एक्सप्लोरर

Rishabh Pant Ranji Trophy: रणजी में दिल्ली की कप्तानी कर सकते हैं ऋषभ पंत, जानें विराट कोहली खेलेंगे या नहीं

Ranji Trophy Virat Kohli: टीम इंडिया के खिलाड़ी ऋषभ पंत रणजी ट्रॉफी में दिल्ली की कप्तानी कर सकते हैं. दिल्ली जल्द ही टीम की घोषणा करेगी. विराट कोहली को लेकर भी अपडेट मिला है.

Ranji Trophy Rishabh Pant Virat Kohli: टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी ऋषभ पंत जल्द ही दिल्ली के लिए रणजी ट्रॉफी में खेलते हुए नजर आ सकते हैं. पंत के साथ-साथ विराट कोहली के नाम की भी चर्चा थी. लेकिन कोहली पर फिलहाल अपडेट नहीं मिला है. दिल्ली ऋषभ पंत को कप्तानी सौंप सकती है. वे 23 जनवरी से सौराष्ट्र के खिलाफ होने वाले मैच के लिए मैदान पर उतर सकते हैं. दिल्ली की शुक्रवार को टीम की घोषणा कर सकती है.

'टाइम्स ऑफ इंडिया' की एक खबर के मुताबिक पंत दिल्ली के लिए कप्तानी कर सकते हैं. दिल्ली डिस्ट्रिक्ट एंड क्रिकेट एसोसिएशन शुक्रवार को टीम की घोषणा करेगा. इस लिस्ट में पंत का नाम शामिल हो सकता है. लेकिन विराट कोहली को लेकर अभी तक किसी भी तरह का अपडेट नहीं मिला है. कोहली हाल ही में मुंबई में दिखाई दिए थे. वे मुंबई से अलीबाग गए थे.

दिल्ली ने इन्हें अतिरिक्त खिलाड़ियों की लिस्ट में दी थी जगह -

दिल्ली ने टीम इंडिया से पंत और कोहली के साथ-साथ हर्षित राणा का नाम भी अतिरिक्त खिलाड़ियों की लिस्ट में जोड़ा था. इन खिलाड़ियों का सिलेक्शन उनके उपलब्ध होने की स्थिति पर निर्भर करेगा. लिहाजा पंत खेल सकते हैं. जबकि विराट कोहली पर अभी अपडेट नहीं मिला है. हर्षित राणा रणजी के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे. वे भारत-इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली टी20 सीरीज का हिस्सा हैं.

पंत का अब तक ऐसा रहा है डोमेस्टिक क्रिकेट करियर -

ऋषभ पंत फर्स्ट क्लास में अभी तक 4868 मैच खेल चुके हैं. उन्होंने इस दौरान 11 शतक और 24 अर्धशतक लगाए हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 308 रन रहा है. पंत ने फर्स्ट क्लास में तिहरा शतक लगाया है. वे लिस्ट ए के 67 मैचों में 1789 रन बनाए हैं. उन्होंने इस दौरान 2 शतक और 11 अर्धशतक लगाए हैं.

यह भी पढ़ें : Virat Kohli Anushka Alibaug: कोहली-अनुष्का के अलीबाग वाले बंग्ले में होगी पूजा, जानें कौन-कौन हैं पड़ोसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 'नर्वस 90' का शिकार बनने वाले बल्लेबाज
क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 'नर्वस 90' का शिकार बनने वाले बल्लेबाज
दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया प्लेइंग XI का एलान, 3 साल बाद वापस आया स्टार खिलाड़ी
दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया प्लेइंग XI का एलान, 3 साल बाद वापस आया स्टार खिलाड़ी
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
टीम इंडिया के बांग्लादेश टूर पर आया नया अपडेट, कब खेली जाएगी सीरीज?
टीम इंडिया के बांग्लादेश टूर पर आया नया अपडेट, कब खेली जाएगी सीरीज?

वीडियोज

Sugar Price Hike: महंगी हुई मिठास...चीनी में महंगाई की खटास! | ABP
Vande Mataram Controversy: 100 घंटे में 90 साल पुराना 'जिन्न' बाहर आया!
Vande Matram Controversy: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Sonia Gandhi
Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget