एक्सप्लोरर

Rohit Sharma: रोहित शर्मा IPL 2025 से पहले छोड़ देंगे मुंबई इंडियंस का साथ? रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

IPL 2025: आईपीएल 2025 से पहले कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ सकते हैं. रोहित को 2024 के आईपीएल में कप्तानी से हटाया गया था.

IPL 2025 Rohit Sharma Mumbai Indians: आईपीएल 2025 से पहले कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं. अब बताया जा रहा है कि मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को पांच बार आईपीएल ट्रॉफी जितवाने वाले रोहित शर्मा (Rohit Sharma) आईपीएल 2025 (IPL 2025) से पहले फ्रेंचाइज़ी से अलग हो सकते हैं. हालांकि आईपीएल 2024 में ही इस बात की अटकलें लगाई जा रही थी कि रोहित शर्मा अगले साल के आईपीएल में मुंबई से नहीं बल्कि किसी और टीम से खेलेंगे. अब इन अटकलों के बीच सामने आई रिपोर्ट ने सभी को चौंका दिया. 

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2024 से पहले हार्दिक पांड्या को टीम का कप्तान बनाया था, जिसके बाद से ही खबरें तेज़ हो गई थीं कि रोहित शर्मा 2025 के आईपीएल में फ्रेंचाइज़ी से अलग हो सकते हैं. अब 'दैनिक जागरण' की एक रिपोर्ट में बताया गया कि रोहित शर्मा आईपीएल 2025 से पहले मुंबई इंडियंस को अलविदा कह सकते हैं. इतना ही नहीं, रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि हिटमैन मुंबई को छोड़कर कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा बन सकते हैं. रिपोर्ट में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले सूर्यकुमार यादव को लेकर भी कहा गया कि वह भी फ्रेंचाइज़ी से अलग हो सकते हैं. 

रोहित को कप्तानी से हटाने के बाद खुश नहीं थे फैंस

बता दें कि आईपीएल 2024 में रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक पांड्या को मुंबई का कप्तान बनाने से फैंस बिल्कुल भी खुश नहीं थे. फैंस का मानना था कि फ्रेंचाइज़ी को पांच बार खिताब जिता चुके रोहित शर्मा को कप्तानी से नहीं हटाया जाना चाहिए था. रोहित शर्मा ने 2013 में मुंबई की कमान संभालना शुरू की थी और 2023 तक कप्तान रहे थे. इस दौरान मुंबई ने रोहित की कप्तानी में 5 खिताब जीते. 

हालांकि अभी रोहित शर्मा के अलग होने को लेकर किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि 2025 के आईपीएल में रोहित शर्मा किस फ्रेंचाइज़ी की तरफ से खेलते हैं. गौरतलब है कि रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2024 का टी20 वर्ल्ड कप जीता था.

 

ये भी पढ़ें...

ENG vs WI: 'घर पर बीवी-बच्चे हैं...', मार्क वुड ने रफ्तार से बरपाया कहर, तो वेस्टइंडीज़ के बल्लेबाज़ ने कही ऐसी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर बांग्लादेश की ओर आंख उठाकर भी देखा तो पाकिस्तान की मिसाइलें...', शहबाज शरीफ के करीबी की भारत को गीदड़भभकी
'बांग्लादेश की ओर आंख उठाकर भी देखा तो PAK की मिसाइलें...', शहबाज के करीबी की भारत को गीदड़भभकी
तेजस्वी यादव को RJD की कमान सौंपने जा रहे लालू यादव! राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हो सकता है बड़ा ऐलान
तेजस्वी यादव को RJD की कमान सौंपने जा रहे लालू यादव! राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हो सकता है बड़ा ऐलान
'संविधान को पवित्र मानते हैं PM मोदी', कांग्रेस से नाराजगी की अटकलों के बीच शशि थरूर का बड़ा बयान
'संविधान को पवित्र मानते हैं PM मोदी', कांग्रेस से नाराजगी की अटकलों के बीच शशि थरूर का बड़ा बयान
ICC को बताया 'इंडियन क्रिकेट काउंसिल', पूर्व PCB चीफ ने खड़ा किया नया बखेड़ा; BCCI के खिलाफ उगला जहर
ICC को बताया 'इंडियन क्रिकेट काउंसिल', पूर्व PCB चीफ ने खड़ा किया नया बखेड़ा; BCCI के खिलाफ उगला जहर

वीडियोज

हर तरफ बिछी सफेद चादर..रास्ते बंद और सांसों पर संकट!
अदृश्य जल्लाद के खूनी कांड की आंखों-देखी !
'मुंब्रा ही नहीं पूरे महाराष्ट्र को हरा रंग में रंग देंगे', ओवैसी की वायरल गर्ल
शंकरार्च की लड़ाई CM कुर्सी तक आई!
शंकराचार्य विवाद में मुगलों की एंट्री..2027 की बिछ गई बिसात?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर बांग्लादेश की ओर आंख उठाकर भी देखा तो पाकिस्तान की मिसाइलें...', शहबाज शरीफ के करीबी की भारत को गीदड़भभकी
'बांग्लादेश की ओर आंख उठाकर भी देखा तो PAK की मिसाइलें...', शहबाज के करीबी की भारत को गीदड़भभकी
तेजस्वी यादव को RJD की कमान सौंपने जा रहे लालू यादव! राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हो सकता है बड़ा ऐलान
तेजस्वी यादव को RJD की कमान सौंपने जा रहे लालू यादव! राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हो सकता है बड़ा ऐलान
'संविधान को पवित्र मानते हैं PM मोदी', कांग्रेस से नाराजगी की अटकलों के बीच शशि थरूर का बड़ा बयान
'संविधान को पवित्र मानते हैं PM मोदी', कांग्रेस से नाराजगी की अटकलों के बीच शशि थरूर का बड़ा बयान
ICC को बताया 'इंडियन क्रिकेट काउंसिल', पूर्व PCB चीफ ने खड़ा किया नया बखेड़ा; BCCI के खिलाफ उगला जहर
ICC को बताया 'इंडियन क्रिकेट काउंसिल', पूर्व PCB चीफ ने खड़ा किया नया बखेड़ा; BCCI के खिलाफ उगला जहर
धनुष और मृणाल ठाकुर की क्या हो गई है शादी? जानिए वायरल हो रही वीडियो की सच्चाई
धनुष और मृणाल ठाकुर की क्या हो गई है शादी? जानिए वायरल हो रही वीडियो की सच्चाई
'जहां BJP की हार दिखती है, वहां वोटर ही सिस्टम से गायब कर दिया जाता है', SIR को लेकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप
'जहां BJP की हार दिखती है, वहां वोटर ही सिस्टम से...', SIR को लेकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप
गाड़ी में पेट्रोल भरवाते वक्त ये 3 चीज नजर में रखीं, तो ठगी दूर रहेगी
गाड़ी में पेट्रोल भरवाते वक्त ये 3 चीज नजर में रखीं, तो ठगी दूर रहेगी
फॉर्च्यूनर और एक थार इसके बाद 1 करोड़ पांच लाख रुपये नकद, दूल्हे को भर भरकर दिया गया दहेज- वीडियो वायरल
फॉर्च्यूनर और एक थार इसके बाद 1 करोड़ पांच लाख रुपये नकद, दूल्हे को भर भरकर दिया गया दहेज
Embed widget