एक्सप्लोरर

Shoaib Akhtar: 161.3 की रफ्तार तो कुछ नहीं, शोएब अख्तर ने भविष्यवाणी करके बताया; कब और कैसे टूटेगा महारिकॉर्ड?

Fastest Ball in Cricket History: क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के शोएब अख्तर के नाम है. उन्होंने 2003 वर्ल्ड कप में यह रिकॉर्ड बनाया था.

Shoaib Akhtar Fastest Ball Speed: शोएब अख्तर को ऐसे ही 'रावलपिंडी एक्स्प्रेस' नहीं कहा जाता. वो समय था साल 2003 का वर्ल्ड कप जब अख्तर ने क्रिकेट इतिहास की सबसे तेज गेंद फेंकी थी, आज उस रिकॉर्ड को बने दो दशक से ज्यादा समय हो चुका है. 161.3 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार की उस गेंद से अब तक कोई आगे नहीं निकल पाया है. अब खुद पाकिस्तानी दिग्गज शोएब अख्तर ने भविष्यवाणी करके बताया है कि कैसे और कब उनका रिकॉर्ड ध्वस्त हो सकता है? एक यूट्यूब चैनल पर चर्चा करते हुए शोएब अख्तर ने कहा कि वो अगर दुनिया के भ्रमण पर निकलें तो ऐसा-ऐसा टैलेंट निखर कर सामने आएगा, जो मात्र 6 महीने की ट्रेनिंग के बाद सबसे तेज गेंद का रिकॉर्ड ध्वस्त कर सकते हैं.

पाक दिग्गज शोएब अख्तर ने कहा, "मेरा मानना है कि 100 मील प्रतिघंटा की रफ्तार को प्राप्त किया जा सकता है. मैं अगर विश्व भर का भ्रमण करके कुछ खिलाड़ियों को इकट्ठा करूं तो महज 6 महीनों के अंदर वो मेरा रिकॉर्ड तोड़ देंगे. मैं अगर दुनिया से 2-3 हजार बच्चों को इकट्ठा करूं तो वादा करता हूं कि वो मेरा ही रिकॉर्ड तोड़ देंगे."

मैं सेना खड़ी कर दूंगा...

अख्तर ने यह भी कहा कि वो खुद खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देकर तेज गेंदबाजों की एक सेना खड़ी कर सकते हैं. उन्होंने कहा, "मैं 150, 145 और 140 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से बॉल फेंकने वाले बॉलर्स की सेना खड़ी कर सकता हूं. मैं चाहता हूं कि कोई आगे आकर मेरा रिकॉर्ड तोड़े और इसे तोड़ पाना कोई असंभव काम नहीं है. मैं अगर थोड़ा और ट्रेनिंग पर ध्यान देता तो 165 की रफ्तार से भी पार जा सकता था."

शोएब अख्तर ने 2003 एकदिवसीय क्रिकेट वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ 161.3 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से गेंद फेंकी थी. सबसे तेज बॉलिंग करने की लिस्ट में दूसरा स्थान ऑस्ट्रेलिया के शॉन टैट का है, जिन्होंने 161.1 की रफ्तार पकड़ी थी. वहीं ब्रेट ली भी 161.1 की रफ्तार से बॉलिंग कर चुके हैं.

यह भी पढ़ें:

एक्शन में ICC चेयरमैन जय शाह, ओलंपिक्स में क्रिकेट का 'हल्ला बोल'; ऑस्ट्रेलिया जाकर किया बड़ा खेल

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ajinkya Rahane Retirement: अजिंक्य रहाणे की रिटायरमेंट पर चौंक गए थे सचिन तेंदुलकर, हुआ बड़ा खुलासा
अजिंक्य रहाणे की रिटायरमेंट पर चौंक गए थे सचिन तेंदुलकर, हुआ बड़ा खुलासा
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद...
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
टीवी स्क्रीन पर गदर मचाएंगे रोहित शर्मा, जानें 'Rohit Sharma Show' की डिटेल
टीवी स्क्रीन पर गदर मचाएंगे रोहित शर्मा, जानें 'Rohit Sharma Show' की डिटेल

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
आकाश आनंद के अंकल वाले बयान पर अखिलेश की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
आकाश आनंद के अंकल वाले बयान पर अखिलेश की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद...
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget