एक्सप्लोरर

आज ही के दिन शोएब अख्तर ने फेंकी थी सबसे तेज गेंद, लेकिन ICC ने दर्ज नहीं किया था रिकॉर्ड

27 अप्रैल 2002 को शोएब अख्तर 100 मील प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने थे.

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शोएब अख्तर के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास की सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड दर्ज है. आज ही के दिन 18 साल पहले शोएब अख्तर 100 मील प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने थे. शोएब अख्तर ने इंटरनेशनल क्रिकेट की सबसे तेज गेंद फेंकने का मुकाम न्यूजीलैंड के खिलाफ लाहौर में खेले गए मैच में हासिल किया.

शोएब अख्तर ने 2002 में खेले गए उस में 100 मील प्रति घंटा यानी 161 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी. हालांकि तकनीक की खराबी के चलते इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने इस गेंद को सबसे तेज गेंद करार देने से इंकार कर दिया था.

शोएब अख्तर ने इस दिन को याद करते हुए कहा, ''आज के दिन मैं अपने सबसे पसंदीदा लाहौर के मैदान पर था. गर्मी से बुरा हाल हो गया था. यह शानदार याद थी क्योंकि मुझे धरती पर सबसे तेज गेंदबाज का तमगा मिला था.''

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भी इस खास दिन को याद किया है. पीसीबी ने कहा, ''आज ही के दिन 2002 में शोएब अख्तर 100 मील प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने थे. अख्तर की गेंद की रफ्तार 100.04 मील प्रति घंटा यानी 161 किलोमीटर प्रति घंटा रिकॉर्ड की गई थी.

हालांकि अख्तर ने 2003 के वर्ल्ड कप में आधिकारिक तौर पर दुनिया की सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड अपने नाम किया. इंग्लैंड के खिलाफ 2003 के वर्ल्ड कप में अख्तर ने 100.2 मील प्रति घंटा यानी 161.3 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गेंद फेंकी. अख्तर के इस रिकॉर्ड को आज तक दुनिया का कोई गेंदबाज नहीं तोड़ पाया है.

कोविड-19 के खिलाफ विराट-डिविलियर्स की पार्टनरशिप, ये चीजें बेचकर जुटाएंगे फंड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलंबो के SSC ग्राउंड पर कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए
कोलंबो के SSC ग्राउंड पर कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
टेस्ट में रनों की सबसे बड़ी हार, जानें किसके नाम है ये शर्मनाक रिकॉर्ड?
टेस्ट में रनों की सबसे बड़ी हार, जानें किसके नाम है ये शर्मनाक रिकॉर्ड?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget