एक्सप्लोरर

इधर हार रहा था भारत, उधर रविचंद्रन अश्विन ने नमक और मिर्च डालने का किया काम; फिर लीडरशिप पर भी लिए मजे

Ravichandran Ashwin: टीम इंडिया को मेलबर्न टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा. इसी बीच टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने सोशल मीडिया के जरिए दिलचस्प पोस्ट किया.

Ravichandran Ashwin Cryptic Post: भारतीय टीम ने मेलबर्न में खेले गए बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के चौथे मुकाबले में हार का सामना किया. ऑस्ट्रेलिया ने मेलबर्न में टीम इंडिया को 184 रनों से हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली. टीम इंडिया का मुकाबला चल ही रहा था कि पूर्व भारतीय स्पिनर अश्विन की तरफ से नमक-मिर्च डालने का काम कर दिया गया. अश्विन ने लीडरशिप को लेकर बात की. 

मेलबर्न टेस्ट में टीम इंडिया हार की कगार पर पहुंच चुकी थी कि अश्विन की तरफ से एक्स पर एक पोस्ट सामने आई. इसके बाद अश्विन ने कुछ मिनट बाद ही दूसरी पोस्ट भी कर दी. पूर्व भारतीय स्पिनर की इस पोस्ट को टीम इंडिया की खराब फॉर्म और टीम की कप्तानी से जोड़ा जा रहा है. अश्विन ने अपनी पोस्ट में यह साफ नहीं किया कि उन्होंने किस संदर्भ में बात की है. 

अश्विन ने पहली एक्स पोस्ट में लिखा, "अच्छे लीडर तब उबरते हैं जब वे किसी भी चीज के लिए संकल्प दिखाते हैं." यह पोस्ट सुबह 9:49 बजे की गई थी. इसके कुछ ही देर बाद अश्विन की तरफ से दूसरी पोस्ट कर लिखा गया, "यह ट्वीट उन लोगों के लिए नहीं है जिनके पास फैन क्लब हैं."

गाबा टेस्ट के बाद अश्विन हो गए थे रिटायर 

बताते चलें कि ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए रविचंद्रन अश्विन को भी टीम इंडिया में शामिल किया गया था. उन्हें एडिलेड में खेले गए सीरीज दूसरे पिंक बॉल टेस्ट की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनाया गया. एडिलेड में अश्विन ने 1 विकेट चटकाया. इसके बाद टीम इंडिया ने सीरीज का तीसरा टेस्ट गाबा में खेला. गाबा टेस्ट में अश्विन को प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं बनाया गया. गाबा टेस्ट खत्म होने के तुरंत बाद अश्विन ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायरमेंट का एलान कर दिया था. 

 

ये भी पढ़ें...

IND vs AUS: मेलबर्न में 13 साल बाद हारा भारत, जानें दिल टूटने वाली हार के 5 बड़े कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत की हार के 2 कारण, गंभीर के प्रयोग ने फिर डुबोई लुटिया; इस फैसले ने छीन ली 'ऐतिहासिक' जीत
भारत की हार के 2 कारण, गंभीर के प्रयोग ने फिर डुबोई लुटिया; इस फैसले ने छीन ली 'ऐतिहासिक' जीत
तीसरे वनडे में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, टीम इंडिया से जसप्रीत बुमराह बाहर; बदल गई पूरी प्लेइंग 11
तीसरे वनडे में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, टीम इंडिया से बुमराह बाहर; बदल गई प्लेइंग 11
इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में क्यों नहीं खेल रहे जसप्रीत बुमराह? हैरान करने वाली है वजह
इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में क्यों नहीं खेल रहे जसप्रीत बुमराह? हैरान करने वाली है वजह
हार, हार, हार... शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया का बजा बैंड, नहीं देख पाएंगे वनडे रिकॉर्ड
हार, हार, हार... शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया का बजा बैंड, नहीं देख पाएंगे वनडे रिकॉर्ड

वीडियोज

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram
Hydrogen Train News:न डीजल,न बिजली! भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन! इंजन का राज जानकर रह जाएंगे हैरान!
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने पहली बार साझा किया अपनी जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज
'आधा हिंदुस्तान शूट किया'... Shehnaaz Gill ने बताई अपनी नई फिल्म की grandness की असली वजह

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
हार, हार, हार... शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया का बजा बैंड, नहीं देख पाएंगे वनडे रिकॉर्ड
हार, हार, हार... शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया का बजा बैंड, नहीं देख पाएंगे वनडे रिकॉर्ड
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद के पास प्रदर्शनकारियों के संग्राम पर बोले अखिलेश यादव
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद के पास प्रदर्शनकारियों के संग्राम पर बोले अखिलेश यादव
Kissing Health Risks: गर्लफ्रेंड को किस करने से पहले पढ़ें यह जरूरी खबर, वरना एक भूल से हो सकते हैं बीमार
गर्लफ्रेंड को किस करने से पहले पढ़ें यह जरूरी खबर, वरना एक भूल से हो सकते हैं बीमार
Embed widget