एक्सप्लोरर

एक्शन में ICC चेयरमैन जय शाह, ओलंपिक्स में क्रिकेट का 'हल्ला बोल'; ऑस्ट्रेलिया जाकर किया बड़ा खेल

ICC Chairman Jay Shah: भारत बनाम बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बीच आईसीसी चेयरमैन जय शाह ऑस्ट्रेलिया जा पहुंचे हैं. वो यहां एक खास मीटिंग का हिस्सा बनने पहुंचे हैं.

ICC Chairman Jay Shah Meeting Olympic Committee: जय शाह ने ICC का नया चेयरमैन बनते ही क्रिकेट को विश्व भर में नया स्थान दिलाने की दिशा में काम करना शुरू कर दिया है. उन्होंने ब्रिसबेन में 2032 ओलंपिक आयोजन समिति से मुलाकात की है. बता दें कि 2032 ओलंपिक्स का आयोजन ऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन में होना है और पहले ही घोषणा हो चुकी है कि इन खेलों में क्रिकेट को भी रखा जाएगा. दरअसल क्रिकेट का खेल इससे 4 साल पहले यानी 2028 लॉस एंजेलिस ओलंपिक्स में ही वापसी कर चुका होगा.

BCCI के पूर्व सचिव और ICC के मौजूदा चेयरमैन जय शाह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप साझा की है, जिसमें मीटिंग के कुछ अंश दिखाए गए हैं. बताते चलें कि 2028 ओलंपिक्स में क्रिकेट की वापसी में जय शाह का भी बहुत बड़ा हाथ है और वो इस खेल को विश्व भर में लोकप्रियता दिलाने की जरूर पुरजोर कोशिश करने वाले हैं. ब्रिसबेन में इस समय देवजीत सैकिया भी मौजूद हैं, जिन्हें हाल ही में बीसीसीआई का अंतरिम सचिव नियुक्त किया गया है.

जय शाह का चैंपियंस ट्रॉफी विवाद के बीच ऑस्ट्रेलिया पहुंचना काफी कुछ बयां कर रहा है. बताते चलें कि ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस ट्रॉफी मामले में बीसीसीआई के समर्थकों में से एक बोर्ड है और इस समय भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के संयुक्त सचिव देवजीत सैकिया का वहां मौजूद होना BCCI और CA के रिश्तों को और भी प्रगाढ़ बनाता है. याद दिला दें कि जय शाह को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और न्यू साउथ वेल्स ने 3 जनवरी से शुरू हो रहे सिडनी टेस्ट के लिए जय शाह को आमंत्रित किया था.

इससे पहले 2028 लॉस एंजेलिस ओलंपिक्स के डायरेक्टर निकोलो कैम्प्रियानी साफ कर चुके हैं कि क्रिकेट की वापसी में विराट कोहली का भी बहुत बड़ा योगदान है. कोहली की लोकप्रियता को देखते हुए 2028 ओलंपिक्स में क्रिकेट को लाना फायदे का सौदा साबित होगा. इस बीच जय शाह का 2032 ब्रिसबेन ओलंपिक समिति से मिलना संकेत माना जा सकता है कि क्रिकेट टूर्नामेंट को बहुत बड़े स्तर पर करवाए जाने का विचार हो रहा हो, वहीं टीमों की संख्या को भी अगले 8 साल में बहुत हद तक बढ़ाया जा सकता है.

यह भी पढ़ें:

Teqball World Championship 2024: भारत के अनस और डेक्लान ने रचा इतिहास, टेकबॉल वर्ल्ड चैंपियनशिप में देश को दिलाया पहला मेडल

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी को रायबरेली में मिली दादा फिरोज गांधी की अमानत, तुरंत मां सोनिया को भेजी फोटो
राहुल गांधी को रायबरेली में मिली दादा फिरोज गांधी की अमानत, तुरंत मां सोनिया को भेजी फोटो
Greater Noida सेक्टर 150 मामले में गिरफ्तारी के बीच युवराज मेहता के पिता राजकुमार ने कर दी बड़ी मांग, क्या मानेगी सरकार?
Greater Noida सेक्टर 150 मामले में गिरफ्तारी के बीच युवराज मेहता के पिता राजकुमार ने कर दी बड़ी मांग, क्या मानेगी सरकार?
MBZ ने पीएम मोदी से अकेले में क्या बात की? UAE प्रेजीडेंट के भारत दौरे से तिलमिलाए PAK एक्सपर्ट, बोले- गारंटी है, दोनों मुल्क पाकिस्तान को...
UAE प्रेजीडेंट के भारत दौरे से तिलमिलाए PAK एक्सपर्ट, बोले- गारंटी है, दोनों मुल्क पाकिस्तान को...
IND vs NZ: पहले टी20 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन पक्की! श्रेयस अय्यर को नहीं मिलेगी तिलक वर्मा की जगह
पहले टी20 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन पक्की! श्रेयस अय्यर को नहीं मिलेगी तिलक वर्मा की जगह

वीडियोज

SIR Controversy: BLO पर वोट काटने का दबाव, वीडियो हुआ वायरल | Jaipur | Viral Video | ABP News
Salman Khan की ‘Battle of Galwan’ पर' विदेश मंत्रालय का बयान, China ने जताई थी आपत्ति
ChitraTripathi: परिवारवाद अभिशाप..फिर Nitin Nabin को क्यों चुना अध्यक्ष? | BJP President | UP
ChitraTripathi: Nitin Nabin को लेकर BJP से डिबेट में क्यों भिड़े Sapa प्रवक्ता? | BJP New President
नेहा कक्कड़ ने तलाक की अफवाह को किया खारिज, शेयर की नई इंस्टाग्राम स्टोरी

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को रायबरेली में मिली दादा फिरोज गांधी की अमानत, तुरंत मां सोनिया को भेजी फोटो
राहुल गांधी को रायबरेली में मिली दादा फिरोज गांधी की अमानत, तुरंत मां सोनिया को भेजी फोटो
Greater Noida सेक्टर 150 मामले में गिरफ्तारी के बीच युवराज मेहता के पिता राजकुमार ने कर दी बड़ी मांग, क्या मानेगी सरकार?
Greater Noida सेक्टर 150 मामले में गिरफ्तारी के बीच युवराज मेहता के पिता राजकुमार ने कर दी बड़ी मांग, क्या मानेगी सरकार?
MBZ ने पीएम मोदी से अकेले में क्या बात की? UAE प्रेजीडेंट के भारत दौरे से तिलमिलाए PAK एक्सपर्ट, बोले- गारंटी है, दोनों मुल्क पाकिस्तान को...
UAE प्रेजीडेंट के भारत दौरे से तिलमिलाए PAK एक्सपर्ट, बोले- गारंटी है, दोनों मुल्क पाकिस्तान को...
IND vs NZ: पहले टी20 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन पक्की! श्रेयस अय्यर को नहीं मिलेगी तिलक वर्मा की जगह
पहले टी20 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन पक्की! श्रेयस अय्यर को नहीं मिलेगी तिलक वर्मा की जगह
राजश्री पान मसाला केस: सलमान खान नहीं हुए कोटा कंज्यूमर कोर्ट में पेश, 5 फरवरी को अगली सुनवाई
राजश्री पान मसाला केस: सलमान खान नहीं हुए कोटा कंज्यूमर कोर्ट में पेश, 5 फरवरी को अगली सुनवाई
'एजेंसियां तो अपना काम करेंगी', I-PAC दफ्तर में ED रेड पर बोले धर्मेंद्र प्रधान, abp न्यूज के मंच से ममता बनर्जी पर बोला हमला
'एजेंसियां तो अपना काम करेंगी', I-PAC दफ्तर में ED रेड पर बोले धर्मेंद्र प्रधान, ममता बनर्जी पर बोला हमला
क्या पुलिस की तरह आर्मी का भी होता है फुल फॉर्म? जान लीजिए जवाब
क्या पुलिस की तरह आर्मी का भी होता है फुल फॉर्म? जान लीजिए जवाब
इतने दिन बाद किसानों के खाते में आ सकती है पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त, ये रहा लेटेस्ट अपडेट
इतने दिन बाद किसानों के खाते में आ सकती है पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त, ये रहा लेटेस्ट अपडेट
Embed widget