिया झटका, Hawk की जगह भारत से खरीदेगा SAM मिसाइलें; दिल्ली ने दिया बड़ा ऑफर
अब इस देश ने अमेरिका को दिया झटका, Hawk की जगह भारत से खरीदेगा SAM मिसाइलें; दिल्ली ने दिया बड़ा ऑफर
बर्थ एनिवर्सरी: 'चुपके चुपके' दिल चुरा ले गए धर्मेंद्र, ही-मैन की 5 आइकॉनिक परफॉर्मेंस ओटीटी पर देखें यहां
बर्थ एनिवर्सरी: 'चुपके चुपके' दिल चुरा ले गए धर्मेंद्र, ही-मैन की 5 आइकॉनिक परफॉर्मेंस ओटीटी पर देखें यहां
IIT BHU Campus Placement: आईआईटी बीएचयू में प्लेसमेंट का धमाका, महज 5 दिन में 1000 से ज्यादा छात्रों को नौकरी का ऑफर
आईआईटी बीएचयू में प्लेसमेंट का धमाका, महज 5 दिन में 1000 से ज्यादा छात्रों को नौकरी का ऑफर
ठंड के मौसम में अदरक बनेगा सुपरफूड, रोज खाने से मिलेंगे जबरदस्त फायदे
ठंड के मौसम में अदरक बनेगा सुपरफूड, रोज खाने से मिलेंगे जबरदस्त फायदे
Embed widget