एक्सप्लोरर

Shoaib Akhtar हुए आगबबूला, गुस्से में PCB पर लगा डाले 'स्वार्थी' होने के आरोप; बोले - टेस्ट क्रिकेट की हत्या...

PAK vs ENG 3rd Test: पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड तीसरा टेस्ट मैच रावलपिंडी में खेला जा रहा है. इस बीच पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने PCB पर जमकर गुस्सा निकाला है.

Shoaib Akhtar Slams Pakistan Cricket Board: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर ने पीसीबी (PCB) पर तीखा प्रहार किया है. उनके गुस्से का कारण है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने जानबूझकर इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी दो टेस्ट मैचों के लिए स्पिन गेंदबाजी के अनुरूप पिच तैयार की हैं. बता दें कि मुल्तान में खेले गए पहले टेस्ट के लिए फ्लैट पिच तैयार की थी, जिस पर पाक टीम को पारी और 47 रन से शर्मनाक हार मिली थी. दूसरा टेस्ट भी मुल्तान में ही खेला गया, लेकिन इस बार पिच स्पिनरों के अनुकूल थी, जहां साजिद खान और नौमान अली ने मिलकर दोनों पारियों में इंग्लैंड के 20 विकेट चटका डाले थे.

अब रावलपिंडी में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में भी स्पिनरों को खूब मदद मिल रही है. इस विषय पर PCB को लताड़ लगाते हुए शोएब अख्तर ने कहा, "जब आप सही लोगों को सही नौकरी नहीं देते हैं और गलत नौकरी में गलत मानसिकता अपनाते हैं तो यही सब होता है. मैं अक्सर अपने कप्तान से शिकायत करता था कि इतनी घटिया पिच क्यों बनाई जा रही हैं."

PCB का स्वार्थी दृष्टिकोण

शोएब अख्तर ने PCB पर स्वार्थी होने का आरोप लगाते हुए कहा, "अब हम क्या कर सकते हैं. हम या तो स्वार्थी दृष्टिकोण से मैच जीतने के लिए स्पिन गेंदबाजी के अनुरूप पिच तैयार करें या फिर टेस्ट क्रिकेट की गरिमा को बचाए रख सकते हैं. मैं होता तो टेस्ट क्रिकेट को बचाने का प्रयास करता." अख्तर का कहना है कि पाकिस्तान टीम की जीतने के लिए अक्षमता को छुपाने के लिए पीसीबी ने स्वार्थी रुख अपना लिया है. शोएब अख्तर ने पाकिस्तान के लिए खेलते हुए तीनों फॉर्मेट में कुल मिलाकर 444 विकेट झटके थे. उनका मानना है कि पाकिस्तान क्रिकेट का पतन आज नहीं बल्कि दो दशकों पहले ही शुरू हो गया था.

यह भी पढ़ें:

IND vs NZ 2nd Test: दूसरे दिन मिचेल सैंटनर के आगे झुकी टीम इंडिया, 301 रन की बढ़त के साथ न्यूजीलैंड का दबदबा

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget