एक्सप्लोरर

Ranji Trophy Final: जयदेव उनादकट ने बनाया खास रिकॉर्ड, सौराष्ट्र के लिए ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने

Bengal vs Saurashtra: बंगाल और सौराष्ट्र के बीच में रणजी ट्रॉफी का फाइनल मैच चल रहा है, जिसमें जयदेव उनादकट ने एक नया कार्तिमान अपने नाम किया है.

Jaydev Unadkat Bengal vs Saurashtra: रणजी ट्रॉफी 2022-2023 का फाइनल मैच 16 फरवरी यानी आज से शुरू हुआ है. इस बार रणजी ट्रॉफी के फाइनल मैच में बंगाल और सौराष्ट्र की टीम आमने-सामने है. इस मैच के पहले दिन ही सौराष्ट्र के कप्तान जयदेव उनादकट ने एक नया कीर्तिमान अपने नाम कर लिया. दरअसल जयदेव रणजी ट्रॉफी में अपनी टीम सौराष्ट्र के लिए 300 विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं.

दरअसल, जयदेव ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही 4 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें रणजी ट्रॉफी का फाइनल मैच खेलने के लिए भेजा गया है. उनकी टीम सौराष्ट्र इस बार फाइनल तक पहुंची हैं, जहां उनका सामना बंगाल से कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में हो रहा है.

जयदेव ने फाइनल के पहले ओवर में ही लिया विकेट

इस मैच में जयदेव सौराष्ट्र की कप्तानी कर रहे हैं और उन्होंने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. अपने इस फैसले को जयदेव ने खुद अपने पहले ओवर में ही विकेट लेकर सही साबित कर दिया और फिर महज 2 रन के स्कोर पर ही बंगाल के 3 बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया. उसके बाद बंगाल की पूरी टीम सिर्फ 174 रनों पर ऑलआउट हो गई. 

इस पारी में जयदेव ने 13.1 ओवर में 44 रन देकर 3 विकेट हासिल किए और इसी के साथ वह सौराष्ट्र के लिए रणजी ट्रॉफी के इतिहास में 300 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए. बाए हाथ के इस तेज गेंदबाज ने रणजी ट्रॉफी में अपना डेब्यू 2010 में किया था और अपने 77वें मैच में बंगाल के मुकेश कुमार को आउट करने के बाद उन्होंने इस उपलब्धि को हासिल किया है. 

एक सीजन में लिए सबसे ज्यादा विकेट

जयदेव ने इस सीजन में सौराष्ट्र के लिए 7 पारियों में कुल 20 विकेट लिए हैं. आपको बता दें कि किसी एक रणजी सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड भी जयदेव के ही नाम है. उन्होंने 2019-20 के सीजन में 67 विकेट चटकाए थे. इसके अलावा इस साल, सीजन की शुरुआत में दिल्ली के खिलाफ जयदेव ने पहले ओवर में ही हैट्रिक लेने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया था. रणजी ट्रॉफी के उस मैच में जयदेव ने 39 रन देकर 8 विकेट चटकाए थे, जो फर्स्ट क्लास बॉलिंग का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है.

यह भी पढ़ें: IND vs AUS: टीम इंडिया में लौटा यह धुआंधार बल्लेबाज, दिल्ली टेस्ट में सीधे प्लेइंग 11 में होगी एंट्री; BCCI ने किया एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-इंग्लैंड समेत 10 टीमों ने किया 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई
भारत-इंग्लैंड समेत 10 टीमों ने किया 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
सौरव गांगुली और वाइफ डोना की जान को खतरा, लेटर में लिखा- पूरे परिवार को...
सौरव गांगुली और वाइफ डोना की जान को खतरा, लेटर में लिखा- पूरे परिवार को
2027 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बनाई जगह, वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका
2027 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बनाई जगह, वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Video: बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
 Solar Crop Dryer Subsidy: फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
Embed widget