एक्सप्लोरर

India Legends की जीत के बाद ट्रॉफी के साथ जश्न मनाते दिखे सचिन, इरफान पठान ने शेयर किया दिलचस्प वीडियो

Sachin Tendulkar VIDEO: इंडिया लीजेंड्स ने रोड सेफ्टी सीरीज के फाइनल मैच में श्रीलंका लीजेंड्स को 33 रनों से हरा दिया. इस मैच के बाद सचिन तेंदुलकर ने जमकर जश्न मनाया.

Sachin Tendulkar India Legends Road Safety Series 2022: इंडिया लीजेंड्स ने रोड सेफ्टी सीरीज 2022 का खिताब अपने नाम कर लिया है. उसने फाइनल में श्रीलंका लीजेंड्स को 33 रनों से हराया. इंडिया लीजेंड्स के लिए फाइनल मुकाबले में नमन ओझा ने नाबाद शतक जड़ा. इस मुकाबले के बाद कप्तान सचिन तेंदुलकर ने जमकर जश्न मनाया. इरफान पठान ने सचिन का एक वीडियो ट्वीट किया है, जिसमें वे ट्रॉफी के साथ जश्न मनाते दिख रहे हैं. इसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है.

इरफान ने इंडिया लीजेंड्स की जीत के बाद ड्रेसिंग रूम का एक वीडियो शेयर किया. इसमें वे सचिन और यूसुफ पठान के साथ नजर आ रहे हैं. उनके साथ-साथ पूरी टीम उत्साह में नजर आ रही है. वीडियो में सचिन जमकर जश्न मनाते हुए दिख रहे हैं. इरफान ने वीडियो के लिए कैप्शन लिखा, ''बैग में एक और ट्रॉफी.'' इरफान के इस वीडियो को ट्विटर पर करीब 4 हजार लोग लाइक कर चुके हैं. जबकि करीब 18 हजार लोग देख चुके हैं.

गौरतलब है कि इंडिया लीजेंड्स ने फाइनल में पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए. इस दौरान नमन ओझा ने 71 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 108 रन बनाए. उनकी इस पारी में 15 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. विनय कुमार ने 21 गेंदों में 36 रन बनाए. युवराज सिंह ने 19 और इरफान पठान ने 11 रनों का योगदान दिया. 

इंडिया लीजेंड्स के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका लीजेंड्स की टीम 18.5 ओवरों में 162 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. टीम के लिए सबसे ज्यादा 51 रन ईशान जयरत्ने ने बनाए. उन्होंने 22 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौके और 4 छक्के लगाए. इस दौरान इंडिया लीजेंड्स के लिए विनय कुमार ने शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने 3.5 ओवरों में 38 रन देकर 3 विकेट लिए. अभिमन्यु मिथुन ने 2 विकेट लिए. 

यह भी पढ़ें : Legends League: मैच जीता लेकिन क्वालीफायर में जगह बनाने से चूके मणिपाल टाइगर्स, अब इन तीन टीमों के बीच होगी चैंपियन बनने की होड़

IND vs SA 2nd T20: गुवाहाटी टी20 में इन 5 खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेंगी सभी की नजरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ind Vs Eng: रोहित शर्मा- गौतम गंभीर के बीच बातचीत का वीडियो वायरल, आखिर किस चीज पर बीच मैच में होने लगी चर्चा
Ind Vs Eng: रोहित शर्मा- गौतम गंभीर के बीच बातचीत का वीडियो वायरल, आखिर किस चीज पर बीच मैच में होने लगी चर्चा
Ind Vs Eng: न शतक के बाद बैट उठाया न स्टैंडिंग ओवेशन का दिया जवाब, क्या रोहित शर्मा का आखिरी वनडे था, कप्तान गिल ने दिया जवाब
न शतक के बाद बैट उठाया न स्टैंडिंग ओवेशन का दिया जवाब, क्या रोहित शर्मा का आखिरी वनडे था, कप्तान गिल ने दिया जवाब
Ind Vs ENG: सीरीज हारने के बाद टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल रोहित-विराट के लिए ये क्या बोल गए, कहा- '...आसान नहीं था'
सीरीज हारने के बाद टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल रोहित-विराट के लिए ये क्या बोल गए, कहा- '...आसान नहीं था'
लॉर्ड्स में इतिहास रचने से चूका भारत, रोहित शर्मा का 'साहसी' शतक बेकार; 387 बनाकर 27 रन से जीता इंग्लैंड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने से चूका भारत, रोहित का 'साहसी' शतक बेकार; 387 बनाकर 27 रन से जीता इंग्लैंड

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget