एक्सप्लोरर

IND vs SA 2nd T20: गुवाहाटी टी20 में इन 5 खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेंगी सभी की नजरें

Guwahati T20: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रविवार को गुवाहाटी में दूसरा टी-20 मुकाबला खेला जाना है.

IND vs SA 2nd T20: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मैच रविवार को गुवाहाटी में खेला जाना है. भारतीय टीम सीरीज में आगे चल रही है और उनका लक्ष्य सीरीज पर कब्जा जमाने का होगा. दूसरी ओर मेहमान टीम जीत हासिल करके सीरीज में बने रहना चाहेगी. पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका की गेंदबाजी तो ठीक रही थी, लेकिन उनके बल्लेबाजों ने निराश किया था. इस मुकाबले में दोनों टीमों से कुछ खिलाड़ी ऐसे रहेंगे जिन पर सबकी निगाहें रहने वाली हैं. 

रोहित शर्मा

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा पिछले मैच में खाता खोले बिना ही आउट हो गए थे. रोहित के ऊपर भारतीय टीम को सटीक शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी रहती है. रोहित कोशिश करेंगे कि दूसरे मुकाबले में वह अच्छी पारी खेलें और भारत को सधी हुई शुरुआत दिलाएं. दूसरे छोर से केएल राहुल के खुलकर बल्लेबाजी नहीं कर पाने के कारण भी रोहित से अच्छी पारी की जरूरत अधिक रहेगी.

रीली रॉसो

बाएं हाथ के बल्लेबाज रीली रॉसो को उनके आक्रामक अंदाज के लिए जाना जाता है, लेकिन पहले मैच में वह पहली गेंद पर ही आउट हो गए थे. रॉसो यदि क्रीज पर खड़े हो जाते हैं तो वह लंबे-लंबे शॉट्स लगाते हैं और उन्हें रोकना काफी मुश्किल हो जाता है. दक्षिण अफ्रीकी टीम चाहेगी कि उनके बल्ले से कुछ रन निकलें.

विराट कोहली

एशिया कप और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुई सीरीज के दौरान बेहतरीन बल्लेबाजी करने वाले विराट कोहली पर भी निगाहें होंगी. पहले मैच में भले ही कोहली कुछ खास नहीं कर सके थे, लेकिन वह अपनी पुरानी लय में वापस आ चुके हैं. कोहली के बल्ले से एक और क्लास पारी देखने को मिल सकती है.

कगीसो रबाडा

भले ही पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के पास बचाने के लिए बड़ा स्कोर नहीं था, लेकिन कगीसो रबाडा ने कसी हुई गेंदबाजी करके मैच को रोमांचक बनाया था. उन्होंने रोहित शर्मा को पवेलियन का रास्ता दिखाया था. चार ओवर में केवल 16 रन खर्च करने वाले रबाडा एक बार फिर से भारत के लिए सिरदर्द बन सकते हैं.

सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव फिलहाल जिस फॉर्म में हैं उसमें उन्हें रोकना किसी भी गेंदबाजी आक्रमण के लिए बड़ी चुनौती होगी. पिछले मैच में सूर्या ने शानदार अर्धशतक लगाया था और अपने शॉट्स की रेंज दिखाई थी. भारतीय फैंस उम्मीद करेंगे कि सूर्या अपनी उसी पारी को फिर से दोहराएं या फिर उससे भी अच्छी पारी खेलें.

यह भी पढ़ें:

IND vs SA: भारत-दक्षिण अफ्रीका दूसरे टी20 में बारिश बनेगी विलेन! जानिए कैसा रहेगा गुवाहटी का मौसम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वॉचमैन भी कहता है कि पाक से...', IND Vs PAK मैच से पहले जेमिमा रोड्रिग्स का बड़ा बयान
'वॉचमैन भी कहता है कि पाक से...', IND Vs PAK मैच से पहले जेमिमा रोड्रिग्स का बड़ा बयान
शाहिद अफरीदी के बाद रहमानुल्लाह गुरबाज, धर्मशाला वनडे में अफगान ओपनर ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
शाहिद अफरीदी के बाद रहमानुल्लाह गुरबाज, धर्मशाला वनडे में अफगान ओपनर ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
IND vs AFG 1st ODI: भारत ने जीता पहला वनडे, गुरबाज के शतक पर फिरा पानी; गिल-राहुल ने उड़ाए अफगानिस्तान के होश
भारत ने जीता पहला वनडे, गुरबाज के शतक पर फिरा पानी; गिल-राहुल ने उड़ाए अफगानिस्तान के होश
IND vs AFG 1st ODI Highlights: भारत ने 7 विकेट से जीता पहला वनडे, बारिश की वजह से 25-25 ओवर का खेला गया मैच; AFG का बुरा हाल
भारत ने 7 विकेट से जीता पहला वनडे, बारिश की वजह से 25-25 ओवर का खेला गया मैच; AFG का बुरा हाल

वीडियोज

Sansani: बैंकॉक टू मुंबई.... मॉडल का गांजा गैंग ! | Crime News
Kushinagar Road Accident: कुशीनगर से आया रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो, बस-ट्रक की सीधी भिड़ंत!
Iran US War | Ceasefire Deal |Mojtaba Khamenei | Trump | Janhit:ट्रंप की डील पर मुहर लगाएंगे खामनेई?
UP Elections 2027 | CM Yogi | Akhilesh: अखिलेश और योगी के बीच पूर्वांचल की आर-पार की लड़ाई!
Sandeep Chaudhary | TMC Crisis: Bengal में बागी सांसदों के खेल का सबसे सटीक विश्लेषण! | Mamata

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका-ईरान के बीच हुआ समझौता तो क्या खुल जाएगा हॉर्मुज? पीस डील में क्या-क्या शामिल, जानें सब कुछ
अमेरिका-ईरान के बीच हुआ समझौता तो क्या खुल जाएगा हॉर्मुज? पीस डील में क्या-क्या शामिल, जानें सब कुछ
Saharanpur News: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, 5 साल की बच्ची समेत 4 की मौत
सहारनपुर: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, 5 साल की बच्ची समेत 4 की मौत
शाहिद अफरीदी के बाद रहमानुल्लाह गुरबाज, धर्मशाला वनडे में अफगान ओपनर ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
शाहिद अफरीदी के बाद रहमानुल्लाह गुरबाज, धर्मशाला वनडे में अफगान ओपनर ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
ममता समेत 5 TMC नेताओं की बढ़ी मुश्किल, सांसद काकोली घोष के बेटे ने भेजा लीगल नोटिस, कहा- 'शराब से जुड़े आरोप झूठे'
ममता समेत 5 TMC नेताओं की बढ़ी मुश्किल, काकोली घोष के बेटे ने भेजा लीगल नोटिस, कहा- 'शराब से...'
'मैं जेब में रखकर सोता हूं...', जब रेड लाइट एरिया में पहुंचे थे चंकी पांडे, दिलचस्प है किस्सा
'मैं जेब में रखकर सोता हूं...', जब रेड लाइट एरिया में पहुंचे थे चंकी पांडे, दिलचस्प है किस्सा
'2024 का चुनाव हम हारे नहीं...', INDIA गठबंधन की बैठक में राहुल का बड़ा बयान, 2029 को लेकर क्या कहा?
'2024 का चुनाव हम हारे नहीं...', गठबंधन की बैठक में राहुल का बड़ा बयान, 2029 को लेकर क्या कहा?
AI पर अमेरिकी कब्जा! Fable 5 और Mythos 5 पर लगा ताला, दुनिया और भारत के लिए क्या बदलने वाला है?
AI पर अमेरिकी कब्जा! Fable 5 और Mythos 5 पर लगा ताला, दुनिया और भारत के लिए क्या बदलने वाला है?
यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती 
यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती 
Embed widget