एक्सप्लोरर

T20 World Cup 2021: भारत के खिलाफ पाकिस्तान ने अनाउंस की अपनी टीम, जानिए कौन-कौन खिलाड़ी शामिल हैं

Pakistan Team Squad Against India in T20 World Cup 2021: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में महामुकाबले के लिए टीम इंडिया तैयार है. इससे पहले आज भारत के खिलाफ पाकिस्तान ने अपनी टीम का एलान कर दिया है.

Pakistan Squad Against India: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में महामुकाबले के लिए टीम इंडिया तैयार है. टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के साथ कल करेगी. इससे पहले आज भारत के खिलाफ पाकिस्तान ने अपनी टीम का एलान कर दिया है. 12 खिलाड़ियों वाली इस टीम के कप्तान बाबर आजम हैं. जानिए कौन-कौन खिलाड़ी शामिल हैं. 

भारत के खिलाफ कैसी है पाकिस्तान की क्रिकेट टीम?

  • बाबर आजम (कप्तान)
  • आसिफ अली
  • फकर जमान
  • हैदर अली
  • मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर)
  • इमाद वसीम
  • मोहम्मद हफीज
  • शादाब खान
  • शोएब मलिक
  • हरीश राउफ
  • हसन अली
  • शाहीन शाह अफरीदी

कल है भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला

24 अक्टूबर दिन रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला बेहद ही रोमांचक होने वाला है. टीम इंडिया के फैंस तो इस घड़ी का इंतजार कर ही रहे हैं साथ ही दुनिया भर के खिलाड़ियों की भी इस मैच पर नजर है. दुबई सहित और अन्य जगहों पर कई लोगों के लिए रविवार का मुकाबला किसी उत्सव से कम नहीं है. टीम इंडिया की पूरी कोशिश होगी कि वो चिर प्रतिद्वंदी के साथ मैच में अपने पुराने जीत के रिकॉर्ड को बरकरार रखे. 

दुबई स्पोर्ट्स सिटी (डीएससी) के एक अधिकारी ने टी20 विश्व कप के आयोजन में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की मदद करते हुए इस अफवाह को खारिज कर दिया कि वह रविवार के खेल के लिए टिकट के अनुरोधों को पूरा करने के लिए संघर्ष कर रहा है. डीएससी के अधिकारी अत्यधिक उत्साहित हैं. हाल ही में दुबई और संयुक्त अरब अमीरात विश्व खेल का केंद्र बन गए हैं. जब इस साल के टी 20 विश्व कप को कोविड महामारी की वजह से स्विच करना पड़ा, तो यूएई एक प्रतिस्थापन के रूप में एक विकल्प बन गया. इस वर्ष संयुक्त अरब अमीरात के गठन की 50वीं वर्षगांठ है और टी20 विश्व कप एक वैश्विक खेल आयोजन है जिससे माहौल और उत्सव पूर्ण रहेगा.

यह भी पढ़ें-

IND v PAK: कल है टी-20 वर्ल्ड कप का महामुकाबला, चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से भिड़ेगी टीम इंडिया

IND vs PAK: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान यूनिस खान ने की भविष्यवाणी, बोले- भारत को हराकर पाक बनाएगा 5-1 का नया रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
26 साल के हसन महमूद के आगे ऑस्ट्रेलिया ढेर, बन गया शर्मनाक रिकॉर्ड
26 साल के हसन महमूद के आगे ऑस्ट्रेलिया ढेर, बन गया शर्मनाक रिकॉर्ड
गौतम गंभीर कैसे इंसान हैं? सवाल सुनकर हैरान रह गए हरभजन सिंह
गौतम गंभीर कैसे इंसान हैं? सवाल सुनकर हैरान रह गए हरभजन सिंह

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
51 साल से वर्ल्ड कप ना जीतने का दुख, ABP से बोले वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद
51 साल से वर्ल्ड कप ना जीतने का दुख, ABP से बोले वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
Fish Without Onion And Garlic: बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
Embed widget