एक्सप्लोरर

IND vs AUS ODIs History: 6 दिसंबर 1980 का वह दिन जब भारतीय टीम ने दुनिया को चौंकाया, ऐसी है भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे इतिहास के पहले मैच की कहानी

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे क्रिकेट इतिहास का पहला मुकाबला आज से 43 साल पहले खेला गया. इस मुकाबले में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को उसी की सरज़मीं पर मात दी थी.

IND vs AUS 1st ODI Story: 6 दिसंबर 1980.. मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड... और भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मुकाबला. ऑस्ट्रेलिया के महान खिलाड़ी और कप्तान रहे ग्रेग चैपल टॉस जीतते हैं और भारतीय लीजेंड सुनील गावस्कर को बल्ला थमा देते हैं. कप्तान गावस्कर बल्ला लिए ओपनिंग के लिए चल देते हैं. स्कोर बोर्ड पर 12 ही रन होते हैं कि गावस्कर (4) को पवेलियन लौटना पड़ता है. थोड़ी ही देर में दूसरे सलामी बल्लेबाज तिरुमलाई श्रीनिवासन (6) भी विकेट दे बैठते हैं. यह दोनों विकेट ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज गेंदबाज डेनिस लिली के नाम जाते हैं. इस ऐतिहासिक मैच की शुरुआत में ही भारतीय टीम दबाव में आ जाती है.

यह मुकाबला 'बेंसन एंड हेजस वर्ल्ड सीरीज' का था और इस सीरीज में भारत और ऑस्ट्रेलिया के साथ ही न्यूजीलैंड भी थी. यह पहली बार था जब भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में वनडे मैच खेलने पहुंची थी. जिस तरह से कयास लग रहे थे कि ऑस्ट्रेलिया में भारतीय टीम वनडे में फुस्स हो जाएगी, शुरुआत कुछ ऐसी ही हुई. लेकिन इसके बाद धीरे-धीरे मैच पलटने लगा.

संदीप पाटिल और सैयद किरमानी की धाकड़ बल्लेबाजी
दिलीप वेंगसरकर (22) और गुडप्पा विश्वनाथ (22) ने छोटी-छोटी पारियों से भारतीय टीम को थोड़ा सहारा दिया. इसके बाद संदीप पाटिल की 70 गेंद पर 64 रन और विकेटकीपर सैयद किरमानी की 52 गेंद पर 48 रन की ताबड़तोड़ पारियों ने भारत को 200 का आंकड़ा पार करा दिया. 49 ओवर के इस मुकाबले में भारतीय टीम ने 9 विकेट खोकर 208 रन पर अपनी पारी समाप्त की. उस दौर में वनडे क्रिकेट में 200+ का स्कोर चुनौतीभरा होता था.

ऑस्ट्रलिया की दमदार शुरुआत
अब बारी भारतीय गेंदबाजों की थी लेकिन ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने शुरुआत में भारतीय गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसा दिया. कंगारुओं की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 60 रन जोड़ डाले. ऐसा लग रहा था कि भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने इस पहले मुकाबले में बुरी तरह हारेगी. लेकिन यहीं पर संदीप पाटिल ने फिर भारत की उम्मीदों को जगा दिया. उन्होंने किम ह्यूजेस (35) को बोल्ड कर ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका दे डाला. यहां से ऑस्ट्रेलिया की टीम इस बिखरी कि संभल ही नहीं पाई.

ताश के पत्तों की तरह बिखर गए कंगारू
ऑस्ट्रेलिया के स्कोर में दो रन जुड़े ही थे कि जॉन डेसन (23) रन आउट हो गए. इसके 11 रन बाद कप्तान ग्रेग चैपल (11) दिलीप दोशी का शिकार बन गए. एलन बोर्डर (6) को भी दोशी ने जल्द पवेलियन भेज दिया. 80 रन पर कंगारू टीम चार विकेट गंवा चुकी थी. यहां से ऑस्ट्रेलिया की टीम वापसी नहीं कर पाई और नियमित अंतराल में विकेट खोते हुए 142 रन पर ढेर हो गई. दिलीप दोषी ने तीन और रोजर बिन्नी ने दो विकेट लिए. संदीप पाटिल अपने हरफनमौला प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ दी मैच' चुने गए. इस तरह भारत-ऑस्ट्रेलिया के वनडे इतिहास का पहला मुकाबला भारतीय टीम ने 66 रन से अपने नाम किया. 

यह भी पढ़ें...

IND vs AUS Final: क्रिकेट की दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम.. सबसे बड़ा मुकाबला.. और दो दिग्गज टीमें; जानें वर्ल्ड कप फाइनल से जुड़ी खास बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सऊदी जाने वालों की मौज! 30 पेड लीव, एक्स्ट्रा मिलेगा पैसा, जानें वहां की सरकार ने क्या-क्या बदले नियम
सऊदी जाने वालों की मौज! 30 पेड लीव, एक्स्ट्रा मिलेगा पैसा, जानें वहां की सरकार ने क्या-क्या बदले नियम
'BJP का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से गठबंधन में…', नितिन नबीन पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया
'BJP का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से गठबंधन में…', नितिन नबीन पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया
ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?
ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?
ICC U19 World Cup की एक टीम में 3 भाइयों ने जगह बनाकर रचा इतिहास, 51 साल बाद होगा ऐसा
ICC U19 World Cup की एक टीम में 3 भाइयों ने जगह बनाकर रचा इतिहास, 51 साल बाद होगा ऐसा

वीडियोज

₹1000 किराये में करोड़ों की Property? | Mumbai–Delhi की पगड़ी Property का पूरा सच | Paisa Live
Syria में ISIS का American ठिकानों पर हमला Donald Trump ने कड़ा जवाब देने की दी चेतावनी |ABPLIVE
नकली दवा बनाने की कंपनी का पुलिस ने किया भंडफोड़ | Delhi Crime Branch | Cyber Cell
नकली IAS के निशाने पर लड़कियां
Bihar News: बिहार के नवादा में पुलिस को चकमा देकर कैदी फरार | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी जाने वालों की मौज! 30 पेड लीव, एक्स्ट्रा मिलेगा पैसा, जानें वहां की सरकार ने क्या-क्या बदले नियम
सऊदी जाने वालों की मौज! 30 पेड लीव, एक्स्ट्रा मिलेगा पैसा, जानें वहां की सरकार ने क्या-क्या बदले नियम
'BJP का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से गठबंधन में…', नितिन नबीन पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया
'BJP का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से गठबंधन में…', नितिन नबीन पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया
ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?
ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?
ICC U19 World Cup की एक टीम में 3 भाइयों ने जगह बनाकर रचा इतिहास, 51 साल बाद होगा ऐसा
ICC U19 World Cup की एक टीम में 3 भाइयों ने जगह बनाकर रचा इतिहास, 51 साल बाद होगा ऐसा
दू्ल्हा बनने वाले थे अक्षय खन्ना, एक्ट्रेस के पिता ने भेजा था विनोद खन्ना को रिश्ता, लेकिन इस वजह से नहीं हो पाई थी शादी
दू्ल्हा बनने वाले थे अक्षय खन्ना, एक्ट्रेस के पिता ने भेजा था विनोद खन्ना को रिश्ता, फिर क्यों नहीं हो पाई शादी?
Year Ender 2025: इन आदतों ने बर्बाद कर दिया पूरा साल 2025, कहीं आप भी तो नहीं थे इनके शिकार?
इन आदतों ने बर्बाद कर दिया पूरा साल 2025, कहीं आप भी तो नहीं थे इनके शिकार?
बढ़ रहे चांदी के दाम, सिक्का खरीदें या डिजिटल गोल्ड में करें निवेश, क्या रहेगा फायदे का सौदा?
बढ़ रहे चांदी के दाम, सिक्का खरीदें या डिजिटल गोल्ड में करें निवेश, क्या रहेगा फायदे का सौदा?
Video: पाकिस्तान में महिला रिपोर्टर को बैल ने मारी जोरदार टक्कर, उसके बाद जो हुआ हैरान कर देगा
Video: पाकिस्तान में महिला रिपोर्टर को बैल ने मारी जोरदार टक्कर, उसके बाद जो हुआ हैरान कर देगा
Embed widget