एक्सप्लोरर

Virat Kohli: विराट के टेस्ट कप्तानी छोड़ने पर आया गांगुली का रिएक्शन, कहा- यह उनका निजी फैसला, BCCI इसका सम्मान करता है

Virat Kohli Steps Down: विराट कोहली ने शनिवार शाम एक ट्वीट के जरिए टेस्ट क्रिकेट की कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया था. देर रात BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी.

Virat Kohli Test Match: विराट कोहली के टेस्ट कप्तानी छोड़ने के फैसले पर BCCI प्रेसिडेंट सौरव गांगुली ने कहा है कि यह उनका निजी फैसला है और BCCI इस फैसले का सम्मान करता है. उन्होंने यह भी कहा कि टीम को भविष्य में नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए विराट एक महत्वपूर्ण सदस्य होंगे.

सौरव गांगुली की यह प्रतिक्रिया देर रात एक ट्वीट के जरिए आई. उन्होंने लिखा, 'विराट के नेतृत्व में भारतीय क्रिकेट ने हर फार्मेट में तेजी से प्रगति की. कप्तानी छोड़ने का फैसला उनका निजी फैसला है और BCCI इसका सम्मान करता है. वे भविष्य में टीम को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए महत्वपूर्ण सदस्य होंगे.'

गौरतलब है कि टी-20 और वनडे मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी छोड़ चुके विराट कोहली अब टेस्ट मैचों में भी कप्तान नहीं रहेंगे. उन्होंने शनिवार शाम एक ट्वीट के जरिए कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया. दक्षिण अफ्रीका से टेस्ट सीरीज में मिली हार के एक दिन बाद आया उनका यह फैसला हैरान कर देने वाला था.

यह भी पढ़ें: IND vs SA Test Series: टेस्ट क्रिकेट में चौथी बार हुआ ऐसा, बिना शतक लगाए एक टीम ने 2+ शतक लगाने वाली टीम को सीरीज में दी मात

दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले विराट से छीन ली गई थी वनडे मैचों की कप्तानी
विराट कोहली ने टी-20 इंटरनेशनल मैचों की कप्तानी पहले ही छोड़ दी थी. पिछले साल हुआ टी-20 वर्ल्ड कप कप्तान के तौर पर विराट का आखिरी टी-20 टूर्नामेंट था. इसके बाद उनसे वनडे मैचों की कप्तानी भी छीन ली गई थी. उनकी जगह रोहित शर्मा को टी-20 और वनडे टीम की कमान सौंपी गई थी. इसे लेकर BCCI और विराट कोहली के बीच मतभेद की खबरें भी आईं थीं. 

यह भी पढ़ें: IND vs SA: सीरीज में एक बार भी 250 रन तक नहीं पहुंचा दक्षिण अफ्रीका, फिर भी जीती बाजी, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा

विराट कोहली vs सौरव गांगुली
वनडे की कप्तानी से हटाए जाने के बाद विराट कोहली की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस ने भारतीय क्रिकेट में भूचाल ला दिया था. कोहली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि वनडे के कप्तान से हटाए जाने की जानकारी उन्हें BCCI अधिकारियों से फैसले को सार्वजनिक करने के महज एक घंटे पहले मिली थी. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके बयान सौरव गांगुली के बयानों के एकदम विपरित थे. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस से गांगुली और कोहली के बीच मतभेदों का खुलासा हुआ था. BCCI विराट कोहली के इस तरह मीडिया के सामने आने पर नाराज था. कई रिपोर्ट्स में सामने भी आया था कि दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज के बाद विराट कोहली पर गाज गिर सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका के खिलाफ भारत की टेस्ट टीम का ऐलान, जडेजा की वापसी
श्रीलंका के खिलाफ भारत की टेस्ट टीम का ऐलान, जडेजा की वापसी
‘बेबी एक काम था…’, गंभीर के पोस्ट देख फैंस बोले- अकाउंट हैक हो गया?
‘बेबी एक काम था…’, गंभीर के पोस्ट देख फैंस बोले- अकाउंट हैक हो गया?
रोहित-कोहली को पूर्व क्रिकेटर की चेतावनी, कहा- 'टीम में उनकी जगह...'
रोहित-कोहली को पूर्व क्रिकेटर की चेतावनी, कहा- 'टीम में उनकी जगह...'
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
Huma Qureshi Birthday: आमिर-शाहरुख के साथ एड में किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
आमिर-शाहरुख के साथ किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
Explained: क्या देश में अब विपक्ष नहीं, सरकार को देंगे चुनौती Gen Z?
क्या देश में अब विपक्ष नहीं, सरकार को देंगे चुनौती Gen Z?
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
पहली बार अपनी BMW में बैठ भावुक हुई मां, बेटे ने सच किया सपना- वीडियो वायरल
पहली बार अपनी BMW में बैठ भावुक हुई मां, बेटे ने सच किया सपना
Embed widget