एक्सप्लोरर

Legends League: मैच जीता लेकिन क्वालीफायर में जगह बनाने से चूके मणिपाल टाइगर्स, अब इन तीन टीमों के बीच होगी चैंपियन बनने की होड़

Legends League Cricket: लीजेंड्स लीग क्रिकेट में शनिवार रात को हुए मुकाबले में मणिपाल टाइगर्स ने इंडिया कैपिटल्स को तीन विकेट से हराया.

LLC: लीजेंड्स लीग क्रिकेट (Legends League Cricket) में शनिवार रात को खेला गया मुकाबला बेहद रोमांचक अंदाज में खत्म हुआ. मणिपाल टाइगर्स (Manipal Tigers) और इंडिया कैपिटल्स (India Capitals) के बीच यह मुकाबला उतार-चढ़ाव से भरपूर रहा. इस मैच में मणिपाल टाइगर्स ने आखिरी गेंद पर जीत हासिल की. हालांकि इस जीत के बाद भी वह इस टूर्नामेंट के क्वालीफायर में जगह बनाने से चूक गए. रन रेट कम होने की वजह से मणिपाल टाइगर्स को बाहर होना पड़ा.

मुकाबले में इंडिया कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट खोकर 183 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. हैमिल्टन मसाकात्जा (60), दिनेश रामदीन (64) और रॉस टेलर (51) ने ताबड़तोड़ अर्धशतक जड़े. जवाब में मणिपाल टाइगर्स ने पहला विकेट जल्द गंवाने के बाद दमदार अंदाज में लक्ष्य का पीछा किया. रिकार्डो पॉवेल ने 52 गेंद पर 96 रन की आतिशी पारी खेली. मोहम्मद कैफ (26) और कोरी एंडरसन (39) ने पॉवेल का अच्छा साथ दिया. इन तीनों ने मणिपाल टाइगर्स की जीत लगभग तय करने के साथ-साथ क्वालीफायर में पहुंचने की भी उम्मीद बढ़ा दी. 18वें ओवर में टीम जीत के नजदीक थी लेकिन यहां बैक टू बैक चार विकेट गिरे और मैच आखिरी गेंद तक पहुंच गया. आखिरी गेंद पर कालूवितार्णा ने चौका जड़कर मणिपाल को जीत दिलाई.

मणिपाल की टीम यह जीत दर्ज करने में सफल तो रही लेकिन अगर यह लक्ष्य थोड़ा जल्दी हासिल होता तो यह टीम क्वालीफायर में पहुंच सकती थी. मुकाबले के आखिरी गेंद तक जाने के कारण मणिपाल रन रेट के मामले में गुजरात जायंट्स से थोड़ी सी पीछे रह गई और उसे बाहर का रास्ता देखना पड़ा.

लीग की चार में से टॉप-3 टीमों के बीच होगी जंग
लीजेंड्स लीग क्रिकेट की सभी चार टीमों के बीच 6-6 मुकाबले हुए. यहां इंडिया कैपिटल्स और भीलवाड़ा किंग्स ने 3-3 मैच जीतकर टॉप-2 पॉजीशन पर कब्जा जमाया. वहीं, गुजरात जायंट्स और मणिपाल टाइगर्स 2-2 मुकाबले जीतकर तीसरे और चौथे पायदान पर रहे. चौथे नंबर पर रहने वाली मणिपाल की टीम अब टूर्नामेंट से बाहर हो गई है. अब भीलवाड़ा किंग्स और इंडिया कैपिटल्स के बीच क्वालीफायर मुकाबला खेला जाएगा. इस मैच में हारी हुई टीम का सामना एलिमिनेटर में गुजरात जायंट्स से होगा. इस तरह दोनों मुकाबलों में जीतने वाली टीमें फाइनल में भिड़ेगी.

यह भी पढ़ें...

Team India: 'भारत को अपना दूसरा जहीर खान मिल गया' पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने इस गेंदबाज के लिए कही यह बात

Team India's Fielding: इस साल टीम इंडिया ने ड्रॉप किए 25% कैच, आकाश चोपड़ा ने बताए खराब फील्डिंग के कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG: गंभीर ने टीम इंडिया को बनाया प्रयोगशाला! इन फैसलों के चलते दूसरे वनडे में ढेर हुए भारत के 'ढेर'
गंभीर ने टीम इंडिया को बनाया प्रयोगशाला! इन फैसलों के चलते दूसरे वनडे में ढेर हुए भारत के 'ढेर'
दूसरे वनडे में बिखरी टीम इंडिया, 44 ओवर में ऑलआउट, इंग्लैंड को मिला 234 रन का लक्ष्य; कोहली-अय्यर की फिफ्टी
दूसरे वनडे में बिखरी टीम इंडिया, 44 ओवर में ऑलआउट, इंग्लैंड को मिला 234 रन का लक्ष्य
विराट कोहली ने रचा इतिहास, इंग्लैंड में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बने बल्लेबाज; इस दिग्गज का तोड़ा रिकॉर्ड
विराट कोहली ने रचा इतिहास, इंग्लैंड में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बने बल्लेबाज
दो शहरों में खेला जाएगा यूपी टी20 लीग का चौथा सीजन, 14 अगस्त को पहला मैच और 6 सितंबर को फाइनल
दो शहरों में खेला जाएगा यूपी टी20 लीग का चौथा सीजन, 14 अगस्त को पहला मैच और 6 सितंबर को फाइनल

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है
ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है
Embed widget