एक्सप्लोरर

IPL Media Rights: आईपीएल के हर मैच से 104 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई होना तय, नीलामी में दूसरे दिन भी कांटे की टक्कर

IPL Media Rights: आईपीएल के मीडिया राइट्स की नीलामी से बीसीसीआई को रिकॉर्ड 50 हजार करोड़ रुपये की कमाई की उम्मीद है.

IPL Media Rights: इंडियन प्रीमियर लीग के मीडिया राइट्स की नीलामी के दौरान बीसीसीआई को उम्मीद के मुताबिक कमाई होती दिख रही है. नीलामी प्रक्रिया के पहले दिन वायाकॉम 18, सोनी, स्टार इंडिया और जी ग्रुप के बीच काफी कांटे की टक्कर देखने को मिली. यह टक्कर दूसरे दिन भी जा रह सकती है. इसके साथ ही बीसीसीआई को अब आईपीएल के राइट्स की नीलामी से एक मैच में 104 करोड़ रुपये की कमाई होना तय है. 

बोली प्रक्रिया दूसरे दिन करायी जायेगी जिसमें मीडिया अधिकारों की कीमत 50,000 करोड़ रूपये को भी छू सकती है. यह किसी भी खेल में वैश्विक अधिकारों के हिसाब से सबसे बड़ी राशि हो सकती है.

नीलामी के लिये सात कंपनियां दौड़ में थीं जिसमें से चार - वियाकॉम18, डिज्नी स्टार, सोनी और जी के बीच सात घंटे के बाद भी होड़ निर्णायक नहीं रही जिसमें पैकेज ए (भारतीय टीवी अधिकार) और पैकेज बी (भारतीय डिजिटिल अधिकार) मिलाकर 42,000 करोड़ रूपये की बोली लग चुकी है और यह अब भी जारी है. अंतिम फैसला शायद सोमवार या मंगलवार देर तक नहीं आ सकता क्योंकि पैकेज ए और बी के लिये बोलियां सोमवार को भी जारी रहेंगी.

पहले के मुकाबले बढ़ी वेल्यू

एक बार यह खत्म हो जायेगा तो पैकेज बी फिर पैकेज सी को चुनौती दे सकता है जिसमें 18 गैर एक्सक्लूसिव डिजिटल अधिकार शामिल है और प्रत्येक मैच 16 करोड़ रूपये का होगा जबकि इसके बाद पैकेज डी (विदेशी टीवी और डिजिटिल संयुक्त रूप से, प्रत्येक मैच तीन करोड़ रूपये) के लिये बोली लगायी जायेगी.

बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने कहा, ''अभी तक साढ़े पांच बजे के बाद टीवी के लिये बोली प्रत्येक मैच 57 करोड़ रूपये तक जा चुकी है जिसका आधार मूल्य 49 करोड़ रूपये था. वहीं भारतीय डिजिटल अधिकार 33 करोड़ रूपये से प्रत्येक मैच 48 करोड़ रूपये तक पहुंच गये हैं. ''

बीसीसीआई को है बड़ी उम्मीद

उन्होंने कहा, ''पिछले पांच साल के चक्र में प्रत्येक मैच के संयुक्त रूप से 54.5 करोड़ रूपये की कीमत को देखते हुए यह राशि अभी तक 100 करोड़ रूपये (105 करोड़ रूप से अधिक) को पार कर चुकी है. यह अविश्वसनीय है. यह अब कल फिर दोबारा शुरू होगी. ''

बीसीसीआई को कैटेगरी ए और कैटेगरी बी से सबसे ज्यादा उम्मीद है. बीसीसीआई को उम्मीद है कि कैटेगरी ए और बी में ही आईपीएल राइट्स की नीलामी 50 हजार करोड़ रुपये के पार जा सकती है.

IND Vs SA: भुवी ने बढ़ा दी थी दक्षिण अफ्रीका की मुश्किल, लेकिन विरोधी कप्तान का यह प्लान रहा कामयाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वनडे में इंग्लैंड की धरती पर कैसा है रोहित शर्मा और विराट कोहली का रिकॉर्ड? आंकड़े देख खुश हो जाएंगे फैंस
वनडे में इंग्लैंड की धरती पर कैसा है रोहित शर्मा और विराट कोहली का रिकॉर्ड?
Wimbledon Final: वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा पहुंचे विंबलडन, सूट-बूट में लग रहे एकदम हीरो; साथ में 'सिक्सर किंग'
वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा पहुंचे विंबलडन, सूट-बूट में लग रहे एकदम हीरो; साथ में 'सिक्सर किंग'
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
इंग्लैंड के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में आया भूचाल, अचानक कोच ने इस्तीफा देकर चौंकाया
इंग्लैंड के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में आया भूचाल, अचानक कोच ने इस्तीफा देकर चौंकाया

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget