एक्सप्लोरर

बाबर-रिजवान का बुरा हाल देखकर PCB पर भड़के सईद अजमल, पूर्व पाक खिलाड़ियों को भी दी नसीहत

चैंपियंस ट्रॉफी में खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर्स ने बाबर आजम की आलोचना की थी. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सईद अजमल ने कहा कि 'हमारे पूर्व क्रिकेटर्स को अपना मुंह बंद रखना चाहिए'.

Saeed ajmal on PCB: पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर सईद अजमल ने PCB और पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर्स को बुरी तरह लताड़ा है. उन्होंने बोर्ड द्वारा कप्तान मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम के साथ हो रहे व्यव्हार पर चिंता जताते हुए सवाल उठाए हैं. उनका मानना है कि जिस तरह पीसीबी बाबर आजम और रिजवान के साथ पेश आ रहा है, वो पाकिस्तान क्रिकेट के लिए अच्छा नहीं है. आपको बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर होने के बाद पीसीबी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 स्क्वॉड का एलान किया था, इसमें रिजवान और बाबर को शामिल नहीं किया गया था.

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में मेजबान पाकिस्तान क्रिकेट टीम का बेहद शर्मनाक प्रदर्शन रहा था. न्यूजीलैंड से घरेलु मैदान पर हारने के बाद पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर होने वाली पहली टीम बनी थी. इसके बाद पाकिस्तान के कई पूर्व क्रिकेटर्स ने बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान की खूब आलोचना की थी. उन क्रिकेटर्स की आलोचना करते हुए सईद अजमल ने कहा कि 'हमारे पूर्व क्रिकेटर्स को अपना मुंह बंद रखना चाहिए. अगर आप उन्हें नीचे दिखाएंगे तो आपका क्रिकेट कैसे चलेगा? ये बड़े मुद्दे हैं.

बाबर आजम और रिजवान के साथ व्यवहार पर अलमल ने जताई नाराजगी

सईद अजमल ने कहा कि, 'खराब दौर क्रिकेटर की जिंदगी का हिस्सा होते हैं, ये एक क्रिकेटर को समझना चाहिए. चाहे आप सचिन तेंदुलकर हों, आप हर मुकाबले में शतक नहीं बना सकते.'

चैंपियंस ट्रॉफी में खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मोहम्मद रिजवान को टी20 की कप्तानी से हटा दिया और बाबर आजम के साथ न्यूजीलैंड दौरे से बाहर कर दिया. इस पर अजमल ने सवाल उठाते हुए कहा, 'जिस तरह दोनों को हटाया गया है, वह भी गलत है. सिर्फ उन्होंने रन नहीं बनाए, ऐसा नहीं है. अन्य खिलाड़ियों ने भी रन नहीं बनाए. चयनकर्ताओं को बाबर आजम के साथ बैठकर बात करनी चाहिए थी, जिससे वह मजबूती से वापसी कर सके.

अलमल ने बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को महान खिलाड़ी बताते हुए कहा कि, 'उनके आंकड़े किसी से कम नहीं है, बस वह आक्रामक बल्लेबाजी नहीं करते. लेकिन वह रन बनाते हैं.' 

उन्होंने विराट कोहली का उदाहरण देते हुए कहा कि, 'अगर वे मैच विनर हैं तो आक्रामकता की जरुरत नहीं है. विराट कोहली जैसे दिग्गज बल्लेबाज भी अपनी पारी को तेज करने से पहले धीरे-धीरे पारी को आगे बढ़ाते हैं. यही उनकी बल्लेबाजी शैली है.'

उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर्स को भी नसीहत दी है कि वह आलोचना करने से बचें. उन्होंने कहा, 'अगर पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ियों के साथ ऐसा व्यव्हार होगा तो पाकिस्तान क्रिकेट का क्या होगा? खराब दौर हर क्रिकेटर के जीवन का हिस्सा होता है.'

पहले टी20 में न्यूजीलैंड से बुरी तरह हारी पाकिस्तान

चैंपियंस ट्रॉफी के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड दौरे पर है, जहां 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. पहले मैच में पाकिस्तान का बुरा हाल रहा, पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम 91 रनों पर ढेर हो गई. जवाब में न्यूजीलैंड ने 59 गेंद शेष रहते लक्ष्य को हासिल कर 9 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक वनडे मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले 7 बल्लेबाज, रोहित शर्मा नंबर-1; जानें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
एक वनडे मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले 7 बल्लेबाज, रोहित शर्मा नंबर-1; जानें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन! टीम में दिखेंगे 7 नए खिलाड़ी
इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन! टीम में दिखेंगे 7 नए खिलाड़ी
IPL की तरह इंग्लैंड-आयरलैंड में क्यों छक्के नहीं लगा पाए भारतीय बल्लेबाज? 7 मैच में जड़े सिर्फ इतने सिक्स
IPL की तरह इंग्लैंड-आयरलैंड में क्यों छक्के नहीं लगा पाए भारतीय बल्लेबाज? 7 मैच में जड़े सिर्फ इतने सिक्स

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget