एक्सप्लोरर

PSL 2023: पाकिस्तान सुपर लीग के बाकी मैचों पर इमरान खान की वजह से मंडरा रहा है खतरा, जानिए पूरी डिटेल

Pakistan Super League: पाकिस्तान सुपर लीग के शेष मैचों के आयोजन पर संकट के बादल बरकरार हैं. लाहौर में जारी राजनीतिक गतिरोध के चलते इन मैचों को कैंसिल किया जा सकता है.

Lahore Qalandars vs Multan Sultans Qualifier: पाकिस्तान सुपर लीग 2023 का क्वालिफायर मुकाबला 15 मार्च को लाहौर कलंदर्स और मुल्तान सुल्तांस के बीच खेला जाना है. यह मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में होगा. लेकिन इस महत्वपूर्ण क्वालिफायर मुकाबले पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं. दोनों टीमों के बीच होने वाला यह मैच रद्द हो सकता है. इतना ही पाकिस्तान सुपर लीग में क्वालिफायर समेत बचे शेष मैचों पर रद्द होने खतरा मंडरा रहा है. इसकी वजह पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान हैं. आइए आपको बताते हैं कि कैसे पाकिस्तान सुपर लीग के बाकी मैच कैंसिल हो सकते हैं. 

इमरान खान हैं वजह

अगर पाकिस्तान सुपर लीग का क्वालिफायर समेत शेष मुकाबले रद्द होते हैं तो उसकी वजह पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान होंगे. दरअसल पूर्व पीएम इमरान इन दिनों लाहौर में हैं और पाकिस्तान सरकार उन्हें गिरफ्तार करना चाहती है. 15 मार्च को लाहौर में उनके आवास के आसपास काफी भीड़ है. इमरान खान के समर्थकों और पुलिस के बीच झड़प चल रही है. पूर्व प्रधानमंत्री का कहना है, 'पाकिस्तान की मौजूदा सरकार मेरी हत्या करवाना चाहती है'. उन्होंने यह भी कहा, 'मुझे गिरफ्तार करने के लिए सरकार ने सेना तैनात की है.' पिछले कुछ समय से पाकिस्तान की राजनीति में उठापटक जारी है. 

लाहौर में होने हैं शेष मैच

पाकिस्तान सुपर लीग 2023 के शेष मैचों का आयोजन लाहौर में होना है. जिसमे क्वालिफायर मुकाबले समेत 2 एलिमिनेटर और फाइनल मैच शामिल है. इस तरह लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में कुल चार मैच होने है. पीएसएल 2023 का क्वालिफायर मैच 15 मार्च को खेला जाएगा. वहीं 16 मार्च को पहला एलिमिनेटर मुकाबला होगा. जबकि 17 मार्च को दूसरा एलिमिनेटर मैच खेला जाएगा. 19 मार्च को पाकिस्तान सुपर लीग 2023 का फाइनल होगा. लेकिन लाहौर में जिस तरह से पूर्व प्रधानमंत्री की संभावित गिरफ्तारी को लेकर गतिरोध जारी है. उसका असर पीएसएल के मैचों पर पड़ सकता है. ऐसे में इन मुकाबलों को रद्द किया जा सकता है. हालांकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ से अभी तक पीएसएल के शेष मैचों को रद्द करने को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है. 

यह भी पढ़ेें:

UP-W Vs RCB-W WPL 2023 Live Streaming: यूपी वारियर्स की आरसीबी से होगी जंग, जानें कब-कहां और कैसे देखें लाइव मैच

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
भारत के लिए सबसे ज्यादा ODI वर्ल्ड कप खेलने वाले टॉप-7 खिलाड़ी, देखें लिस्ट
भारत के लिए सबसे ज्यादा ODI वर्ल्ड कप खेलने वाले टॉप-7 खिलाड़ी, देखें लिस्ट

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
Centipedes In Home: मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
Embed widget