एक्सप्लोरर

IND Vs ENG: कोरोना वायरस ने बढ़ाई टीम इंडिया की परेशानी, अहम मुकाबले पर मंडराया खतरा

IND Vs ENG: इंग्लैंड की टीम में कोरोना वायरस के मामले पाए जाने से टीम इंडिया की मुश्किल बढ़ गई है. टेस्ट सीरीज से पहले अब शायद ही टीम इंडिया को प्रैक्टिस मैच खेलने का मौका मिले.

IND Vs ENG: इंग्लैंड में बढ़ते कोरोना वायरस के कहर ने टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने वाली इंग्लैंड टीम के सात सदस्यों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद भारतीय टीम के अभ्यास मैच खेलने पर खतरा मंडरा सकता है. भारत को अगले महीने इंग्लैंड के साथ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है जिसे देखते हुए टीम अभ्यास मैच खेलना चाहती है.

इंग्लैंड और भारत की पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में हालांकि अभी कोई बदलाव नहीं हुआ है. इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने कहा कि इंग्लैंड कैंप में पॉजिटिव मामले सामने आने के बाद भारत की सीरीज को लेकर कोई परिवर्तन या अपडेट नहीं है. इसका मतलब है कि ईसीबी अगले महीने चार अगस्त से नॉटिंघम में शुरू होने वाली पांच टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले अभ्यास मैच के भारत के अनुरोध पर विचार करना जारी रखे हुए है. 

भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले अभ्यास मैच कराने की अपील की थी. शुरूआत में ईसीबी ने कोरोना के कारण भारतीय टीम के लिए अभ्यास मैच अयोजित कराने का कोई प्लान नहीं रखा था. लेकिन पिछले हफ्ते ईसीबी ने कहा था कि वह भारतीय टीम की अभ्यास मैच खेलने की अपील पर विचार कर रहा है.

प्रैक्टिस मैच पर साफ नहीं है स्थिति

भारत की अपील पर फिलहाल कोई फैसला नहीं लिया गया है. यह देखना होगा कि क्या ईसीबी किसी काउंटी टीम को बायो बबल में और भारत के खिलाफ अभ्यास मैच खेलने की इजाजत देगा.

भारतीय टीम फिलहाल तीन सप्ताह के ब्रेक पर है और वह 15 जुलाई से डरहम में कैंप शुरू करेगी. अगर ईसीबी किसी काउंटी टीम के खिलाफ भारतीय टीम के लिए मैच आयोजित करता है तो यह आने वाले कुछ दिनों में होगा.

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली पांच टेस्ट मैचों की सीरीज अगस्त के पहले हफ्ते में शुरू होगी. इस सीरीज से पहले जुलाई के तीसरे हफ्ते में इंडिया को प्रैक्टिस मैच खेलने का मौका मिल सकता है.

ENG vs PAK: वनडे सीरीज़ के आगाज़ से पहले बेन स्टोक्स ने बढ़ाया अपनी टीम का हौसला, कही दिल को छू लेने वाली बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लड़ाई एकतरफा नहीं होगी', जिम्बाब्वे के कप्तान सिंकदर रजा की भारत को चुनौती; जानें क्या कहा
'लड़ाई एकतरफा नहीं होगी', जिम्बाब्वे के कप्तान सिंकदर रजा की भारत को चुनौती; जानें क्या कहा
भारत-इंग्लैंड समेत 8 टीमों ने किया 2027 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई, 2 बार की चैंपियन टीम होगी बाहर!
भारत-इंग्लैंड समेत 8 टीमों ने किया 2027 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई, 2 बार की चैंपियन टीम होगी बाहर!
ना जियोस्टार, ना सोनी लिव, दोनों एप पर नहीं आएंगे भारत-जिम्बाब्वे के मैच; जानें कहां देख पाएंगे लाइव
ना जियोस्टार, ना सोनी लिव, दोनों एप पर नहीं आएंगे भारत-जिम्बाब्वे के मैच; जानें कहां देख पाएंगे लाइव
जिम्बाब्वे या डेंजर अलर्ट! बचकर रहे टीम इंडिया, टी20 सीरीज से पहले ये आंकड़े आपके होश उड़ा देंगे
जिम्बाब्वे या डेंजर अलर्ट! बचकर रहे टीम इंडिया, टी20 सीरीज से पहले ये आंकड़े आपके होश उड़ा देंगे

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर? जानें कीमत, तरीका और साइड इफेक्ट्स
बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर और कीमत क्या?
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Embed widget