एक्सप्लोरर

CSK से रवींद्र जडेजा का अलग होना लगभग तय, रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

IPL 2023: सीएसके और रवींद्र जडेजा के बीच की नाराजगी कम नहीं हुई है. जडेजा ने अब दूसरी टीमों के विकल्प देखने शुरू कर दिए हैं.

IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स को तगड़ा झटका लगा है. स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने चेन्नई सुपर किंग्स के साथ अपना 10 साल लंबा रिश्ता खत्म करने की पूरी तैयारी कर ली है. आईपीएल के 15वें सीजन के दौरान ही सीएसके और रवींद्र जडेजा के संबंधों में दरार आ गई थी. इनसाइट स्पोर्ट की रिपोर्ट के मुताबिक रवींद्र जडेजा अपने आप को ट्रेडिंग विंडो में लिस्ट करेंगे.

रवींद्र जडेजा ने अब दूसरी टीमों का विकल्प देखना शुरू कर दिया है. रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि रवींद्र जडेजा और सीएसके के अधिकारी किसी भी मीडियम के जरिए संपर्क में नहीं है. आईपीएल के 15वें सीजन के लिए जडेजा को कप्तान बनाया गया था. लेकिन मीड सीजन में ही जडेजा को कप्तानी से हटा दिया था. इसके बाद जडेजा चोटिल होने की वजह से आईपीएल से बाहर हो गए थे. जडेजा ने अपनी चोट के बारे सीएसके को जानकारी नहीं दी.

रवींद्र जडेजा ने इसके बाद अपने सोशल मीडिया अकाउंट से सीएसके के साथ जुड़ी हुई सभी तस्वीरों को डिलीट कर दिया था. इतना ही नहीं सीएसके की ओर से धोनी के बर्थडे पर जो वीडियो जारी हुआ था उसमें जडेजा को छोड़कर टीम के बाकी सभी खिलाड़ी मौजूद थे.

बेहद नाराज हैं रवींद्र जडेजा

इनसाइड स्पोर्ट की रिपोर्ट के मुताबिक जडेजा के मैनेजर्स दूसरी टीमों से ट्रेडिंग ऑफर्स के बारे में बात कर रहे हैं. हालांकि जडेजा ट्रेडिंग विंडो का हिस्सा बनने के बाद ही दूसरी टीमों से बात कर सकते हैं. लेकिन इससे पहले जडेजा को सीएसके के अधिकारियों के बीच एक मीटिंग होने की संभावना भी है. 

ऐसा दावा भी हो रहा है कि जडेजा अब सीएसके से अलग होने का पूरा मन बना चुके हैं. जडेजा के साथ इस सीजन में जो भी हुआ वो इससे बेहद दुखी हैं और वह दूसरी विकल्प देख रहे हैं. जडेजा 2012 में सीएसके साथ जुड़े थे और इस सीजन में वह सीएसके के सबसे महंगे खिलाड़ी भी थे.

New Zealand के लिए क्रिकेट खेलना चाहते थे बेन स्टोक्स, लेकिन इस वजह से नहीं बनी थी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: आखिरकार शुरू हुआ दूसरे दिन का खेल, ऋषभ पंत और पडिक्कल क्रीज पर मौजूद
LIVE: आखिरकार शुरू हुआ दूसरे दिन का खेल, ऋषभ पंत और पडिक्कल क्रीज पर मौजूद
गॉल में पडिक्कल के शतक से खतरे में पड़ा इस खिलाड़ी का करियर!
गॉल में पडिक्कल के शतक से खतरे में पड़ा इस खिलाड़ी का करियर!
23 साल में ऑस्ट्रेलिया की पहली हार पर क्या बोले कप्तान पैट कमिंस
23 साल में ऑस्ट्रेलिया की पहली हार पर क्या बोले कप्तान पैट कमिंस
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget