एक्सप्लोरर

Asia Cup 2023: रोहित शर्मा की टीम इंडिया बनेगी विजेता, रखना होगा 5 अहम बातों का ध्यान

IND Vs SL: टीम इंडिया के पास एशिया कप का खिताब जीतने का मौका है. खिताब जीतने के लिए हालांकि टीम इंडिया को श्रीलंका की चुनौती से पार पाना होगा.

रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया के पास श्रीलंका को हराकर रिकॉर्ड 8वीं बार एशिया कप का खिताब जीतने का मौका है. मेजबान श्रीलंका को हराना टीम इंडिया के लिए आसान टास्क नहीं होने वाला है. हालांकि अगर टीम इंडिया 5 बातों का ध्यान रखती है तो वह श्रीलंका को उसी के घर में मात देने में कामयाबी हासिल कर सकती है.

रोहित-विराट को खेलनी होगी बड़ी पारी

बीते एक दशक में टीम इंडिया की कामयाबी की सबसे बड़ी वजह विराट कोहली और रोहित शर्मा का बल्ला रहा है. एशिया कप के दौरान भी विराट कोहली और रोहित शर्मा ने शानदार फॉर्म दिखाया है. विराट कोहली पाकिस्तान के खिलाफ शानदार शतक लगाने में कामयाब रहे. वहीं रोहित शर्मा ने लगातार तीन मैचों में अर्धशतक जड़े हैं. फाइनल मुकाबले में अगर इन दोनों का बल्ला चलता है तो टीम इंडिया के लिए कोई भी लक्ष्य हासिल करना नामुमकिन नहीं है.

हार्दिक पांड्या होंगे एक्स फैक्टर

भारत को फाइनल में सबसे ज्यादा उम्मीद हार्दिक पांड्या से होगी. चूंकि टीम इंडिया दो तेज गेंदबाजों के साथ ही मैदान में उतर सकती है इसलिए तीसरे तेज गेंदबाज की भूमिका हार्दिक पांड्या को निभानी होगी. हार्दिक पांड्या ने कई मौकों पर भारत के लिए अहम विकेट हासिल किए हैं. फाइनल में भी भारत को हार्दिक पांड्या से वैसी ही उम्मीद होगी. बल्ले से भी हार्दिक पांड्या ने अच्छा फॉर्म दिखाते हुए पाकिस्तान के खिलाफ 89 रन की पारी खेली है. फिनिशर की भूमिका में हार्दिक पांड्या से टीम इंडिया को एक और बेहतरीन पारी की उम्मीद होगी.

रवींद्र जडेजा का ऑलराउंड प्रदर्शन

एशिया कप में अभी तक भारत के लिए सबसे निराश करने वाली परफॉर्मेंस रवींद्र जडेजा की रही है. जडेजा महज 6 विकेट लेने में कामयाब रहे हैं. बल्ले से तो जडेजा ने इतना निराश किया है कि वो टूर्नामेंट में महज 25 रन ही बना पाए हैं. अगर टीम इंडिया खिताब जीतना चाहती है तो रवींद्र जडेजा को गेंद के साथ बल्ले से भी कमाल करना होगा. अक्षर पटेल के बाहर होने की वजह से जडेजा का महत्व और ज्यादा बढ़ गया है.

बुमराह पर होंगी नज़रें

जसप्रीत बुमराह ने एक साल के लंबे अंतराल के बाद वनडे क्रिकेट में शानदार वापसी की है. बुमराह एकदम फिट नज़र आ रहे हैं और उनकी गेंदबाजी में पहले वाली लय भी है. अगर बुमराह शुरुआत में ही भारत को दो या तीन विकेट दिलाने में कामयाब रहते हैं तो श्रीलंकाई टीम के लिए मुश्किल काफी ज्यादा बढ़ जाएगी.

कुलदीप यादव को देनी होगी एक और दमदार परफॉर्मेंस

भारत के लिए एशिया कप में सबसे कामयाब खिलाड़ी कुलदीप यादव साबित हुए हैं. कुलदीप ने बल्लेबाजों के होश उड़ाते हुए 9 विकेट हासिल किए हैं. कुलदीप की एक और दमदार परफॉर्मेंस के सिर पर विजेता का ताज सजा सकती है. इतना ही नहीं कुलदीप यादव टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बनने की रेस में भी शामिल हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lord's Pitch Report: IND vs ENG 3rd ODI में कैसी रहेगी पिच, बल्लेबाजों और गेंदबाजों में किसे करेगी मदद? जानिए
IND vs ENG 3rd ODI में कैसी रहेगी पिच, बल्लेबाजों और गेंदबाजों में किसे करेगी मदद? जानिए
लॉर्ड्स मैदान पर सचिन तेंदुलकर का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे विराट कोहली, सिर्फ इतने रन की जरूरत
लॉर्ड्स मैदान पर सचिन तेंदुलकर का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे विराट कोहली, सिर्फ इतने रन की जरूरत
आखिरी वनडे से पहले रोहित शर्मा पर भारतीय कोच का बड़ा बयान, कह दी इतनी बड़ी बात
आखिरी वनडे से पहले रोहित शर्मा पर भारतीय कोच का बड़ा बयान, कह दी इतनी बड़ी बात
IND vs ENG: 'लॉर्ड्स' पर सीरीज जीतने के लिए भिड़ेंगे भारत-इंग्लैंड, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
'लॉर्ड्स' पर सीरीज जीतने के लिए भिड़ेंगे भारत-इंग्लैंड, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
PAK को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
The Odyssey Day 2 Box Office Collection: 'द ओडिसी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही, 2 दिनों में की छप्परफाड़ कमाई, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही, 2 दिनों में की छप्परफाड़ कमाई, जानें कलेक्शन
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
NEET UG Result 2026: नीट री-एग्जाम में 58% लड़कियां सफल, फिर भी टॉप- 10 में लड़कों का दबदबा
NEET UG Result 2026: नीट री-एग्जाम में 58% लड़कियां सफल, फिर भी टॉप- 10 में लड़कों का दबदबा
Video: नौकरी छोड़ ऑटो चलाने लगा यह शख्स, हर महीने कमा रहा 60 हजार- CEO भी रह गए हैरान
नौकरी छोड़ ऑटो चलाने लगा यह शख्स, हर महीने कमा रहा 60 हजार- CEO भी रह गए हैरान
Embed widget