एक्सप्लोरर

SA vs SL: दूसरे टेस्ट मैच में श्रीलंका ने साउथ अफ्रीका पर कसा शिकंजा

पहले दिन का अंत अपनी पहली पारी में तीन विकेट के नुकसान पर 60 रनों के साथ करने वाली श्रीलंका दूसरे दिन लंच से पहले ही 154 के कुल स्कोर पर सिमट गई.

साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में श्रीलंका क्रिकेट टीम जीत से महज 137 रन दूर है. श्रीलंका ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान टीम द्वारा रखे गए 197 रनों के लक्ष्य के जवाब में दो विकेट खोकर 60 रन बना लिए हैं. स्टम्प्स तक ओशडा फर्नाडो 17 और कुशल मेंडिस 10 रन बनाकर खेल रहे हैं.

मैच का दूसरा दिन रोमांचक रहा. पहले दिन का अंत अपनी पहली पारी में तीन विकेट के नुकसान पर 60 रनों के साथ करने वाली श्रीलंका दूसरे दिन लंच से पहले ही 154 के कुल स्कोर पर सिमट गई.

इस पारी में विकेटकीपर निरोशन डिकवेला ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए. वहीं साउथ अफ्रीका के लिए कागिसो रबादा ने चार और डुआने ओलीवर ने तीन विकेट अपने नाम किया. पहली पारी में साउथ अफ्रीका ने 222 रन बनाए थे और इस लिहाज से वह दूसरी पारी में 68 रनों की बढ़त के साथ उतरी थी.

सुरंगा लकमल और धनंजय डी सिल्वा ने हालांकि मेजबान टीम को दूसरी पारी में बड़ा स्कोर नहीं करने दिया और सिर्फ 128 रनों पर ढेर कर दिया. इस कारण श्रीलंका को चौथी पारी में 197 रनों का लक्ष्य मिला. लकमल ने चार तो वहीं डी सिल्वा ने तीन विकेट अपने नाम किए.

आसान से लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका को दो रन के भीतर दो झटके लग गए. 32 रनों के कुल स्कोर पर रबादा ने लाहिरू थिरिमाने (10) को पवेलियन भेज दिया. दिमुथ करुणारत्ने (19) को दो रन बाद ओलीवर ने अपना शिकार बनाया. इसके बाद हालांकि फर्नांडो और मेंडिस ने टीम को तीसरा झटका नहीं लगने दिया.

जिस तरह से इस मैच में गेंदबाजों का दबदबा रहा है उसे देखते हुए श्रीलंका के लिए जीत आसान नहीं होगी.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव गांगुली को जय शाह ने दिया स्पेशल बर्थडे गिफ्ट, ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल होंगे 'दादा'
सौरव गांगुली को जय शाह ने दिया स्पेशल बर्थडे गिफ्ट, ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल होंगे 'दादा'
पाकिस्तान में चल रहा गजब का मजाक, जिस बाबर आजम को टी20 टीम से भगाया, अब फिर उसे मिलेगी कप्तानी
पाकिस्तान में चल रहा गजब का मजाक, जिस बाबर आजम को टी20 टीम से भगाया, अब फिर उसे मिलेगी कप्तानी
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
शर्मनाक! भारतीय क्रिकेट का 'काला दिन', क्रिकेट के इतिहास में पहली बार टीम इंडिया के साथ हुआ ऐसा
शर्मनाक! भारतीय क्रिकेट का 'काला दिन', क्रिकेट के इतिहास में पहली बार टीम इंडिया के साथ हुआ ऐसा

वीडियोज

Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
Embed widget