एक्सप्लोरर

PCB चीफ नजम सेठी ने जय शाह पर लगाया बड़ा आरोप, कहा- 'नहीं दे रहे ई-मेल का जवाब'

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मुखिया नजम सेठी ने बीसीसीआई सचिव जय शाह पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह हमारे ई-मेल का जवाब नहीं दे रहे हैं.

Najam Sethi on Jay Shah: एशियन क्रिकेट काउंसिल ने 5 जनवरी को अपना शेड्यूल जारी कर दिया. इस शेड्यूल में एशिया कप का आयोजन भी शामिल है. एशिया कप के शेड्यूल में भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में है. एशिया कप के शेड्यूल जारी होने के बाद से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के नए अध्यक्ष नजम सेठी ने बीसीसीआई सचिव जय शाह पर निशाना साधा है. नजम सेठी ने जय शाह पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह हमारे ई-मेल का जवाब नहीं दे रहे हैं.

ई-मेल का नहीं दे रहे जवाब
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष नजम सेठी ने जय शाह पर आरोप लगाते हुए कहा कि ‘हमने अपनी ओर से दो-तीन बार कोशिश की है. हमारे पुराने सीईओ फैजल हसनैन ने भी ई-मेल किया. मैंने सोचा कि अगर वह दुबई में होंगे तो वहां जाकर उनसे मुलाकात कर लूंगा. हालांकि यह काफी दुख की बात है कि उनकी तरफ से किसी तरह का कोई जवाब नहीं आया. मेल भेजने के बाद हमें उसका जवाब मिलना चाहिए था. मेरी अनुराग ठाकुर समेत अन्य बीसीसीआई अधिकारियों से अच्छी दोस्ती है’.

एशियन क्रिकेट कैलेंडर को लेकर भी भड़के नजम सेठी
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ नजम सेठी एशियन क्रिकेट का कैलेंडर जारी करने को लेकर भी काफी भड़के और इसे लेकर जय शाह पर निशाना साधा है. दरअसल, जय शाह ने हाल ही में एशियन क्रिकेट काउंसिल का कैलेंडर जारी किया था. इसे लेकर पीसीबी चीफ ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा था कि ‘वह अब पीएसएल के शेड्यूल का भी एलान कर दें. नजम सेठी के अनुसार बीसीसीआई सचिव जय शाह ने एशियन क्रिकेट काउंसिल कैलेंडर 2023-24 एकतरफा जारी किया है. नजम सेठी ने जय शाह पर यह निशाना अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से साधा है. आपको बता दें कि एशिया कप की मेजबानी को लेकर भारत और पाकिस्तान में यह जंग जारी है.   

यह भी पढ़ें:

VIDEO: पुणे में हसरंगा की जमकर हुई धुलाई, अक्षर पटेल ने बताया कैसे जड़ दी छक्कों की हैट्रिक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL 1st Test Day 4 Live: भारत की कुल बढ़त 200 के पार, मुश्किल में श्रीलंका
LIVE: भारत की कुल बढ़त 200 के पार, मुश्किल में श्रीलंका
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
Watch: लाइव टीवी पर दिग्गजों के बीच तू-तू मैं-मैं, भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट का है मामला
लाइव टीवी पर दिग्गजों के बीच तू-तू मैं-मैं, भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट का है मामला
दूसरी पारी में टीम इंडिया को बनाने हैं सिर्फ 164 रन, फिर जीत पक्की!
दूसरी पारी में टीम इंडिया को बनाने हैं सिर्फ 164 रन, फिर जीत पक्की!

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget