एक्सप्लोरर

IND vs SA Test Series: टेस्ट क्रिकेट में चौथी बार हुआ ऐसा, बिना शतक लगाए एक टीम ने 2+ शतक लगाने वाली टीम को सीरीज में दी मात

Test Series: भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच हुई तीन मैचों की टेस्ट सीरीज प्रोटियाज ने बिना कोई शतक लगाए जीत ली.

IND vs SA Test Series Result: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला प्रोटियाज ने जीत लिया. इसी के साथ टीम इंडिया का दक्षिण अफ्रीका में पहली बार सीरीज जीतने का सपना भी टूट गया. दक्षिण अफ्रीका ने यह टेस्ट सीरीज 2-1 से अपने नाम की. इस रोमांचक सीरीज में एक खास बात यह भी रही कि प्रोटियाज ने बिना कोई शतक लगाए यह सीरीज अपने नाम की, जबकि 2 भारतीय बल्लेबाजों के शतक के बावजूद टीम इंडिया को सीरीज गंवानी पड़ी. यह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में चौथी बार हुआ.

कब-कब हुआ ऐसा?

ENG vs IND, Test Series 1971: सबसे पहले 1971 में भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में ऐसा हुआ था. इंग्लैंड में खेली गई इस सीरीज के शुरुआती 2 टेस्ट ड्रॉ हुए थे और तीसरा टेस्ट भारत ने 4 विकेट से जीतकर सीरीज अपने नाम की थी. इस सीरीज में भारत की ओर से किसी भी बल्लेबाज ने शतक नहीं लगाया था लेकिन इंग्लैंड के 2 बल्लेबाजों ने दूसरे टेस्ट में सेंचुरी जड़ी थी.

WI vs AUS, Test Series 2009: वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच 2009 में हुई तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में भी यही स्थिति बनी. वेस्टइंडीज की ओर से इस सीरीज में 4 शतक लगे लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने बिना शतक के यह सीरीज जीती. कंगारूओं ने अपने घरेलू मैदानों पर हुई इस सीरीज में 2-0 से जीत दर्ज की थी.

यह भी पढ़ें: IND vs SA 3rd Test: पहली बार हुआ ऐसा, शतक के बावजूद एक पारी में 200 रन भी नहीं बना पायी टीम इंडिया

ZIM vs SL, Test Series 2017: चार साल पहले श्रीलंका-जिम्बाब्वे के बीच हुई टेस्ट सीरीज में भी यही देखने को मिला. इस सीरीज में एकमात्र टेस्ट मैच खेला गया था. इसमें जिम्बाब्वे के खिलाड़ियों ने 2 शतक लगाए लेकिन मैच में जीत श्रीलंका की हुई.

यह भी पढ़ें: Cape Town Test: भारतीय विकेटकीपर्स ने एशिया के बाहर लगाए हैं 6 शतक, इनमें से आधे Rishabh Pant के नाम

IND vs SA, Test Series 2021-22: हाल ही में संपन्न हुई भारत-दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज में भी टीम इंडिया ने 2 शतक लगाने के बावजूद सीरीज गंवा दी. भारत की ओर से ऋषभ पंत और केएल राहुल ने शतक जड़े. दक्षिण अफ्रीका ने बिना किसी बल्लेबाज के शतक के ही सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
रोहित शर्मा ही नहीं, टीम इंडिया के ये 6 दिग्गज भी ले सकते हैं संन्यास; किसी भी दिन हो सकता है बड़ा ऐलान
रोहित शर्मा ही नहीं, टीम इंडिया के ये 6 दिग्गज भी ले सकते हैं संन्यास; किसी भी दिन हो सकता है बड़ा ऐलान
Rohit Sharma: रोहित शर्मा को टीम से हटाने के लिए हो रही है साजिश? 'हिटमैन' पर क्यों बनाया जा रहा है दबाव
रोहित शर्मा को टीम से हटाने के लिए हो रही है साजिश? 'हिटमैन' पर क्यों बनाया जा रहा है दबाव
रोहित के बाद विराट भी ले सकते हैं संन्यास, पाकिस्तान से आया बड़ा दावा, लॉर्ड्स वनडे पर टिकीं सबकी नजरें
रोहित के बाद विराट भी ले सकते हैं संन्यास, पाकिस्तान से आया बड़ा दावा, लॉर्ड्स वनडे पर टिकीं सबकी नजरें

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
Embed widget