एक्सप्लोरर

Richest Cricket Boards: BCCI है दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड, दूसरे नंबर वाले की आधी भी नहीं है नेटवर्थ; डिटेल में समझें

BCCI Net Worth: ICC द्वारा मान्यता प्राप्त 108 देशों में क्रिकेट खेला जाता है, लेकिन सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड BCCI है. तो आइए जानते हैं कि BCCI के अलावा बाकी बोर्ड का क्या हाल है.

10 Richest Cricket Boards in the World: आज दुनिया में कई देशों में क्रिकेट खेला जाता है. अगर आधिकारिक तौर पर देखें तो 108 देशों को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) द्वारा मान्यता दी गई है. जिसमें 12 फुल और 96 एसोसिएट मेंबर्स शामिल हैं. इसका मतलब है कि दुनिया में कुल 108 क्रिकेट बोर्ड हैं. लेकिन इन सभी में सबसे ज्यादा दबदबा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) का है. ऐसा इसलिए क्योंकि आज बीसीसीआई अकेले टॉप-10 क्रिकेट बोर्डों का 85% कमाता है. यही वजह है कि बीसीसीआई को दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड भी कहा जाता है. इसके बाद कमाई के मामले में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) दूसरे नंबर पर है.

कमाई के मामले में अव्वल है भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड
भारत को क्रिकेट का दीवाना देश कहा जाता है, इसमें कोई दो राय नहीं है कि हर देश भारत के खिलाफ खेलना चाहता है, क्योंकि इससे उनकी भी अच्छी कमाई होती है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई की कुल संपत्ति करीब 2.25 अरब डॉलर यानी 18,700 करोड़ रुपए है. ये रकम ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट बोर्ड से 28 गुना ज्यादा है.

बीसीसीआई की इतनी बड़ी कमाई का सबसे बड़ा कारण है इंडियन प्रीमियर लीग (IPL). आईपीएल की लोकप्रियता दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है, जिससे बीसीसीआई की कमाई में भी जबरदस्त इजाफा हो रहा है. अब तो बीसीसीआई ने महिला आईपीएल भी शुरू कर दिया है, जिससे बीसीसीआई की कमाई और भी ज्यादा बढ़ गई है.

कमाई के मामले में दूसरे नंबर पर क्रिकेट आस्ट्रेलिया
कमाई के मामले में दूसरे नंबर पर आस्ट्रेलिया का क्रिकेट बोर्ड 'क्रिकेट आस्ट्रेलिया' (CA) है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के पास करीब 79 मिलियन डॉलर हैं. यानी 660 करोड़ रुपए. इनके पास भी बिग बैश लीग जैसी धांसू लीग है. इंग्लैंड का क्रिकेट बोर्ड तीसरे नंबर पर है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंग्लैंड के पास करीब 59 मिलियन डॉलर हैं. यानी 492 करोड़ रुपए.

दुनिया के 10 सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड

  • भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI): करीब 2.25 अरब डॉलर यानी 18,700 करोड़ रुपए
  • क्रिकेट आस्ट्रेलिया (CA): करीब 79 मिलियन डॉलर यानी 660 करोड़ रुपए
  • इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB): करीब 59 मिलियन डॉलर यानी 492 करोड़ रुपए
  • पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB): करीब 55 मिलियन डॉलर यानी 459 करोड़ रुपए
  • बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB): करीब 51 मिलियन डॉलर यानी 426 करोड़ रुपए
  • क्रिकेट साउथ अफ्रीका (CSA): करीब 47 मिलियन डॉलर यानी 392 करोड़ रुपए
  • जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड (ZCB): करीब 38 मिलियन डॉलर यानी 317 करोड़ रुपए
  • श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SLC): करीब 20 मिलियन डॉलर यानी 167 करोड़ रुपए
  • वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड (WICB): करीब 15 मिलियन डॉलर यानी 125 करोड़ रुपए
  • न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड (NZC): करीब 9 मिलियन डॉलर यानी 75 करोड़ रुपए.

यह भी पढ़ें:
Indian Hockey Olympic Medals List: ओलंपिक में हॉकी इंडिया की है गोल्डन हिस्ट्री, 8 स्वर्ण के साथ देखें कितने जीते हैं पदक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget