एक्सप्लोरर

PBKS vs RCB: जीत की पटरी पर लौटी पंजाब किंग्स, बैंगलोर को 34 रनों से दी मात

Punjab vs Bangalore: पंजाब किंग्स के लिए ऑलराउंडर हरप्रीत बरार ने शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने अपने चार ओवर में एक मेडन के साथ 19 रन देकर तीन विकेट चटकाए.

PBKS vs RCB: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2021 के 26वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 34 रनों से हरा दिया. सात मैचों में पंजाब की यह तीसरी जीत है. वहीं बैंगलोर की सात मैचों में यह दूसरी हार है. 

पंजाब ने टॉस हारकर पहले खेलने के बाद 20 ओवरों में पांच विकेट पर 179 रन बनाए थे. इसके जवाब में कोहली की आरसीबी निर्धारित ओवरों में आठ विकेट पर 145 रन ही बना सकी. पंजाब किंग्स के लिए ऑलराउंडर हरप्रीत बरार ने शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने अपने चार ओवर में एक मेडन के साथ 19 रन देकर तीन विकेट चटकाए. इसके अलावा रवि बिश्नोई ने चार ओवर में 17 रन देकर दो विकेट झटके.  

बैंगलोर ने की थी खराब शुरुआत

इससे पहले पंजाब से मिले 180 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. सलामी बल्लेबाज़ देवदत्त पडिकल सात रन बनाकर रीले मेरेडिथ की गेंद पर बोल्ड आउट हो गए. 

तीसरे ओवर में 19 रनों पर पहला विकेट गिर जाने के बाद रजत पाटीदार और कप्तान विराट कोहली ने दूसरे विकेट के लिए 43 रनों की साझेदारी की, लेकिन वह तेज़ी से रन नहीं बना सके. कोहली ने 34 गेंदो में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 35 रन बनाए. वहीं पाटीदार ने 30 गेंदो में 31 रनों की पारी खेली. उन्होंने दो चौके और एक छक्का लगाया. 

इन दोनों के आउट होने के बाद आरसीबी का मिडिल ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया. इस दौरान ग्लेन मैक्सवेल 00, एबी डिविलियर्स 03 शाहबाज अहमद 08 और डैनियल सैम्स 03 रन बनाकर आउट हुए. अंत में हर्षल पटेल ने 13 गेंदो में तीन चौको और दो छक्कों की बदौलत 31 रन बनाए. वहीं काइल जैमीसन ने 11 गेंदो में 16 रनों की पारी खेली. 

वहीं पंजाब किंग्स के लिए उनके स्पिनर्स ने शानदार गेंदबाजी की. हरप्रीत बरार ने चार ओवर में एक मेडन के साथ 19 रन देकर तीन विकेट चटकाए. वहीं रवि बिश्नोई ने चार ओवर में 17 रन देकर दो विकेट झटके. इसके अलावा क्रिस जॉर्डन, मोहम्मद शमी और रीले मेरिडिथ को एक-एक सफलता मिली. 

केएल राहुल ने खेली थी शानदार पारी 

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी पंजाब की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. सलामी बल्लेबाज़ प्रभसिमरन सिंह सात गेंदो में सात रन बनाकर 19 के कुल स्कोर पर पवेलियन लौट गए. हालांकि, इसके बाद कप्तान केएल राहुल और क्रिस गेल ने बैंगलोग के गेंदबाजों पर धावा बोल दिया. 

गेल ने 24 गेंदो में ताबड़तोड़ 46 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से छह चौके और दो छक्के निकले. 11वें ओवर में 99 रनों पर दूसरा विकेट गिरने के बाद पंजाब की पारी लड़खड़ा गई. इस दौरान निकोलस पूरन 00, दीपक हुड्डा 05 और शाहरुख खान 00 पर आउट हो गए. 

15वें ओवर में पंजाब ने 118 रनों पर पांच विकेट गवां दिए थे, लेकिन इसके बाद राहुल ने 57 गेंदो में 91 रनों की नाबाद पारी खेलकर मैच का रुख पलट दिया. इसके साथ ही सीज़न का पहला मैच खेल रहे हरप्रीत बरार 17 गेंदो में 25 रन बनाकर नाबाद रहे. बरार ने एक चौका और दो छक्के लगाए. वहीं राहुल ने सात चौके और पांच छक्के जड़े. 

वहीं बैंगलोर के लिए काइल जैमीसन ने सबसे ज्यादा दो विकेट चटकाए. इसके अलावा डैनियल सैम्स, युजवेंद्र चहल और शाहबाज़ अहमद को एक-एक सफलता मिली. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजिंक्य रहाणे ने लिया संन्यास, इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा
अजिंक्य रहाणे ने लिया संन्यास, इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
किस गेंदबाज से लगता है डर? वैभव सूर्यवंशी ने दिया ये जवाब
किस गेंदबाज से लगता है डर? वैभव सूर्यवंशी ने दिया ये जवाब
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की सबसे मजबूत संभावित Playing XI, देखिए
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की सबसे मजबूत संभावित Playing XI, देखिए

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
Xप्लेन: साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
Embed widget