एक्सप्लोरर

Umran Malik: सबसे तेज गेंद का अपना रिकॉर्ड तोड़ने में उमरान की मदद करना चाहते हैं शोएब अख्तर, बताए कुछ अहम टिप्स

Shoaib Akhtar: शोएब अख्तर ने कहा है कि अगर उमरान मलिक उनकी सबसे तेज गेंद का रिकॉर्ड तोड़ना चाहते हैं तो वह उनकी मदद करने के लिए उपलब्ध हैं.

Shoaib Akhtar on Umran Malik: पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) ने वर्ल्ड कप 2003 में 161 किमी/घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी थी. यह क्रिकेट इतिहास की अब तक की सबसे फास्टेस्ट डिलिवरी बनी हुई है. 20 साल से इस रिकॉर्ड के ईर्द-गिर्द भी कोई गेंदबाज नहीं पहुंच पाया है. हाल ही में जब उमरान मलिक (Umran Malik) ने IPL में 157 की स्पीड से गेंद फेंकी थी, तो यह उम्मीद जगी थी कि शायद अब शोएब अख्तर का रिकॉर्ड ज्यादा दिन तक टिकने वाला नहीं है.

भारतीय गेंदबाज उमरान मलिक लगातार 150+ की स्पीड से गेंद फेंकने की काबिलियत रखते हैं. इसी साल श्रीलंका के खिलाफ एक मैच में उन्होंने 155 की स्पीड से बॉल फेंकते हुए लंकाई कप्तान दासुन शनाका को पवेलियन भेजा था. अब जब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक बार फिर उमरान मलिक एक्शन में हैं तो फिर से यह कयास लगाए जा रहे हैं कि उमरान यहां अख्तर का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं. इसी मुद्दे पर जब शोएब अख्तर से सवाल किया गया तो उन्होंने क्या कहा, यहां पढ़ें...

'उन्हें आक्रामक होने की जरूरत'
न्यूज-24 के साथ बातचीत में शोएब ने कहा, 'वह बहुत अच्छे गेंदबाज हैं. वह मजबूत भी हैं और उनका रन-अप भी पावरफुल है. उनके बाजुओं की स्पीड भी ठीक-ठाक है. उमरान को बस अपनी आक्रमकता बरकरार रखनी चाहिए. अगर आपको खूब रन भी पड़ रहे हैं तो भी आक्रामकता में कमी नहीं आनी चाहिए. हमेशा तेजी से गेंद फेंकते रहना है.'

'मैं मदद के लिए तैयार'
शोएब कहते हैं, 'मैं गेंदबाजी के लिए 26 यार्ड का रन-अप लेता था, उमरान 20 यार्ड का रन-अप लेते हैं. तो जब वह 26 यार्ड के लिए जाएंगे तो उनकी मांसपेशिया थोड़ा अलग रूप लेंगी. मैं आश्वस्त हूं कि वक्त के साथ वह यह सब सीखेंगे. अगर उन्हें कोई मदद की जरूरत है तो मैं हमेशा उपलब्ध हूं. अगर आप मेरा रिकॉर्ड तोड़ना चाहते हैं तो बिल्कुल इसे तोड़ डालिए. 20 साल हो गए हैं और कोई भी वहां तक नहीं पहुंचा है. प्लीज अब इसे तोड़ दीजिए. अगर वह ऐसा कर पाते हैं तो मैं पहला शख्स रहूंगा जो उन्हें गले लगाएगा.'

यह भी पढ़ें...

Asia Cup 2023: एशिया कप मेजबानी विवाद पर शोएब अख्तर ने दी अहम सलाह, बोले- 'यह पाकिस्तान में नहीं होता है तो...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: कोई बच्चा भी आसानी से कर देता आउट, ईशान किशन ने छोड़ा 'लप्पू' सा रन आउट; वीडियो वायरल
कोई बच्चा भी आसानी से कर देता आउट, ईशान किशन ने छोड़ा 'लप्पू' सा रन आउट; वीडियो वायरल
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
क्रिकेट में क्या होती है रिवर्स बॉलिंग? अब क्यों गेंदबाज नहीं करते इसका इस्तेमाल
क्रिकेट में क्या होती है रिवर्स बॉलिंग? अब क्यों गेंदबाज नहीं करते इसका इस्तेमाल

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget