एक्सप्लोरर

BANvSL: टीम के 'हुड़दंग' के बाद सामने आई बांग्लादेशी कप्तान शाकिब अल हसन की सफाई

महमुदुल्लाह की मैच जिताऊ विस्फोटक पारी की बदौलत ट्राई सीरीज़ के सेमीफाइनल जैसे मुकाबले में बांग्लादेश ने मेज़बान टीम श्रीलंका को हराकर फाइनल में जगह पक्की कर ली है.

नई दिल्ली/कोलंबो: महमुदुल्लाह की मैच जिताऊ विस्फोटक पारी की बदौलत ट्राई सीरीज़ के सेमीफाइनल जैसे मुकाबले में बांग्लादेश ने मेज़बान टीम श्रीलंका को हराकर फाइनल में जगह पक्की कर ली है. मैच के अंतिम ओवर में महमुदुल्लाह ने अपने दिल और दिमाग पर काबू रखते हुए अपनी टीम को जीत की दहलीज़ पर पहुंचा दिया.

अंतिम दो गेंदों पर बांग्लादेशी टीम को जीत के लिए 6 रनों की दरकार थी, जिसे महमुदुल्लाह(43 नॉट-आउट) ने पांचवी गेंद पर छक्के के साथ पूरा कर दिया.

लेकिन बांग्लादेश की इस जीत के बाद भी मैदान पर उनके व्यवहार की जमकर आलोचना हो रही है. जिस पर आईसीसी कार्रवाई भी कर सकता है. इस बीच बांग्लादेशी कप्तान शाकिब अल हसन भी सफाई के साथ सामने आए हैं. 

BANvSL: आखिरी ओवर में महमुदुल्लाह के छक्के से फाइनल में पहुंचा बांग्लादेश

शाकिब ने मैच के बाद कहा, 'मैंने अपने खिलाड़ियों को मैच के बीच वापस नहीं बुलाया. मैंने उन्हें खेल जारी रखने के लिए कहा था. आप इसे किस भी तरह से दर्शा सकते हैं. ये आपके ऊपर निर्भर करता है कि आप इसे किस तरह ले रहे हैं. बेहतर होगा कि इसे छोड़ मैच के बारे में बात की जाए.'

हालांकि इसके साथ ही शाकिब ने बताया कि 'ये पूरा विवाद स्कवेयर लेग अंपायर के द्वारा दी गई नो-बॉल और फिर उसे रद्द करने पर हुआ. मुझे नहीं लगता कि वो अंपायरों का सही फैसला था. मुझे नहीं पता कि पहली बाउंसर के बाद क्या हुई लेकिन दूसरी बाउंसर के बाद अंपायर्स ने पहले नो बॉल दी थी.'

क्या है पूरा विवाद:
यू पूरा विवाद इसुरु उदाना के आखिरी ओवर में शुरू हुआ. जब बांग्लादेश को जीत के लिए 12 रनों की दरकार थी. उदाना ने आखिरी ओवर की पहली गेंद मुस्ताफीजुर रहमान को फेंकी लेकिन इस बाउंसर को रहमान खाली खेल गए. श्रीलंका ने रिव्यू लिया जो जाया चला गया. अगली गेंद भी बाउंसर थी और इस पर रन लेने के प्रयास में रहमान आउट हो गए. इसी बीच बांग्लादेश के खिलाड़ियों का श्रीलंकाई खिलाड़ियों से विवाद हो गया और शाकिब अंपायर से जिरह करने लगे और इसी दौरान उन्होंने अपनी टीम को वापस बुला लिया. ये पूरा विवाद नो बॉल की वजह से हुआ. 

जीत के बाद बांग्लादेशी टीम ने तोड़ा ड्रेसिंग रूम का दरवाज़ा, जानें क्या है पूरा विवाद

बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने मचाया 'हुड़दंग': 

BANvSL: टीम के 'हुड़दंग' के बाद सामने आई बांग्लादेशी कप्तान शाकिब अल हसन की सफाई

इस विवाद में मैदान पर आए बांग्लादेशी सब-फील्डर नुरूल हसन भी जुड़ गए. वो मैदान पर खिलाड़ियों को ड्रिंक्स पिलाने के लिए आए लेकिन श्रीलंकाई कप्तान थिसारा परेरा से उलझ बैठे. हालांकि बांग्लादेशी बल्लेबाज़ों के वापस लौटने के बाद कोच खालिद मेहमुद ने बल्लेबाजों को फिर से मैदान पर खेलने के लिए भेजकर एक समझदारी भरा फैसला दिखाया. 

इसके बाद बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने मैच के बाद जीत के जश्न में अपना आपा खो दिया और ड्रेसिंग रूम को नुकसान पहुंचाया. जीत का जश्न मनाने के बाद वापस ड्रेसिंग रूम में आते वक्त बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने ड्रेसिंग रूम का दरवाज़ा तोड़ दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NZ के खिलाफ पहले टी20 में भुवनेश्वर कुमार के निशाने पर 3 बड़े रिकॉर्ड
NZ के खिलाफ पहले टी20 में भुवनेश्वर कुमार के निशाने पर 3 बड़े रिकॉर्ड
यहां फ्री में देखें भारत-न्यूजीलैंड का पहला टी20? नहीं देना होगा एक भी पैसा
यहां फ्री में देखें भारत-न्यूजीलैंड का पहला टी20? नहीं देना होगा एक भी पैसा
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
पहले टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
पहले टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
NZ के खिलाफ पहले टी20 में भुवनेश्वर कुमार के निशाने पर 3 बड़े रिकॉर्ड
NZ के खिलाफ पहले टी20 में भुवनेश्वर कुमार के निशाने पर 3 बड़े रिकॉर्ड
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget