एक्सप्लोरर

RCB-W vs GG-W, WPL 2023: बैंगलोर ने सिर्फ 16वें ओवर में 189 रन बनाकर गुजरात को 8 विकेट से दी मात, सोफी डिवाइन ने 36 गेंदों में खेली 99 रनों की शानदार पारी

WPL 2023: वूमेन्स प्रीमियर लीग में आरसीबी ने अब अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिया है. शुरुआत के 5 मैच हारने के बाद बैंगलोर ने अब लगातार दो मैच जीत लिए हैं. आरसीबी ने गुजरात को 16वें ओवर में ही हरा दिया.

WPL: वूमेन्स प्रीमियर लीग का 16वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात जायंट्स के बीच में खेला गया है. इस मैच में आरसीबी ने गुजरात को 8 विकेट से हरा दिया. यह मैच बैंगलोर के लिए करो या मरो वाला मैच था, और बैंगलोर ने शान के साथ क्रिकेट खेला. बैंगलोर की ओपनर सोफी डिवाइन ने 36 गेंदों में 99 रन की पारी खेलकर मैच को एकतरफा कर दिया. सोफी डिवाइन ने अपनी इस पारी में 8 छक्के और 9 चौके भी लगाए. सोफी डिवाइन की इस पारी की वजह से बैंगलोर ने सिर्फ 15.3 ओवर में 189 रन बनाकर 8 विकेट से इस मैच को जीत लिया.

इस मैच में गुजरात ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. गुजरात ने 20 ओवर में 4 विकेट गंवा कर 188 रन जड़ दिया. गुजरात जायंट्स की ओर से साउथ अफ्रीकन खिलाड़ी लौरा वोल्वार्ड्ट ने सबसे ज्यादा 68 रनों की पारी खेली. उन्होंने 9 चौके और 2 छक्कों की मदद से 42 गेंदों पर 68 रनों की पारी खेली. वहीं, ऑस्ट्रेलिया के एशले गार्डनर ने भी 26 गेंदों में 41 रनों की पारी खेलकर लौरा का भरपूर साथ दिया. इस पारी में गार्डनर ने 6 चौके और 1 छक्का लगाया. इनके अलावा गुजरात की ओर से सबभिनेनी मेघना ने भी 32 गेंदों में 31 रनों की बढ़िया पारी खेली, जिसमें उन्होंने 4 चौके लगाए.

गुजरात की पारी का बैंगलोर ने दिया करारा जवाब

बैंगलोर की कप्तान स्मृति मंधाना ने सात गेंदबाजों का इस्तेमाल किया लेकिन कुछ उन्हें कुछ खास सफलता नहीं पाई. बैंगलोर की ओर से सबसे ज्यादा विकेट श्रेयंका पाटिल ने लिए. श्रेयंका ने 2 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट हासिल किए. उनके अलावा सोफी डिवाइन और प्रीति बोस को एक-एक विकेट मिला.

हालांकि, आरसीबी ने इस मैच में अपनी बल्लेबाजी से गुजरात को शानदार जवाब दिया. उन्होंने पॉवरप्ले के 6 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 77 रन बना डाले, जो वूमेन्स प्रीमियर लीग में अभी तक का सबसे बड़ा पॉवरप्ले स्कोर है. आरसीबी की पारी यहीं नहीं रुकी। उसके बाद सोफी डिवाइन का एक भयंकर तूफान आया। एक वक्त ऐसा लग रहा था कि वह महिला आईपीएल का पहला और वर्ल्ड महिला क्रिकेट का सबसे तेज शतक भी लगा सकती है, लेकिन दुर्भाग्यवश वह 99 रन पर आउट हो गई.

यह भी पढ़ें: IPL 2023: CSK के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 खिलाड़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अमेरिका ने हमें टॉयलेट पेपर की तरह इस्तेमाल कर फेंक दिया', पाकिस्तान के रक्षामंत्री ने संसद में रोया रोना
'US ने हमें टॉयलेट पेपर की तरह इस्तेमाल कर फेंका', PAK के रक्षामंत्री ने संसद में रोया रोना
HDFC बैंक विवाद: 'मैं ठाकुर हूं' के बाद 'मैं ब्राह्मण हूं' भी आईं सामने, जानें किसने क्या कहा?
HDFC बैंक विवाद: 'मैं ठाकुर हूं' के बाद 'मैं ब्राह्मण हूं' भी आईं सामने, जानें किसने क्या कहा?
PM मोदी से फैमिली के साथ मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर कीं PHOTOS
PM मोदी से फैमिली के साथ मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर कीं PHOTOS
टीम इंडिया के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा हुए बीमार, टी20 वर्ल्ड कप के बीच भारतीय खेमे से आई बुरी खबर
टीम इंडिया के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा हुए बीमार, टी20 वर्ल्ड कप के बीच भारतीय खेमे से आई बुरी खबर

वीडियोज

Sansani:बैंक कांड का 'पूरा सच' ! | Crime News
Delhi News: रोहिणी में खुले नाले में गिरकर युवक की मौत, 2 घंटे बाद मिला शव | Rohini
Delhi News: रोहिणी में खुले नाले में गिरकर युवक की मौत, 2 घंटे बाद मिला शव | Rohini News
Janhit with Chitra Tripathi: संसद कांड की नई 'पिक्चर' रिलीज हुई ! | Rahul Gandhi
Janhit with Chitra Tripathi: संसद कांड की नई 'पिक्चर' रिलीज हुई ! | Rahul Gandhi | OM Birla

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अमेरिका ने हमें टॉयलेट पेपर की तरह इस्तेमाल कर फेंक दिया', पाकिस्तान के रक्षामंत्री ने संसद में रोया रोना
'US ने हमें टॉयलेट पेपर की तरह इस्तेमाल कर फेंका', PAK के रक्षामंत्री ने संसद में रोया रोना
HDFC बैंक विवाद: 'मैं ठाकुर हूं' के बाद 'मैं ब्राह्मण हूं' भी आईं सामने, जानें किसने क्या कहा?
HDFC बैंक विवाद: 'मैं ठाकुर हूं' के बाद 'मैं ब्राह्मण हूं' भी आईं सामने, जानें किसने क्या कहा?
PM मोदी से फैमिली के साथ मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर कीं PHOTOS
PM मोदी से फैमिली के साथ मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर कीं PHOTOS
टीम इंडिया के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा हुए बीमार, टी20 वर्ल्ड कप के बीच भारतीय खेमे से आई बुरी खबर
टीम इंडिया के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा हुए बीमार, टी20 वर्ल्ड कप के बीच भारतीय खेमे से आई बुरी खबर
राजपाल यादव के घर खा-पीकर स्टार बने नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी-दिब्येंदु जैसे एक्टर्स, मुसीबत में लापता हैं करीबी दोस्त
राजपाल यादव के घर खा-पीकर स्टार बने नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी-दिब्येंदु जैसे एक्टर्स, मुसीबत में लापता हैं करीबी दोस्त
Astronaut कैसे बनें? जानिए पढ़ाई, कोर्स, सैलरी और ISRO-NASA का पूरा रास्ता
Astronaut कैसे बनें? जानिए पढ़ाई, कोर्स, सैलरी और ISRO-NASA का पूरा रास्ता
“बच्चों को पालो नहीं, मजबूत बनाओ” थायरोकेयर फाउंडर डॉ ए वेलुमणि की पोस्ट से सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
“बच्चों को पालो नहीं, मजबूत बनाओ” थायरोकेयर फाउंडर डॉ ए वेलुमणि की पोस्ट से सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
पीएफ अकाउंट में नहीं किया ये काम तो अटक जाएगा पैसा, जानें अपने काम की बात
पीएफ अकाउंट में नहीं किया ये काम तो अटक जाएगा पैसा, जानें अपने काम की बात
Embed widget