एक्सप्लोरर

India vs Pakistan Handshake: बुरी तरह बौखलाया पाकिस्तान, ICC को दे डाली खुली धमकी, कहा- मांग पूरी करो वरना...

India vs Pakistan No Handshake Controversy: पाकिस्तान ने हैंडशेक विवाद के बाद एशिया कप से नाम वापस लेने की धमकी दे डाली है. भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया था.

भारत-पाकिस्तान मैच के बाद नो-हैंडशेक विवाद गरमाता जा रहा है. पहले खबर आई थी कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इस मामले में ACC से टीम इंडिया की शिकायत की है. पीसीबी ने सीधे मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट पर निशाना साधा है, उसने मांग की है कि एंडी पायक्रॉफ्ट को एशिया कप की मैच रेफरी पेनल लिस्ट से हटा दिया जाए. ऐसा ना होने पर पाकिस्तान बोर्ड ने एशिया कप से नाम वापस लेने की धमकी दी है.

PCB ने आरोप लगाया कि मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट ने अपनी पावर का गलत इस्तेमाल करके टॉस के समय दोनों कप्तानों को हाथ ना मिलाने के लिए कहा था. वहीं क्रिकबज ने रिपोर्ट करके बताया कि पाकिस्तान ने अगला मैच बॉयकॉट करने की भी धमकी दे डाली है.

पाकिस्तान ने की शिकायत

पीसीबी के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने सोमवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "पीसीबी ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद से मैच रेफरी की शिकायत की है, जिसने MCC के नियमों से उलट खेल भावना का उल्लंघन किया है. बोर्ड मैच रेफरी को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किए जाने की मांग करता है."

PCB ने दी धमकी

क्रिकबज के अनुसार अगर मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट को एशिया कप के रेफरी पेनल से नहीं हटाया जाता है तो पाकिस्तान ने 17 सितंबर को UAE के खिलाफ मैच को बॉयकॉट करने की धमकी दी है. वहीं एक पाकिस्तानी न्यूज एजेंसी ने पहले रिपोर्ट करके बताया था कि एंडी पायक्रॉफ्ट को नहीं हटाया जाता है, तो पाक टीम एशिया  कप के बाकी मैचों से नाम वापस ले सकता है. यह भी दावा किया गया कि हैंडशेक विवाद पर PCB बहुत बड़ा एक्शन लेने पर विचार कर रहा है.

पायक्रॉफ्ट इसलिए निशाने पर हैं क्योंकि वो PCB की शिकायत पर कार्यवाई नहीं कर पाए हैं. उनपर भारत-पाकिस्तान मैच में खेल भावना से परे जाकर फैसले लेने का आरोप लगाया गया है. 

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पेन ने रचा इतिहास, क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा जीत का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
स्पेन ने रचा इतिहास, क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा जीत का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
हूबहू पिता सहवाग के जैसे शॉट, आर्यवीर को भी बैटिंग के वक्त गाना गाने की आदत?
हूबहू पिता सहवाग के जैसे शॉट, आर्यवीर को भी बैटिंग के वक्त गाना गाने की आदत?
कनाडा क्रिकेट में मचा बवाल, 3 महीने में ही हेड कोच ने दिया इस्तीफा
कनाडा क्रिकेट में मचा बवाल, 3 महीने में ही हेड कोच ने दिया इस्तीफा

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'सबसे बेकार, प्रोड्यूसर किलर हैं...', डायरेक्टर ने उड़ाई पवन सिंह की धज्जिया
'सबसे बेकार, प्रोड्यूसर किलर हैं...', डायरेक्टर ने उड़ाई पवन सिंह की धज्जिया
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget