एक्सप्लोरर

PAK Vs WI: शादाब खान ने बल्ले और गेंद से किया कमाल, पाकिस्तान ने सीरीज पर जमाया 3-0 से कब्जा

PAK Vs WI: पाकिस्तानी टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज 3-0 से जीतने में कामयाब रही. पाकिस्तान की जीत के हीरो शादाब खान रहे.

PAK Vs WI: पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जा रही तीन वनडे मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा. बारिश से प्रभावित मैच को पाकिस्तानी टीम डकवर्थ लुईस नियम के तहत 53 रन से जीतने में कामयाब रही. इसके साथ ही पाकिस्तान ने सीरीज पर 3-0 से कब्जा जमाया. पाकिस्तान की जीत के हीरो ऑलराउंडर शदाब खान रहे जिन्होंने ना सिर्फ मुश्किल स्थिति में 86 रन की शानदार पारी खेली बल्कि गेंद से भी कमाल करते हुए चार विकेट हासिल किए.

आखिरी वनडे में पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी की. पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी रही और ओपनर्स ने पहले विकेट के लिए 85 रन जोड़े. लेकिन इसके बाद पाकिस्तान के विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हो गया. वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन ने गेंद से पहली बार कमाल दिखाते हुए फखर जमां को पवेलियन वापस भेजा.

इसके बाद कप्तान बाबर आजम आखिरी वनडे में अपना कमाल नहीं दिखा पाए और महज एक रन बनाकर ही आउट हो गए. इमाम उल हक ने हालांकि 62 रन की अच्छी पारी खेली. पाकिस्तान की टीम लेकिन 117 रन पर पांच विकेट गंवाकर बेहद मुश्किल में आ गई थी.

शादाब ने बल्ले और गेंद से दिखाया कमाल

इसके बाद खुशदिल शाह ने शदाब के साथ मिलकर मोर्चा संभाला. दोनों बल्लेबाजों के बीच छठे विकेट के लिए 100 रन की पार्टनरशिप हुई. खुशदिल शाह ने 34 रन की पारी खेली. शदाब के 86 रन की बदौलत पाकिस्तान 48 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 269 रन बनाने में कामयाब रहा. पुरन ने 10 ओवर में 48 रन देकर चार विकेट हासिल किए.

वेस्टइंडीज को 48 ओवर में 270 रन बनाने की चुनौती मिली थी. लेकिन वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों का खराब प्रदर्शन तीसरे वनडे में भी जारी रहा. 93 के स्कोर पर ही वेस्टइंडीज की आधी टीम पवेलियन लौट गई थी. हालांकि अकील हौसेन ने 60 रन की पारी खेलकर वेस्टइंडीज को मैच में बनाए रखने की कोशिश की, लेकिन वह टीम को जीत दिलाने में कामयाब नहीं रहे. वेस्टइंडीज की टीम 216 के स्कोर पर ही ऑलआउट हो गई.

गेंदबाजी में भी पाकिस्तान की ओर से शादाब खान का जलवा रहा. शादाब ने 62 रन देकर चार विकेट लिए. शादाब को अपने शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया.

IPL Media Rights: आईपीएल के हर मैच से 104 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई होना तय, नीलामी में दूसरे दिन भी कांटे की टक्कर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ICC ODI Ranking में भारतीय बल्लेबाजों का जलवा, Top-4 में 3 भारतीय; जानें रोहित-कोहली कहां
ICC ODI Ranking में भारतीय बल्लेबाजों का जलवा, Top-4 में 3 भारतीय; जानें रोहित-कोहली कहां
IND vs ZIM: मयंक यादव , अशोक यादव या यश ठाकुर … किस पर है टीम इंडिया के अगले तेज गेंदबाज बनने की जिम्मेदारी?
IND vs ZIM: मयंक यादव , अशोक यादव या यश ठाकुर … किस पर है टीम इंडिया के अगले तेज गेंदबाज बनने की जिम्मेदारी?
IND vs ZIM Live Streaming: बदल गया मैच देखने का समय और प्लेटफॉर्म, जानिए टीवी और मोबाइल पर कहां देखें लाइव
IND vs ZIM Live Streaming: बदल गया मैच देखने का समय और प्लेटफॉर्म, जानिए टीवी और मोबाइल पर कहां देखें लाइव
IND VS ZIM: '...हार से डरना चाहिए', ज़िम्बाब्वे के खिलाफ़ पहले T20I से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान
'...हार से डरना चाहिए', ज़िम्बाब्वे के खिलाफ़ पहले T20I से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
Embed widget