एक्सप्लोरर

क्या इंग्लैंड जाएंगे पृथ्वी शॉ? बीसीसीआई ने टीम मैनेजमेंट को दिया फाइनल जवाब

पृथ्वी शॉ को टीम मैनेजमेंट इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज का हिस्सा बनते हुए देखना चाहता है. लेकिन बीसीसीआई ने उन्हें श्रीलंका के खिलाफ लिमिटिड ओवर सीरीज के लिए चुना है.

इंग्लैंड के खिलाफ अगले महीने खेले जाने वाली टेस्ट सीरीज से पहले शुभमन गिल के चोटिल होने की वजह से इंडियन क्रिकेट टीम परेशान है. 28 जून को टीम मैनेजमेंट ने बैकअप ओपनर के तौर पर पृथ्वी शॉ और देवदत्त पडिकल को इंग्लैंड भेजे जाने की अपील की थी. लेकिन बीसीसीआई ने टीम मैनेजमेंट की बात मानने से इंकार कर दिया है. शुभमन गिल के स्थान पर पृथ्वी शॉ और देवदत्त पडिकल को इंग्लैंड नहीं भेजा जाएगा. 

देवदत्त पडिकल और पृथ्वी शॉ फिलहाल लिमिटिड ओवर सीरीज खेलने के लिए श्रीलंका में हैं. बीसीसीआई ने साफ किया है कि ये दोनों खिलाड़ी श्रीलंका में ही रहेंगे और इन्हें इंग्लैंड भेजे जाने का कोई प्लान नहीं है.

चयनसमिति के अध्यक्ष चेतन शर्मा ने हालांकि दो दिन पहले तक इस मेल का आधिकारिक जवाब नहीं भेजा था. चयनसमिति किसी अन्य बल्लेबाज को इंग्लैंड भेजने के मूड में नहीं है क्योंकि चार सलामी बल्लेबाज पहले ही टीम में हैं.

श्रीलंका सीरीज का हिस्सा बने रहेंगे पृथ्वी शॉ

पृथ्वी शॉ श्रीलंका में ही ओपनर की जिम्मेदारी निभाते हुए नज़र आएंगे. बीसीसीआई के सूत्रों ने कहा, ''पृथ्वी श्रीलंका में ही रहेगा और 26 जुलाई तक लिमिटिड ओवर्स के मैचों में खेलेगा. उसे चुना गया है और उसे वह जिम्मेदारी निभानी चाहिए.''

श्रीलंका सीरीज खत्म होने के बाद हालांकि पृथ्वी शॉ के लिए इंग्लैंड जाने का विकल्प बन सकता है. बीसीसीआई से जुड़े सूत्र ने कहा, ''श्रीलंका सीरीज समाप्त होने के बाद संभावनाओं को तलाशा जाएगा लेकिन अभी ऐसा कुछ नहीं है.''

टीम प्रबंधन इसलिए दो सलामी बल्लेबाजों को चाहता है क्योंकि वे अभिमन्यु ईश्वरन की तकनीक से प्रभावित नहीं हैं. रिपोर्टों के अनुसार वह टीम के थ्रोडाउन विशेषज्ञ राघवेंद्र का सामना करने में भी खुद को सहज नहीं पाते हैं. रोहित शर्मा का साथ देने के लिए टीम इंडिया के पास हालांकि मयंक अग्रवाल के रूप में एक अच्छा विकल्प मौजूद हैं. इतना ही नहीं टीम मैनेजमेंट जरूरत पड़ने पर केएल राहुल को भी ओपनिंग करने के लिए कह सकता है.

IND Vs ENG: कोरोना वायरस ने बढ़ाई टीम इंडिया की परेशानी, अहम मुकाबले पर मंडराया खतरा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वरुण चक्रवर्ती के रिप्लेसमेंट का एलान, पहली बार इस खिलाड़ी को टीम इंडिया में मिला मौका
वरुण चक्रवर्ती के रिप्लेसमेंट का एलान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिला मौका
'बारामूला एक्सप्रेस' टीम इंडिया में शामिल, पहली बार भारतीय टीम में मिला मौका
'बारामूला एक्सप्रेस' टीम इंडिया में शामिल, पहली बार भारतीय टीम में मिला मौका
IPL 2027 में नहीं होगा इम्पैक्ट प्लेयर का नियम? ऑक्शन से पहले आया अपडेट
IPL 2027 में नहीं होगा इम्पैक्ट प्लेयर का नियम? ऑक्शन से पहले आया अपडेट
बांग्लादेश के 2026 टी20 वर्ल्ड कप नहीं खेलने का खुला राज, जांच में इस नाम का हुआ खुलासा
बांग्लादेश के 2026 टी20 वर्ल्ड कप नहीं खेलने का खुला राज, जांच में इस नाम का हुआ खुलासा

वीडियोज

Lucknow Hit and Run Case: लव जिहाद के शैतान का डरावना खेल, पब्लिक के सामने गर्लफ्रेंड पर चढ़ा दी कार
हाइवे पर कारों की टक्कर..हादसा भयंकर। Jordan। Amman Accident। Viral News
Janhit with Chitra Tripathi : UPI पर चार्ज, अमेरिका को फायदा ? | UPI Payment Charges | Rahul Gandhi
Janhit With Chitra Tripathi: दो बाबाओं की 'टक्कर', Dhirendra Shastri ने किस बाबा का 'पर्चा' निकाला ?
Saudi-Houthi War Update : सऊदी हूती युद्ध पर ताजा हालात | Middle East Conflict | Yemen | Makka

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन-पाकिस्तान सीमा आयोग पर भड़का MEA, कहा- 'गैर-कानूनी और जबरन कब्जा...'
चीन-पाकिस्तान सीमा आयोग पर भड़का MEA, कहा- 'गैर-कानूनी और जबरन कब्जा...'
76 साल के हुए PM मोदी, काशी कैसे मना रही जन्मदिन? जानें BJP का प्लान
76 साल के हुए PM मोदी, काशी कैसे मना रही जन्मदिन? जानें BJP का प्लान
IPL 2027 में नहीं होगा इम्पैक्ट प्लेयर का नियम? ऑक्शन से पहले आया अपडेट
IPL 2027 में नहीं होगा इम्पैक्ट प्लेयर का नियम? ऑक्शन से पहले आया अपडेट
अब इस राज्य में टैक्स फ्री हुई 'हनुमान अंश', बॉक्स ऑफिस पर 230 करोड़ से ज्यादा कर चुकी है कमाई
दो राज्यों में टैक्स फ्री हुई 'हनुमान अंश', बॉक्स ऑफिस पर 230 करोड़ के हो चुकी है पार
दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं और बारिश की फुहार ने बदला मौसम, जानें अपडेट
दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं और बारिश की फुहार ने बदला मौसम, जानें अपडेट
असदुद्दीन ओवैसी के UCC वाले बयान पर गिरिराज सिंह का पलटवार - ‘आप जिन्ना...’
असदुद्दीन ओवैसी के UCC वाले बयान पर गिरिराज सिंह का पलटवार - ‘आप जिन्ना...’
ऑफिस पहुंचकर भी गर्मा गर्म रहेगा टिफिन का खाना, ये तरीके आएंगे काम
ऑफिस पहुंचकर भी गर्मा गर्म रहेगा टिफिन का खाना, ये तरीके आएंगे काम
संजुक्ता पराशर को क्यों कहते हैं असम की आयरन लेडी? अब मिली बड़ी जिम्मेदारी 
संजुक्ता पराशर को क्यों कहते हैं असम की आयरन लेडी? अब मिली बड़ी जिम्मेदारी 
Embed widget