एक्सप्लोरर

IND vs BAN: 6,6,6,6,6..., संजू सैमसन के बल्ले ने उगली आग; बांग्लादेश के गेंदबाजों को चुन-चुन के धुना

IND vs BAN 3rd T20: हैदराबाद में खेले गए भारत-बांग्लादेश तीसरे टी20 मैच में संजू सैमसन ने पहले तेज फिफ्टी लगाई, फिर लगातार 5 छक्के लगाकर इतिहास रचा.

Sanju Samson 5 Sixes: संजू सैमसन ने हैदराबाद में बांग्लादेश के खिलाफ टी20 मैच में एक ऐतिहासिक कारनामा कर दिया है. उन्होंने रिशाद हुसैन के एक ही ओवर में लगातार 5 छक्के लगाकर ओवर में कुल 30 रन बटोरे. सैमसन ने इसी मैच में केवल 22 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली थी और उसके बाद भी चौके-छक्कों की बारिश करते हुए महज 45 गेंद में शतक पूरा किया.

यह मामला भारतीय पारी के 10वें ओवर का है, जब बांग्लादेश के लिए रिशाद हुसैन गेंदबाजी करने आए. हुसैन इससे पहले अपने पहले ही ओवर में 16 रन दे चुके थे और दूसरे ओवर में सैमसन उनकी जमकर धुनाई करने वाले थे. ओवर की पहली गेंद खाली रही, लेकिन उससे अगली ही गेंद को सैमसन ने सामने की दिशा में बाउंड्री पार भेज दिया. ओवर की तीसरी गेंद पर भी सैमसन ने लॉन्ग-ऑफ की दिशा में बहुत लंबा छक्का लगा दिया.

सैमसन का IPL वाला रूप इस बार बांग्लादेश के खिलाफ मैच में दिखाई पड़ा. उनका बैट रुकने को तैयार नहीं था और शानदार फ्लो में उन्होंने सिक्स की हैट्रिक पूरी की, दूसरी ओर रिशाद हुसैन का चेहरा उतरा हुआ नजर आया. उसके बाद पांचवीं और फिर छठी गेंद पर भी जब छक्का आया तो हेड कोच गौतम गंभीर भी मुस्कुराते हुए दिखे. रिशाद हुसैन के इस ओवर से पहले संजू सैमसन ने 29 गेंद में 62 रन बना लिए थे. वहीं पारी का 10वां ओवर पूरा होने के बाद उनका स्कोर 35 गेंद में 92 रन कर लिया था.

इस मैच में सैमसन की पारी 47 गेंद में 11 रन के स्कोर पर समाप्त हुई, जिसमें उन्होंने 236 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग की. इसके साथ ही उन्होंने 11 चौके और 8 छक्के भी लगाए. उनकी सूर्यकुमार यादव के साथ 173 रनों की ऐतिहासिक साझेदारी भी ऐतिहासिक रही.

यह भी पढ़ें:

IND vs BAN: 7.1 ओवर में 100 रन, सैमसन-सूर्या दो भाई दोनों तबाही; पारी पूरी होने से पहले ही टूटे रिकॉर्ड

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget