एक्सप्लोरर

श्रेयस अय्यर हुए मैच फिट, जानिए कब क्रिकेट के मैदान पर करेंगे वापसी

श्रेयस अय्यर एक बार फिर दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ने के लिए तैयार हैं. वह चोट की वजह से भारत में खेले गए आईपीएल 2021 के पहले फेज में टीम का हिस्सा नहीं थे.

Shreyas Iyer Update: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दूसरे फेज़ के आगाज़ से पहले दिल्ली कैपिटल्स के लिए अच्छी खबर सामने आई है. दरअसल, भारतीय क्रिकेट टीम के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज और दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर को राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) ने प्रतिस्पर्धी मैचों में वापसी करने के लिये पूरी तरह से फिट घोषित कर दिया है और वह इंडियन प्रीमियर लीग के 19 सितंबर से शुरू होने वाले दूसरे चरण में खेलने के लिये पूरी तरह से तैयार हैं. 

अय्यर एक बार फिर दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ने के लिए तैयार हैं. वह चोट की वजह से भारत में खेले गए आईपीएल 2021 के पहले फेज में टीम का हिस्सा नहीं थे. उनकी कप्तानी में ही आईपीएल 2020 में दिल्ली की टीम फाइनल में पहुंची थी. उनके चोटिल होने के बाद आईपीएल 2021 में ऋषभ पंत ने टीम की कप्तानी की थी.

आईपीएल को जैव सुरक्षित वातावरण में कोविड-19 के मामले पाये जाने के कारण बीच में ही स्थगित कर दिया गया था. 26 साल के अय्यर ने अभी तक भारत की तरफ से 22 वनडे और 29 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं. 

इंग्लैंड के खिलाफ पुणे में 23 मार्च को वनडे मैच के दौरान उनका कंधा खिसक गया था, जिसका उन्हें ब्रिटेन में ऑपरेशन करवाना पड़ा था. 
बीसीसीआई सूत्रों ने बताया, "हां, एनसीए ने श्रेयस अय्यर को फिटनेस प्रमाणपत्र दे दिया है. वह एक हफ्ते तक बेंगलुरू स्थित एनसीए में रहे और कुछ दिन पहले ही उनकी फिटनेस का आकलन किया गया. चिकित्सा और शारीरिक मानदंडों को परखने के बाद वह अब मैचों में खेलने के लिये तैयार हैं."

दिल्ली कैपिटल्स ने अभी नहीं लिया है फैसला 

हालांकि, श्रेयस अय्यर की वापसी से लिए दिल्ली कैपिटल्स की मुश्किलें बढ़ जरूर गई हैं. अब देखने वाली बात यह होगी कि वो आईपीएल 2020 में टीम को फाइनल में पहुंचाने वाले श्रेयस अय्यर को वापस टीम की कमान सौंपती है, या फिर आईपीएल 2021 के पहले फेज में शानदार कप्तानी करने वाले ऋषभ पंत को कप्तान बनाए रखती है. फिलहाल अभी तक दिल्ली कैपिटल्स ने इस बारे में कोई फैसला नहीं लिया है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
भारत के लिए सबसे ज्यादा ODI वर्ल्ड कप खेलने वाले टॉप-7 खिलाड़ी, देखें लिस्ट
भारत के लिए सबसे ज्यादा ODI वर्ल्ड कप खेलने वाले टॉप-7 खिलाड़ी, देखें लिस्ट

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह बोले- मेरी मां...मां नहीं
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह बोले- मेरी मां...मां नहीं
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
Bulb Fuse Reason: बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
Sleeping With Earplugs: कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
Embed widget