एक्सप्लोरर

Ashes: नाथन लायन का मज़ाक उड़ाने पर शेन वॉर्न ने लगाई मैट प्रयार को फटकार

Ashes: शेन वार्न ने इंग्लैंड के पूर्व विकेटकीपर मैट प्रायर को स्पिनर नाथन लायन का मजाक उड़ाने के लिए आड़े हाथों लिया है.

पांच मैचों की एशेज़ सीरीज़ जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है और भी अधिक रोमांचक होती जा रही है, हेडंग्ले लीड्स में खेले गए तीसरे टेस्ट के बाद तो ये और तीखी भी हो चली है. जहां पर इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ियों के बीच छींटाकशी भी देखी जा सकती है. एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट के बाद आस्ट्रेलिया के पूर्व लेग स्पिनर शेन वार्न ने इंग्लैंड के पूर्व विकेटकीपर मैट प्रायर को स्पिनर नाथन लायन का मजाक उड़ाने के लिए आड़े हाथों लिया है. मैच के चौथे दिन लायन ने बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुके मैच में जैक लीच को रन आउट करने का मौका गंवा दिया था. प्रायर और लायन का विवाद काफी पुराना रहा है. लायन की बड़ी गलती के बाद प्रायर ने उनकी टांग खिंचने का मौका नहीं छोड़ा और माखौल उड़ाती हुई इमोजी ट्वीट करते हुए लिखा कि 'नाथन लायन आराम से सो.' इस पर वार्न ने प्रयार को लताड़ा और लिखा, "एक्सक्यूज मी? लायन ने आपके साथ हंसी मजाक की थी, इसका मतलब यह नहीं है कि आप इस तरह का अपरिपक्व व्यवहार करें. बड़े होइए, इस तरह के मूर्खतापूर्ण कमेंट काफी हो गए. टेस्ट क्रिकेट और एशेज के एक बेहतरीन मैच का जश्न मनाइए." वार्न ने प्रायर का साथ देने वाले इंग्लैंड के क्लब क्रिकेटर क्रिस एडम्स को भी नहीं बख्शा जिन्होंने आस्ट्रेलियाई मीडिया पर हार को बर्दाश्त न करने के आरोप लगाए थे. प्रयार के ट्वीट के साथ एडम्स ने ट्वीट किया, "यह हमेशा से रहा है." इस पर वार्न ने लिखा, "हम सभी को टेस्ट क्रिकेट और बेन स्टोक्स तथा एशेज का जश्न मनाना चाहिए. यह वाहियात, बेकार बातें गैरजरूरी हैं. मैं इस तरह की छींटकशी के लिए तैयार रहता हूं और जवाब देता हूं, लेकिन मैट प्रायर और क्लब क्रिकेटर एडम्स की यह तो वाहियात और बचकाना हरकत है." इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने भी प्रयार से लायन का मजाक न उड़ाने की बात कही थी.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RCB को चैंपियन बनाने वाले रजत पाटीदार बने इस टीम के कप्तान
RCB को चैंपियन बनाने वाले रजत पाटीदार बने इस टीम के कप्तान
गंभीर के खास प्लेयर पर दिग्गज का तीखा प्रहार, कहा- उससे बढ़िया तो...
गंभीर के खास प्लेयर पर दिग्गज का तीखा प्रहार, कहा- उससे बढ़िया तो
IND vs SL टेस्ट से पहले भारत के अभ्यास मैच के शेड्यूल में बदलाव
IND vs SL टेस्ट से पहले भारत के अभ्यास मैच के शेड्यूल में बदलाव
रिटायरमेंट के बाद अजिंक्य रहाणे को BCCI से कितनी पेंशन मिलेगी?
रिटायरमेंट के बाद अजिंक्य रहाणे को BCCI से कितनी पेंशन मिलेगी?

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget