एक्सप्लोरर

बाढ़ प्रभावित पंजाब की मदद के लिए राहत कार्य में जुटे हरभजन सिंह, कहा- 'जरूरत पड़ने पर...'

पंजाब पिछले कुछ हफ्तों से भारी मानसूनी बारिश और नदी के तटबंधों में दरार के कारण आई गंभीर बाढ़ की स्थिति से जूझ रहा है, जिससे बड़े पैमाने पर लोग विस्थापित हुए हैं.

भारत के पूर्व स्पिनर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह बाढ़ प्रभावित अपने गृह राज्य पंजाब की मदद के लिए आगे आए हैं. वह राहत कार्य के लिए धन इकट्ठा कर रहे हैं. उनके एक करीबी सूत्र ने पीटीआई को बताया कि अपने सांसद निधि कोष से हरभजन ने राहत कार्यों के लिए आठ स्टीमर नावें स्वीकृत करने के साथ अपने संसाधनों से तीन और नावें दी हैं.

सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर कहा, ‘‘हरभजन ने कुल 11 स्टीमर नावें दान की हैं. आठ अपनी सांसद निधि से और तीन अपनी जेब से. प्रत्येक नाव की कीमत लगभग 4.5 से 5.5 लाख रुपये हैं. उन्होंने गंभीर रूप से बीमार लोगों को पास के अस्पतालों में सुचारू रूप से पहुंचाने के लिए तीन एम्बुलेंस भी खरीदी हैं.’’

पंजाब पिछले कुछ हफ्तों से भारी मानसूनी बारिश और नदी के तटबंधों में दरार के कारण आई गंभीर बाढ़ की स्थिति से जूझ रहा है, जिससे बड़े पैमाने पर लोग विस्थापित हुए हैं और फसलों को भी नुकसान पहुंचा है. कई जिले अभी भी जलमग्न हैं, और राज्य सरकार, स्वयंसेवी समूह बचाव और राहत कार्य में जुटे हुए हैं.

क्रिकेटर से राजनेता बने हरभजन सिंह ने भी मदद के लिए अपने दोस्तों और शुभचिंतकों से संपर्क किया है. एक सूत्र के अनुसार हरभजन के अनुरोध पर एक खेल संगठन ने 30 लाख रु का दान दिया है जबकि उनके दो करीबी दोस्तों ने क्रमशः 12 लाख रु और छह लाख रु का योगदान दिया है.

सूत्र ने बताया, ‘‘लगभग 50 लाख रु पहले ही इकट्ठे कर दान किए जा चुके हैं.’’  उन्होंने यह भी कहा कि प्रभावित परिवारों को भोजन और दवा जैसी आवश्यक वस्तुएं भी नियमित रूप से पहुंचाई जा रही हैं.

आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य हरभजन सिंह स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं और उन्होंने आश्वासन दिया है कि जरूरत पड़ने पर और भी सहायता प्रदान की जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget