एक्सप्लोरर

IND vs SA 3rd ODI: पहला इंटरनेशनल शतक जमाने के बाद क्या बोले संजू सैमसन?

IND vs SA: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी और निर्णायक मुकाबले में संजू सैमसन ने लाजवाब शतकीय पारी खेली है. यह उनका पहला इंटरनेशनल शतक है.

Sanju Samson First Hundred: इंटरनेशनल क्रिकेट में संजू सैमसन के बल्ले से आखिरकार बड़ी पारी आ ही गई. हालांकि इस पारी को आने में 8 साल से भी ज्यादा समय लग गया. उन्होंने 19 जुलाई 2015 में पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था और अब 21 दिसंबर 2023 को वह पहला शतक जमा पाए. उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी और निर्णायक मुकाबले में लाजवाब शतकीय पारी खेली. उनकी इस पारी ने टीम इंडिया को 300 के करीब स्कोर तक भी पहुंचाया.

संजू सैमसन ने ऐसे समय पर यह पारी खेली, जब टीम इंडिया को इसकी जरूरत थी. यानी एक छोर से विकेट गिरते जा रहे थे और दूसरे छोर से संजू पैर गढ़ाए हुए थे. उन्होंने 114 गेंद पर 108 रन की पारी खेली. इस पारी के बाद जब उनसे बात की गई तो वह कुछ भावुक नजर आए. उन्होंने कहा कि खुश हूं कि नतीजा मेरे पक्ष में आया.

'मैं इसे हासिल करके बेहद खुश हूं'
संजू सैमसन ने कहा, 'मैं वास्तव में बहुत भावुक महसूस कर रहा हूं. मैं इस शतक को हासिल करके बहुत खुश हूं. मैं शारीरिक और मानसिक रूप से बहुत मेहनत कर रहा हूं और अब मुझे खुशी भी है कि नतीजे मेरे अनुकूल आए हैं.'

संजू कहते हैं, 'उन्होंने (दक्षिण अफ्रीकी) नई गेंद से वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की. पुरानी गेंद के धीमी होते जाने के कारण बल्लेबाजी करना अधिक कठिन होता जा रहा था. केएल के आउट होने के बाद, उनके पास मोमेंटम था. महाराज बहुत अच्छी गेंदबाजी कर रहे थे. लेकिन मैं और तिलक डटे रहे और आखिरी में सब कुछ हमारे पक्ष में गया. हम आज एक अतिरिक्त ऑलराउंडर के साथ खेल रहे थे. इसलिए मैंने और तिलक ने फैसला किया था कि हमें 40वें ओवर से तेज बल्लेबाजी करना शुरू कर देंगे.'

114 गेंद पर बनाए 108 रन 
भारत की सलामी जोड़ी के पवेलियन लौटने के बाद संजू सैमसन ने कप्तान केएल राहुल (21) के साथ मिलकर 50 रन की साझेदारी की. केएल के आउट होने के बाद उन्होंने तिलक वर्मा के साथ मिलकर पारी को संभाला. संजू और तिलक के बीच 135 गेंद पर 116 रन की साझेदारी हुई. जब तिलक वर्मा भी आउट हो गए थो संजू ने रिंकू सिंह के साथ ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी जारी रखी. संजू ने अपनी 108 रन की पारी में 6 चौके और 3 छक्के जमाए.

यह भी पढ़ें...

IPL 2024: रॉबिन मिंज को कहा जाता है 'रांची का गेल', सिक्योरिटी गार्ड का बेटा ऑक्शन में बन गया करोड़पति

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चौथे T20 से पहले न्यूजीलैंड के लिए आई बुरी खबर, लॉकी फर्ग्यूसन पूरी सीरीज से बाहर
चौथे T20 से पहले न्यूजीलैंड के लिए आई बुरी खबर, लॉकी फर्ग्यूसन पूरी सीरीज से बाहर
'मुझे 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...', रोहित शर्मा ने कही दिल की बात; वीडियो वायरल
'मुझे 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...', रोहित शर्मा ने कही दिल की बात; वीडियो वायरल
15 साल की उमा काशवी का बयान, WPL 2027 में चयन; DC और जेमिमा के लिए खोला दिल
15 साल की उमा काशवी का बयान, WPL 2027 में चयन; DC और जेमिमा के लिए खोला दिल
15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, WPL की सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब
15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, WPL की सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Embed widget