एक्सप्लोरर

IND vs AUS Final: देर तक थामे रखने के बाद भी निकल पड़े रोहित के आंसू, सिराज भी फूट-फूट कर रोए; देखें रुला देने वाला वीडियो

World Cup 2023 Final: वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला गंवाने के बाद भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज फूट-फूट कर रोए, वहीं रोहित शर्मा भी ज्यादा देर तक अपने आंसू नहीं रोक पाए.

Rohit Sharma Crying: ग्लेन मैक्सवेल ने जैसे ही वर्ल्ड कप 2023 फाइनल का विजय रन पूरा किया तो ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम ने मैदान की ओर दौड़ लगा दी. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आतिशबाजी भी शुरू हो गई. एक ओर जहां यह जश्न का माहौल शुरू ही हुआ था, वहीं दूसरी ओर कुछ चेहरों की ऐसी तस्वीरें आने लगी जो शायद अब कई सालों तक भारतीय फैंस को सताती रहेंगी. यह तस्वीरें भारतीय खिलाड़ियों के चेहरों की थी, जिनमें हताश और निराश भारतीय खिलाड़ियों के चेहरे पूरी तरह लटक गए थे. कुछ खिलाड़ी मैदान पर ही बैठ गए, कोई आसमान देखने लगा, किसी ने कैप से अपना मुंह छिपा लिया. इन सब के बीच दो तस्वीरों ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा. यह तस्वीरें थीं कप्तान रोहित शर्मा और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की.

रोहित शर्मा ने मैक्सवेल के रन पूरा करते ही पवेलियन की ओर रूख कर लिया था. उनकी चाल धीमी थी और वह चुपचाप ड्रेसिंग रूम की ओर चल दिए थे. कुछ देर तो वह धीरे-धीरे आगे बढ़े लेकिन फिर उनके चेहरे के हाव भाव तेजी से बदलने लगे. पहले उनका चेहरा लाल हुआ और फिर वह रुआंसे हो गए. वह अपने आंसुओं को रोकने की कोशिश करने लगे लेकिन आखिर आंसू कब तक रूक सकते थे, वह बह निकले. मैदान से बाहर जाते-जाते रोहित की यह रोते हुए तस्वीर कैमरों पर आ ही गई.

तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज तो पिच पर ही फूट-फूट कर रोने लग गए थे. उनके आंसू थे कि रूकने का नाम ही नहीं ले रहे थे. साथी खिलाड़ियों ने उन्हें ढाढस बंधाया. जसप्रीत बुमराह उन्हें आंसू न बहाने का कहते हुए नजर आए.

बता दें कि वर्ल्ड कप 2023 में भारत ने सभी 10 मुकाबले एकतरफा अंदाज में जीतते हुए फाइनल में जगह बनाई थी. लेकिन अंतिम पड़ाव पर उसे एकतरफा हार मिली. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 240 रन बनाए, जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया.

यह भी पढ़ें...

IND vs AUS ODIs History: 6 दिसंबर 1980 का वह दिन जब भारतीय टीम ने दुनिया को चौंकाया, ऐसी है भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे इतिहास के पहले मैच की कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ajinkya Rahane Retirement: अजिंक्य रहाणे की रिटायरमेंट पर चौंक गए थे सचिन तेंदुलकर, हुआ बड़ा खुलासा
अजिंक्य रहाणे की रिटायरमेंट पर चौंक गए थे सचिन तेंदुलकर, हुआ बड़ा खुलासा
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद...
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
टीवी स्क्रीन पर गदर मचाएंगे रोहित शर्मा, जानें 'Rohit Sharma Show' की डिटेल
टीवी स्क्रीन पर गदर मचाएंगे रोहित शर्मा, जानें 'Rohit Sharma Show' की डिटेल

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
आकाश आनंद के अंकल वाले बयान पर अखिलेश की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
आकाश आनंद के अंकल वाले बयान पर अखिलेश की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद...
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget