एक्सप्लोरर

Asia Cup 2023: एशिया कप मेजबानी विवाद पर शोएब अख्तर ने दी अहम सलाह, बोले- 'यह पाकिस्तान में नहीं होता है तो...'

Shoaib Akhtar: एशिया कप 2023 के मेजबानी विवाद में PCB और BCCI के बीच चल रही तकरार के बीच शोएब अख्तर ने इस टूर्नामेंट को श्रीलंका शिफ्ट करने की सलाह दी है.

Asia Cup Hosting Issue: एशिया कप 2023 की मेजबानी को लेकर PCB और BCCI अपनी-अपनी ज़िद पर कायम है. PCB जहां हर हाल में एशिया कप का आयोजन अपनी सरज़मीं पर कराना चाहता है, वहीं BCCI यह साफ कह चुका है कि अगर एशिया कप पाकिस्तान में होता है तो वह भारतीय टीम को वहां नहीं भेजेंगे. इस मुद्दे पर ज्यादातर पूर्व पाक क्रिकेटर्स भारत के बिना पाकिस्तान में एशिया कप आयोजित करने के पक्ष में है, हालांकि पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर इस मामले में कुछ अलग मत रखते हैं.

शोएब अख्तर का मानना है कि वर्ल्ड क्रिकेट में भारत-पाकिस्तान के मैच ही सबसे दिलचस्प होते हैं. ऐसे में एशिया कप में दोनों टीमें होनी ही चाहिए, फिर चाहे इस टूर्नामेंट का आयोजन कहीं ओर शिफ्ट करना पड़े.

शोएब अख्तर ने ANI से बातचीत में कहा, 'मैं चाहता हूं कि एशिया कप 2023 का आयोजन पाकिस्तान में ही हो लेकिन अगर यह पाकिस्तान में नहीं हो पाता है तो फिर इसकी मेजबानी श्रीलंका को मिल जानी चाहिए. मैं चाहता हूं कि भारत और पाकिस्तान की टीमें एशिया कप फाइनल खेले. मैं इन दोनों टीमों को वर्ल्ड कप फाइनल में भी भिड़ते देखना चाहता हूं. भारत-पाक फाइनल से बढ़कर वर्ल्ड क्रिकेट में और कोई दिलचस्प चीज़ नहीं है.'

इसी महीने हो जाएगा फैसला
वैसे, एशिया कप 2023 का मेजबानी अधिकार पाकिस्तान को ही जाता है. यहां लंबे अरसे से इस टूर्नामेंट का आयोजन नहीं हुआ है. लेकिन BCCI के रूख के बाद इस टूर्नामेंट का पाकिस्तान में आयोजित होना मुश्किल नजर आ रहा है. इस महीने होने वाली एशियाई क्रिकेट काउंसिल की बैठक में इस पर अंतिम फैसला लिया जाएगा. बता दें कि PCB चीफ नजम सेठी यह साफ कह चुके हैं कि अगर एशिया कप के लिए भारतीय टीम पाकिस्तान नहीं आती है या यह टूर्नामेंट कहीं ओर आयोजित होता है तो पाकिस्तान की टीम भी भारत में होने वाले वर्ल्ड कप में शामिल नहीं होगी.

यह भी पढ़ें...

PAK vs AFG: पाकिस्तान को नहीं मिल रहे परमानेंट कोच! अफगानिस्तान सीरीज के लिए PCB ने इन्हें सौंपी जिम्मेदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार
इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार
इंग्लिश खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अचानक फैसले से दुनिया हैरान 
इंग्लिश खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अचानक फैसले से दुनिया हैरान 

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget